The people of Karnataka placed their trust in us, and that trust remains our greatest responsibility.
Warm congratulations to CM Shri D.K. Shivakumar ji and the Council of Ministers, who will carry forward the aspirations of the people of Karnataka.
My sincere thanks to Shri Siddaramaiah ji, whose leadership and service have strengthened Karnataka and improved millions of lives.
The Congress party’s guarantees remain the foundation of our governance and commitment to social justice.
We will keep listening, delivering, and serving the people of Karnataka.
आज कोण्डागांव जिले में वनों की अंधाधुंध कटाई, अवैध रेत खनन, अवैध शराब बिक्री एवं क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एसडीएम महोदय से विस्तृत चर्चा की गई तथा समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग रखी गई।
कोंडागांव विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत ओटेण्डा के नवनिर्वाचित सरपंच श्री बुधराम नेताम जी को सरपंच पद पर निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की मंगलकामना करता हूँ।
सांसद अभिषेक बनर्जी जी पर सोनारपुर में हुआ हमला बेहद निंदनीय है।
एक सांसद पर हमला सिर्फ़ एक व्यक्ति पर हमला नहीं - यह उस जनता पर है जिसने उन्हें चुना, और उस लोकतंत्र पर है जो हम सबकी साझी विरासत है।
यह BJP की बदले की राजनीति का घिनौना रूप है। राजनीतिक मतभेद कभी हिंसा का कारण नहीं बन सकते।
केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार - दोनों दोषियों पर तत्काल कार्रवाई करें, और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी जन-प्रतिनिधि, किसी भी दल का हो, अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित न रहे।
अभिषेक जी, मेरी संवेदनाएँ आपके और आपके परिवार के साथ हैं। आप जल्द स्वस्थ हों।
कोण्डागांव के ग्राम पंचायत ओटेण्डा में यादव परिवार के यहां आयोजित विवाह समारोह में शामिल होकर नवविवाहित दंपत्ति को सुखद, सफल एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
आज कोण्डागांव जिले के ग्राम पंचायत माकड़ी में श्री आकाश महाजन जी की सुपुत्री के छट्ठी कार्यक्रम में सम्मिलित होकर नन्ही बिटिया को उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन के लिए शुभाशीष प्रदान किया।
आज कोण्डागांव जिले के ग्राम पंचायत काटागांव पहुंचकर सरपंच श्री मोतीराम मरकाम जी के पूज्य पिता स्व. आयतु राम मरकाम जी के दशगात्र कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोक संतप्त परिवारजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
आज अभनपुर के ग्राम चण्डी में स्वर्गीय श्री पूरन लाल डहरिया जी के दशगात्र कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल दें।
आज दंतेवाड़ा के परसपाल पहुंचकर बस्तर टाइगर अमर शहीद महेन्द्र कर्मा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
छत्तीसगढ़ की शांति, सुरक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु उनका संघर्ष, साहस और बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
आज दंतेवाड़ा पहुंचकर मां दंतेश्वरी जी के पावन दर्शन एवं पूजा-अर्चना का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
मां दंतेश्वरी से छत्तीसगढ़ राज्य की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली एवं जनकल्याण की प्रार्थना की।
मां का आशीर्वाद प्रदेशवासियों पर सदैव बना रहे।
जय मां दंतेश्वरी! 🙏
25 मई छत्तीसगढ़ के इतिहास का वह काला दिन है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। झीरम घाटी के कायरतापूर्ण नक्सली हमले में हमने अपने वरिष्ठ नेताओं, जवानों व निर्दोष नागरिकों को खोया था।
‘झीरम घाटी शहादत दिवस’ पर सभी अमर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏
#झीरम_घाटी#शहादत_दिवस
कोण्डागांव के ग्राम पंचायत उमरगांव (माकड़ी) में आयोजित देव मेला में सम्मिलित होकर देवी-देवताओं के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
21वीं सदी के 'आधुनिक भारत' के शिल्पकार, देश के सबसे युवा और दूरदर्शी पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
#RajivGandhi@INCIndia@RahulGandhi
कोण्डागांव के ग्राम पंचायत बड़े बेंदरी में मंडल अध्यक्ष श्री लखमू कोर्राम जी की बहन के विवाह समारोह के अवसर पर आयोजित हल्दी-तेल कार्यक्रम में शामिल होकर परिवारजनों को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।
ईश्वर से नवदंपति के सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना करता हूँ।
एक भयंकर आर्थिक तूफ़ान सर पर है।
12 साल में मोदी जी ने जो ढाँचा खड़ा किया - वह सिर्फ़ अडानी और अंबानी के लिए था।
और, अब वही ढाँचा भरभराकर ढहने वाला है।
चोट उन्हें नहीं लगेगी - उनके पास निकलने के रास्ते हैं।
चोट आपको लगेगी - युवाओं को, ग़रीबों को, मध्यमवर्ग को, किसानों को, मज़दूरों को, छोटे व्यापारियों को - जो कभी इस ढाँचे का हिस्सा थे ही नहीं।
अपने आसपास देखिए। क्या आप उस ढाँचे का हिस्सा हैं - या उस तूफ़ान का शिकार?