आज प्रदेश भाजपा कार्यालय भोपाल में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष, भाई साहब श्री पंकज जी जोशी से भेंट कर आपके मनोनयन पर साफा बांधकर सम्मान किया।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष पद पर श्री पंकज जोशी जी एवं उपाध्यक्ष पद पर श्री राकेश जादौन जी के पदभार ग्रहण की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आप दोनों के नेतृत्व में खादी, स्वदेशी एवं ग्रामोद्योग को नई पहचान मिलेगी और प्रदेश के ग्रामीण युवाओं, कारीगरों एवं छोटे उद्यमियों को सशक्त बनाने का संकल्प और अधिक मजबूत होगा।
पूर्ण विश्वास है कि आपके अनुभव, कार्यशैली एवं जनसेवा के भाव से मध्यप्रदेश में ग्रामोद्योग विकास को नई गति एवं नई दिशा प्राप्त होगी।
उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएँ।
#Khadi #Gramodyog #MadhyaPradesh
#Rakesh_Jadoun
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी की उपस्थिति में मध्यप्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री पंकज जोशी, लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष श्री सत्येन्द्र भूषण सिंह, मध्यप्रदेश कुश कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रभुदयाल कुशवाह एवं मध्यप्रदेश खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ. राकेश जादौन ने आज पदभार ग्रहण करने से पूर्व भाजपा प्रदेश कार्यालय, भोपाल में संगठन के पितृपुरुषों डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस दौरान प्रदेश सरकार में मंत्री श्री @prahladspatel जी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री @shailndrabarua जी, श्री @RanveerSinghMP जी एवं श्री @surendraGmp जी, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री @RahulKothariBJP जी, प्रदेश मंत्री सुश्री राजो मालवीय जी एवं श्रीमती बबीता परमार जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन जी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल जी, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री श्याम महाजन जी एवं वरिष्ठ नेता श्री तपन भौमिक जी समेत पार्टी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सोमनाथ की भव्य और दिव्य पावन धरा पर महादेव के चरणों में महापूजा और कुंभाभिषेक का परम सौभाग्य प्राप्त करना जीवन के अत्यंत भावपूर्ण और अविस्मरणीय क्षणों में से एक है। ईश्वर रूपी जनता जनार्दन का स्मरण करते हुए महादेव के दर्शन और पूजन का यह अलौकिक अवसर, हृदय को अनंत आध्यात्मिक ऊर्जा, श्रद्धा और शिवमय चेतना से अभिभूत कर गया है।
गौरवान्वित क्षण
मेरे मार्गदर्शक भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय श्री पंकज जोशी जी भाईसाहब को (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार।।
@pankajjoshibjp
पश्चिम बंगाल में मैं जहां भी गया हूं, मैंने जनता का मिजाज देखा है। मैं इस विश्वास के साथ वापस लौट रहा हूं कि 4 मई के बाद मुझे भाजपा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए वापस आना ही है।
- पीएम श्री @narendramodi
हमारे संगठन के शीर्ष नेतृत्व की यही भावना है कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अनुशासित होकर कार्य करें, उनमें सामंजस्य एवं परिवार भाव हो। क्योंकि किसी भी संगठन की सफलता के लिए अनुशासन और परिवार भाव आवश्यक हैं।
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी
आज प्रदेश भाजपा कार्यालय, भोपाल में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नव नियुक्त पदाधिकारियों एवं युवा कार्यकर्ता साथियों से शिष्टाचार भेंट की।
कार्यकर्ताओं से उनके क्षेत्रीय अनुभव एवं बूथ स्तर तक सशक्तिकरण तथा युवाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर संवाद हुआ।
@BJP4India@BJP4MP@BJYM@MPBJYM
भगवान विष्णु के अद्भुत एवं पराक्रमी अवतार, भक्त प्रह्लाद के रक्षक भगवान नरसिंह जी की जयंती पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
भगवान नरसिंह जी की कृपा से हमारे जीवन से भय, बाधाएँ और नकारात्मकता दूर हों, तथा साहस, शक्ति और आत्मविश्वास का संचार हो।
हमारा जीवन सुख, शांति और समृद्धि से उज्ज्वल बना रहे — यही कामना है।
यह पावन अवसर हमें सत्य, भक्ति और धर्म के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता रहे।
#नरसिंह_जयंती #भगवान_नरसिंह #जय_श्री_नरसिंह #धर्म_और_भक्ति
हम सभी का दायित्व है कि महापुरुषों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए संगठन में संवाद, समन्वय और आत्मीयता को मजबूत करें, ताकि हमारी विचारधारा और संगठन दोनों और अधिक सशक्त बन सकें।
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी
राष्ट्र प्रथम… यही विचार, यही पहचान… 🇮🇳
अंत्योदय का संकल्प लेकर, समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का दीप जलाने वाली, करोड़ों कार्यकर्ताओं के समर्पण से सशक्त हुई इस विराट संगठन की यात्रा केवल राजनीति नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का तप है।
हर कार्यकर्ता का परिश्रम, हर बलिदान, हर संकल्प — भारत माता की सेवा में समर्पित…
यही भावना भारतीय जनता पार्टी को एक विचार, एक परिवार और एक जनआंदोलन बनाती है।
आज स्थापना दिवस के इस पावन अवसर पर, हम पुनः संकल्प लेते हैं —राष्ट्र सर्वोपरि रहेगा, सेवा हमारा धर्म रहेगा, और अंत्योदय हमारा लक्ष्य रहेगा।
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏🇮🇳
#47YearsOfNationFirst
#NationFirst @BJP4India@BJP4MP@BJYM@MPBJYM