आज दिशा बैठक के दौरान नागौर शहर में मानासर रेलवे फाटक पर बने ROB पर हुई दुर्घटना से एक युवक की मृत्यु हो जाने व एक युवक के गंभीर रूप से घायल हो जाने के दुःखद समाचार प्राप्त हुए | यह घटना एक बार फिर इस पुल की निर्माण गुणवत्ता, डिजाइन और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े करती है। स्थानीय नागरिकों द्वारा पहले भी इस ROB की खामियों को लेकर जो सवाल उठाए गए,उसको मैने केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तक उठाया ,इसकी जांच करवाई और जांच में ROB की डिजाइन और निर्माण दोनों को गलत माना था | इस ROB का पुनः निर्माण आवश्यक है जिसके संदर्भ में बैठक में ही मैने NH (PWD) और NHAI के अधिकारियों को इस बैठक में आवश्यक निर्देश दिए |
@nitin_gadkari@MORTHIndia@RajGovOfficial
जन-जन के आराध्य, लोकआस्था के प्रतीक, गौ-रक्षक सत्यवादी श्री वीर तेजाजी महाराज के पावन जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं!
वीर तेजाजी का आशीर्वाद आप सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली लाए।
जय वीर तेजाजी महाराज!
परम आराध्य,लोक देवता सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज की जयंती पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई |
वीर तेजाजी महाराज की कृपा सभी पर बनी रहे |
जय वीर तेजाजी 🙏
परम आराध्य,लोक देवता सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज की जयंती पर आप सभी को हार्दिक मंगलकामनाएं |
सत्य,साहस और धर्म की राह पर चलने के लिए प्रेरणा देने वाले वीर तेजाजी महाराज की कृपा सभी पर बनी रहे |
जय वीर तेजाजी
#तेजा_जयंती@RLPINDIAorg
जब सारा राष्ट्र सो रहा था..
तब बंदा अपनो के लिए लड़ रहा था..
जब नेता मोबाइल को फ्लाइट मोड में डालकर खर्राटे ले रहे थे..
तब जनसेवक राजधानी के प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखकर बैठा था..
ये कोई सामान्य इंसान नहीं..
यकीनन भगवान ही हो सकता है..🙌🥹❣️
@hanumanbeniwal ji
@DoliThansingh
कल रिया बड़ी में जिस तरह राजस्थान की जनता ने एकजुट होकर अपनी आवाज़ बुलंद की, वह केवल एक आंदोलन की सफलता नहीं थी, बल्कि अन्याय के खिलाफ जागी हुई चेतना का एक ऐतिहासिक संदेश था। हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर सोच के लोगों ने जिस अनुशासन, धैर्य और दृढ़ संकल्प के साथ भागीदारी निभाई, उसने यह साबित कर दिया कि जब जनता सच और न्याय के पक्ष में खड़ी होती है तो कोई भी ताकत उसे अनदेखा नहीं कर सकती। यह संघर्ष किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि उन लाखो आवाज़ों का प्रतिनिधित्व करता है जो वर्षों से अपने हक़ के लिए प्रतीक्षा कर रही थीं।
एक आवाज़ में आप जिस तरह कड़ाके की सर्दी की परवाह किए बिना जयपुर को चारों दिशाओं से घेरकर खड़े होकर अपना संकल्प दिखाया, उसने यह स्पष्ट कर दिया कि यह आंदोलन केवल मांगों का नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और न्याय के लिए अडिग रहने का प्रतीक है। राजस्थान की जनता ने यह सिद्ध कर दिया कि वह केवल देखने वाली नहीं, बल्कि समय आने पर निर्णायक भूमिका निभाने वाली शक्ति है। किसान, युवा, मज़दूर, माताएँ-बहनें और हर जागरूक नागरिक जिस विश्वास और साहस के साथ इस आंदोलन में शामिल हुआ, वही इसकी सबसे बड़ी ताकत बना।
इस ऐतिहासिक समर्थन और अनुशासित सहभागिता के लिए प्रदेश के कोने-कोने से आए हर साथी को दिल से धन्यवाद। आपकी एकजुटता ने इस लड़ाई को नई मजबूती दी है और यह भरोसा जगाया है कि न्याय की राह चाहे कितनी भी लंबी क्यों न हो, अंततः जीत सच्चाई और जनता की ही होती है।
आज मैंने पुष्कर मेले में वीर तेजाजी महाराज की दुनिया की सबसे बेहतरीन सैंड आर्ट बनाई ,इस कलाकृति को बनाने में मुझे एक महीने की मेहनत और एक लाख टन बालू रेत लगी आप पुष्कर मेले में दर्शन करने पधारे और कला का अवलोकन कर मेरा उत्साहवर्धन करे जय वीर तेजाजी महाराज #tejaji#tejajimaharaj
RAJ SI 2021 के थानेदारों ने EO/RO में 06 चयन के बाद RAS 2023 में भी शानदार प्रदर्शन किया है। सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
परमेश्वर चौधरी का वीडियो संदेश सुनिए
परमेश्वर चौधरी -03 रैंक
रिछपाल गोदारा -12 रैंक
वासुदेव जांगिड-201 रैंक
दीपक शेखावत -226 रैंक
रागिब दबीर -227 रैंक
कौशल- 303 रैंक
मनीष मीणा -306 रैंक
रजनीश गुर्जर -404 रैंक
ऋषि प्रसाद कलाल -623रैंक
दिनकर सिंह-800
उमा व्यास - 1397 रैंक
हितार्थ कलाल 1500
राहुल चौधरी (Ex CISF)-1556रैंक
जितेंद्र कुमार (ESM)-1606रैंक
महेन्द्र मीणा(ESM)- 2021 रैंक
#SI_भर्ती_2021
धन्यवाद @hanumanbeniwal भइया 🙏🏻
आपने मुझे इतना योग्य समझा। मैं आशा करती हूं आपका आशीर्वाद और स्नेह सदैव आपकी बहन पर बना रहेगा। मैं आप की हमेशा आभारी रहूँगी।
@RLPINDIAorg
माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा पुलिस उप निरीक्षक ( S.I.) भर्ती 2021 को रद्द करने का निर्णय स्वागत योग्य है, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी लगातार इस मामले को लेकर संघर्ष कर रही है और चार माह से अधिक समय तक हमारा धरना इस मांग को लेकर जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर जारी रहा और आखिरकार भारतीय जनता पार्टी की घमंडी सरकार को करारा झटका माननीय उच्च न्यायालय ने दिया है |
प्रदेश के लाखों मेहनतकश युवाओं के हितों के संरक्षण की बात हम सड़क से सदन तक करते आए है और भविष्य में भी करते रहेंगे |
पूर्ववती सरकार के समय सत्ता के संरक्षण में पेपर लीक का जो खेल राजस्थान में हुआ,उस खेल को खेलने वाले ऐसे लोग जो पर्दे के पीछे बैठे थे उन पर कार्यवाही करने के स्थान पर वर्तमान भाजपा सरकार ने भी उन्हें बचाने का प्रयास किया और S.I. भर्ती को रद्द नहीं करवाने का तर्क देकर भाजपा ने यह साबित कर दिया था कि वो भी अब कांग्रेस पार्टी के नक्शेकदम पर है और राजस्थान के युवाओं के भविष्य को लेकर उन्हें कोई परवाह नहीं है |
मैं इस भर्ती को रद्द करवाने के लिए RLP के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे रही संघर्ष समिति को भी बधाई देता हूं कि आखिरकार सत्य और संघर्ष की जीत हुई |
@RLPINDIAorg