गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏
आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर परम पूज्य गुरु महाराज, महामंडलेश्वर रघुवर दास जी महाराज के श्रीचरणों मे�� वंदन करने एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का परम सौभाग्य मिला।
गुरुदेव की असीम कृपा, स्नेह और दिव्य मार्गदर्शन हम सभी पर सदैव बना रहे।
उनके श्रीचरणों में सादर कोटि-कोटि प्रणाम। 🙏
#गुरुपूर्णिमा #गुरुपूजा #गुरुदेव #श्रीचरण #आशीर्वाद #गुरुकृपा #रघुवरदासजी #महामंडलेश्वर #श्रद्धा_और_भक्ति #आध्यात्मिकमार्ग #गुरुका_आशीर्वाद
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏
आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर परम पूज्य गुरु महाराज, महामंडलेश्वर रघुवर दास जी महाराज के श्रीचरणों में वंदन करने एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का परम सौभाग्य मिला।
गुरुदेव की असीम कृपा, स्नेह और दिव्य मार्गदर्शन हम सभी पर सदैव बना रहे।
उनके श्रीचरणों में सादर कोटि-कोटि प��रणाम। 🙏
#गुरुपूर्णिमा #गुरुपूजा #गुरुदेव #श्रीचरण #आशीर्वाद #गुरुकृपा #रघुवरदासजी #महामंडलेश्वर #श्रद्धा_और_भक्ति #आध्यात्मिकमार्ग #गुरुका_आशीर्वाद
डीडवाना–कुचामन जिले के मकराना स्थित सेंट एंसलम स्कूल में चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की घटना अत्यंत शर्मनाक, अमानवीय और हृदय विदारक है।
इस गंभीर प्रकरण को लेकर मैंने पुलिस प्रशासन से दूरभाष पर बात कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच तथा कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का कहा है। जनता सुरक्षित रहे, और बच्च��ं की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए सक्षम और जवाबदेह व्यवस्था कायम की जाए। इसमें कोई समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। दोषियों को हर हाल में कठोरतम दंड देकर यह संदेश दिया जाए कि हमारे समाज में मासूमों के साथ सामूहिक अभद्रता, बलात्कार और अत्याचार के लिए कोई स्थान नहीं है।
पीड़ित बच्ची एवं उसके परिजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि बच्ची शीघ्र स्वस्थ हो तथा परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।
#Makrana
#मकराना
#JusticeForDaughter #JusticeForVictim #ChildSafety #ZeroTolerance
#SumitaBhincharMAKRANA
@Didwanapolice
@IgpAjmer
गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वरः।
गुरुः साक्षात् परब्रह्म, तस्मै श्री गुरवे नमः॥
कर्ता करे ना कर सके, गुरु करे सब होय ।
सात द्वीप नौ खंड में गुरु से बड़ा ना कोय ।।
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरुजनों को सादर प्रणाम एवं आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
#गुरु_पूर्णिमा
आज नागौर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में
श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जिला कार्यशाला एवं समरसता संकल्प अभियान में सहभागिता कर उनके महान विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी ने अपने जीवन के माध्यम से समरसता, समानता, सामाजिक न्याय और मानव सेवा का जो अमर संदेश दिया, वह आज भी राष्ट्र निर्माण का प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर पूर्व अजमेर संभाग प्रभारी श्री प्रसन्नचंद जी मेहता, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रामधन जी पोटलिया, खींवसर विधायक रेवत��ाम डांगा,पूर्व विधायक श्री मोहनराम जी चौधरी, पूर्व ज़िलाध्यक्ष श्री रामनिवास जी सांखला सहित भाजपा पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
#GuruRavidas
@KumariDiya
@AgrawalRMD
#GuruRavidas650 #समरसता_संकल्प #गुरु_रविदास_महाराज #नागौर #भाजपा #BJP #BJP_Rajasthan #NarendraModi #AmitShah #BhajanlalSharma #MadanRathore #AjaeyKumar
#SumitaBhincharMAKRANA
खींवसर विधायक श्री रेवंतराम जी डांगा को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करती हूँ।
#HappyBirthDay
भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न से सम्मानित 'मिसाइल मैन' डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
#मिसाइल_मैन#DrAPJAbdulKalaam
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के स्थापना दिवस पर राष्ट्र की सुरक्षा, अखंडता और आंतरिक शांति की रक्षा के ��िए सदैव समर्पित एवं कर्तव्यनिष्ठ सभी सीआरपीएफ के वीर ��वानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
@crpfindia
देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले माँ भारती के अमर वीर सपूतों को कारगिल विजय दिवस पर कोटि-कोटि नमन!
हमारे वीर सैनिकों का अदम्य साहस, अटूट राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। उनका त्याग और समर्पण सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा।
जय हिं���🇮🇳
#KargilVijayDiwas
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नागौर की पूर्व सांसद बड़ी बहिन डॉ. ज्योति जी मिर्धा को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
���त्यवादी वीर तेजाजी महाराज से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करती हूँ।
#HappyBirthdayDrJyotiMirdha
#Rajasthan
आज कालवा, मकराना में माँ करमा बाई की पुण्यतिथि पर जन्मस्थली पर खीचङे का भोग ठाकुर जी (प्रभु जगन्नाथ) को अर्पित कर भक्तों ने भजन किए। माँ के निर्मल प्रेम व समर्पण को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
#करमा_बाई#कालवा#मकराना#पुण्यतिथि#जाट_महिला_संस्था#भजन#प्रभु_जगन्नाथ#खीचङा #श्रद्धांजलि #Makrana
सर्गस्थितिविनाशानां जगतो यो जगन्मयः।
मूलभूतो नमस्तस्मै विष्णवे परमात्मने॥
भगवान श्री हरि के ‘योगनिद्रा’ में गमन की पावन तिथि देवशयनी एकादशी पर त्रिलोक स्वामी से प्रार्थना है कि उनकी कृपा सम्पूर्ण सृष्टि पर सर्वदा बनी रहे।
सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो।
#देवशयनीएकादशी #हरिशयनीएकाद #भगवानविष्णु #श्रीहरिकीकृपा #योगनिद्रा #चातुर्मास #त्रिलोकस्वामी #परमात्माविष्णु
मकराना विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रानीगांव के ग्राम उचेरिया में थालौड परिवार द्वारा आयोजित स्वामणी कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर थालौड परिवार एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा दिए गए आत्मीय स्वागत, स्नेह, सम्मान एवं अपनत्व के लिए मैं हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करती हूँ।
आप सभी का स्नेह, विश्वास और सहयोग सदैव मेरे लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी पर अपनी असीम कृपा बनाए रखें तथा आपके परिवार में सदैव सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली का वास हो।
आप सभी का पुनः हृदय से धन्यवाद। 🙏
#स्वामणी #थालौड_परिवार #उचेरिया #रानीगांव #मकराना #आभार #स्नेह #सम्मान #ग्रामवासी #��नसंपर्क #Makrana #rajasthan #SumitaBhinchar
मकराना–मंगलाना रेलवे ओवरब्रिज (R.O.B.) के पुनर्निर्माण की दिशा में बड़ी सौगात।
मकराना–मंगलाना–बोरावड़ राज्य राजमार्ग (SH-2B) पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज (R.O.B.) लंबे सम��� से जर्जर अवस्था में होने तथा पुल के बीच गैप बनने के कारण क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। यह मार्ग मकराना सहित आसपास के क्षेत्रों की जीवनरेखा है। प्रतिदिन हजारों आमजन, विद्यार्थी, किसान, श्रमिक एवं विश्वविख्यात मकराना मार्बल उद्योग से जुड़े भारी वाहन इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। पुल की खराब स्थिति के कारण दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई थी, जिससे यातायात, परिवहन व्यवसाय, स्थानीय व्यापार एवं मार्बल उद्योग भी प्रभावित हो रहा था।
मार्बल व्यवसायियों, ट्रांसपोर्ट संचालकों, श्रमिकों एवं क्षेत्रवासि��ों द्वारा लगातार इस गंभीर समस्या से मुझे अवगत कराया जा रहा था। जनभावनाओं एवं क्षेत्रहित को सर्वोपरि मानते हुए मैंने इस महत्वपूर्ण जनहित के विषय को लगातार संबंधित अधिकारियों, माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी तथा माननीय उपमुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री श्रीमती दिया कुमारी जी के समक्ष प्रमुखता से उठाया तथा शीघ्र समाधान का आग्रह किया।
मुझे ��ह बताते हुए प्रसन्नता है कि राजस्थान सरकार के वित्त विभाग एवं स्वायत्त शासन विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार मकराना–मंगलाना–बोरावड़ राज्य राजमार्ग (SH-2B) पर स्थित उक्त रेलवे ओवरब्रिज को राजस्थान स्टेट हाईवे अथॉरिटी (RSHA) को हस्तांतरित करने के उपरांत इसके पुनर्निर्माण/मरम्मत कार्य हेतु ₹1.84 करोड़ (एक करोड़ चौरासी लाख रुपये) की सैद्धांतिक वित्तीय स्वीकृति (In Principle Approval) प्रदान की गई है। यह कार्य राजस्थान स्टेट हाईवे अथॉरिटी (RSHA) द्वारा कराया जाएगा, जिससे वर्षों से लंबित इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित हो सकेगा।
यह निर्णय क्षेत्र की जनता की सुरक्षा, सुगम आवागमन, आर्थिक गतिविधियों तथा मकराना के विश्वविख्यात मार्बल उद्योग को नई गति प्रदान करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि शीघ्र ही आवश्यक औपचारिकताएँ पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ होगा और क्षेत्रवासियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं व्यवस्थित यातायात की सु��िधा प्राप्त होगी।
इस जनहितकारी एवं दूरदर्शी निर्णय के लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी, माननीय उपमुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री श्रीमती दिया कुमारी जी, तथा राजस्थान सरकार का हृदय से आभार एवं अभिनंदन व्यक्त करती हूँ।
सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास — यही भाजपा सरकार का संकल्प है ।
@KumariDiya