पिछले दिनों नागौर में एक सरकारी अध्यापिका के साथ हुई लूट एवं दुष्कर्म प्रयास की घटना के बाद घायल अध्यापिका से सवाईमान सिंह अस्पताल पहुँचकर कुशलक्षेम जानी एवं पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया की दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाएगी।
बाटाडू में उपतहसील कार्यालय, चिकित्सा सेवाओं की बेहतरी हेतु खोखसर, बोड़वा में उपस्वास्थ्य केंद्र और शिव-पाटोदी वाया फलसूंड शेरगढ़ स्टेट हाईवे संख्या 65 में बायतु विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सड़क निर्माण हेतु 420 लाख रू का बजट स्वीकृत करने पर माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार
आज @INCIndia के स्थापना दिवस पर @NSUI राजस्थान के कार्यालय पहुँचकर झण्डारोहण किया और प्रदेश अध्यक्ष @withabhinsui सहित सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित कर उनके हर संघर्ष में मज़बूती से साथ खड़े रहने का विश्वास दिलाया।
आज @Rajasthan_PYC द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर मे राजनीति और समाज में युवाओं की भूमिका पर युवा कांग्रेस के सभी युवा साथियों से संवाद कर समाज और संघठन की मज़बूती के लिए एक सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने का आह्वान किया।मुझे गर्व हैं की मैं युवा कांग्रेस का एक कार्यकर्ता रहा हूँ।
प्रदेश में घोषित 12 ज़िलों के 50 नगर निकायों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से जिला प्रभारी नियुक्त किये जा रहे हैं। मुझे उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास है कि सभी प्रभारीगण अपनी ज़िम्मेदारी बखूबी निभाएंगे। @INCRajasthan
या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
शक्ति के रूप में हर प्राणी में व्याप्त माँ भगवती को बारम्बार नमन। शारदीय #नवरात्रि में आदि शक्ति आपको मंगलाशीष प्रदान करें। बधाई।
#Navratri
उत्तरप्रदेश के #हाथरस में पीड़िता के परिजनों से मिलने जा रहे हमारे नेता@RahulGandhi जी,@priyankagandhi जी के साथ उत्तरप्रदेश की तानाशाही सरकार द्वारा क़िये दुर्व्यवहार के विरोध में जयपुर के अम्बेडकर सर्किल पर विरोध प्रदर्शन किया।
.@INCIndia शीर्ष नेतृत्व द्वारा मनोनीत समस्त नव पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी प्राप्त नव उत्तरदायित्वों का पूरी निष्ठा व सामर्थ्य से निर्वहन करेंगे तथा निज क्षेत्रों में संगठन को सुदृढ़ करने हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
आज @RPSC1 में शिक्षा विभाग के विभिन्न पदों की वर्ष 2020-21 की नियमित डीपीसी संपन्न हुई, जिसमें 13 विषयों के स्कूल व्याख्याता पदों पर 3177 वरिष्ठ अध्यापकों, जिला शिक्षा अधिकारी से उपनिदेशक के पद पर 27 व उपनिदेशक से संयुक्त निदेशक पद पर 6 अधिकारियों की पदोन्नति हुई। बहुत बहुत बधाई।
युवाओं की प्रगति पर ही राष्ट्र की प्रगति निर्भर करती है। हमारी युवा पीढ़ी अपने अंदर छिपी प्रतिभा को पहचानकर आगे बढ़े और देश की प्रगति का मार्ग प्रशस्त करे, इसी मंगलकामना के साथ हमारे युवाओं को 'अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं।
#InternationalYouthDay