सहारनपुर के चिलकाना थाना क्षेत्र के जंगल में पुलिस और गौकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान आरोपी दिलशाद उर्फ जाहिद घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से जिंदा गौवंश, गौकशी के उपकरण, तमंचा, दो जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक घायल आरोपी दिलशाद के खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
#Saharanpur #UPPolice #PoliceEncounter #Gokashi #CrimeNews #UttarPradesh
"मैं लोहिया जी की एक किताब भेजूंगा मुख्यमंत्री जी पढ़ लें। ये वो लोग हैं जो आज़ादी के आंदोलन में नहीं थे। ये किसके साथ थे? ये अंडरग्राउंड थे और अंडरग्राउंड रहकर यह सूचनाएं दे रहे थे अंग्रेज़ों को।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
सहारनपुर के हकीकत नगर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने संसद में पप्पू यादव के साधु भेष में किए गए प्रदर्शन का विरोध जताते हुए रामलीला ग्राउंड में उनका पुतला फूंका। इस दौरान बजरंग दल के मेरठ प्रांत संयोजक हरीश कौशिक ने आरोप लगाया कि इस तरह के प्रदर्शन से सनातन संस्कृति को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की।
#Saharanpur #VHP #BajrangDal #PappuYadav #SanatanDharma
सहारनपुर, उत्तर प्रदेश
➡️ जनता रोड पर स्टेरिंग फेल होने से ट्रक पलटा
➡️ सहारनपुर के जनता रोड स्थित सरकड़ी गांव के पास शनिवार को स्टेरिंग फेल होने के कारण एक ट्रक सड़क किनारे पलट गया
➡️ हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ
➡️ राहत और बचाव कार्य जारी है
➡️ घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल सहायता पहुंचाई
➡️ ट्रक चालक ने बताया कि अचानक स्टेरिंग फेल हो गया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक सड़क किनारे खाई में जा गिरा
➡️ गनीमत रही कि हादसे के समय ट्रक की चपेट में कोई अन्य वाहन या राहगीर नहीं आया
➡️ हादसे के समय ट्रक चालक गाड़ी में अकेला था और पूरी तरह सुरक्षित है
➡️ फिलहाल प्रशासन और संबंधित टीम ट्रक को हटाने तथा यातायात को सामान्य करने में जुटी है
#Saharanpur #UttarPradesh #TruckAccident #RoadAccident #JantaRoad #BreakingNews #SaharanpurNews #UPNews #LatestNews #TrafficUpdate @saharanpurpol@saharanpurtrf
सहारनपुर, उत्तर प्रदेश
➡️ दिल्ली प्रदर्शन के बाद यूपी में हाई अलर्ट, सहारनपुर में 150 से ज्यादा नेता 70 घंटे से हाउस अरेस्ट
➡️ दिल्ली में हुए हंगामे और प्रदर्शन के बाद यूपी में प्रदर्शन की आहट को देखते हुए पुलिस सख्त
➡️ सहारनपुर जिले में 70 घंटे से सपा, कांग्रेस, भीम आर्मी और AIMIM के नेताओं को कर रखा हाउस अरेस्ट
➡️ सपा की प्रदेश सचिव रूही अंजुम के घर भी पुलिस तैनात
➡️ रूही अंजुम बोलीं- बेटियों के गुप्तांग में डंडे मारे गए, मैं एक मां हूं, देखा नहीं जा रहा
➡️ रूही अंजुम ने कहा- भारत भी श्रीलंका और नेपाल बन सकता है
➡️ धर्मेंद्र प्रधान ही नहीं, मोदी को भी देना चाहिए इस्तीफा - रूही अंजुम
➡️ रूही अंजुम 3 दिन से कर रहीं भूख हड़ताल, घर से पुलिस हटाने की कर रहीं मांग
#Saharanpur #UttarPradesh #BreakingNews #StudentProtest #PoliticalNews #PoliceAlert #UPNews #HindiKhabar #LatestNews #SaharanpurNews @saharanpurpol@samajwadiparty@yadavakhilesh
पेपर लीक पर सख्त कानून की चर्चा के बीच यूपी में NDA के दो सहयोगी दलों के विधायक खुद पेपर लीक के मामलों में आरोपी हैं। सुभासपा विधायक बेदीराम और निषाद पार्टी विधायक विपुल दुबे का नाम 2006 के रेलवे ग्रुप-D पेपर लीक मामले में सामने आया था, जिसके बाद परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी। बेदीराम के खिलाफ रेलवे भर्ती, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग और पुलिस भर्ती परीक्षाओं से जुड़े कई मामले बताए जाते हैं। विपुल दुबे पर गैंगस्टर एक्ट का मामला दर्ज है। कोर्ट में इनके ट्रायल लटके हुए हैं। कानूनी दांवपेंच का इस्तेमाल करके ट्रायल तक नहीं होने दे रहे हैं।
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगी शिक्षा, पेपर लीक और बढ़ते शिक्षा ऋण जैसी समस्याओं ने छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है। उन्होंने छात्र आंदोलन को बड़ा जनआंदोलन बताया और शिक्षा के व्यवसायीकरण पर सवाल उठाए।
#ImranMasood #Congress #EducationSystem #StudentMovement #PaperLeak #EducationCrisis #Students #EducationReform #RahulGandhi #IndianPolitics #IndiaNews
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों की घटनाओं से वे बेहद आहत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों को गुमराह करने की कोशिश की गई और कहा कि युवाओं का भविष्य, देश की एकता और छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसी उद्देश्य से उन्होंने प्रधानमंत्री को अपना त्यागपत्र सौंप दिया।
#DharmendraPradhan #EducationMinister #Resignation #Students #Education #YouthPower #IndianPolitics #NEET #StudentFuture #IndiaNews
सहारनपुर, उत्तर प्रदेश
➡️ यूपी में 2027 के चुनाव से पहले बड़ा आंदोलन होगा - मुकेश साहनी
➡️ बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी ने सहारनपुर में मंच से किया बड़ा ऐलान
➡️ दिल्ली रोड स्थित ग्रैंड रिजॉर्ट में कश्यप/निषाद समाज के प्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों के साथ आयोजित की गई बैठक
➡️ मुकेश साहनी ने कहा, "यदि हमारे समाज को सरकार द्वारा आरक्षण नहीं दिया गया तो हम भाजपा को वोट नहीं देंगे और सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे, यही हमारा संकल्प है"
➡️ उन्होंने समाज से एकजुट होकर आरक्षण, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक विकास और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया
➡️ उपस्थित लोगों ने समाज के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे
➡️ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कश्यप समाज के लोग मौजूद रहे
➡️ बैठक में समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती और भविष्य में विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया
#Saharanpur #UttarPradesh #MukeshSahani #VIP #BreakingNews #HindiKhabar
"मायावती जी का भी धन्यवाद मुख्यमंत्री जी का भी धन्यवाद कई साथियों का मैसेज हमारी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता दूसरे दलों के उन सभी को आपके माध्यम से बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार प्रकट कर रहा हूं।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
आज श्री अखिलेश यादव जी का शुभ जन्मदिन का अवसर था,
समाजवादी पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने अपने ढंग से श्री अखिलेश यादव जी का जन्मदिन खुशी से मनाया,
मगर श्री आदित्यनाथ बिष्ट जी और भाजपा नेताओं को ये रास नहीं आया,
क्योंकि उनका जन्मदिन कोई मनाता नहीं है इसीलिए ईर्ष्यावश पुलिस भेजकर सपा नेताओं को जन्मदिन मनाने से रुकवाया?
कुछ तो शर्म कर लीजिए आदित्यनाथ जी,
कुछ तो शर्म कर ले भाजपा पार्टी।
भाजपा पार्टी के इस गुंडई, बेशर्मी, अत्याचार का बदला लेगी जनता, भगवान राम और भगवान भोलेनाथ जी करेंगे भाजपा को सत्ता से विदा।
महुआ मोइत्रा ने 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद कहा था कि तृणमूल कांग्रेस ने 2011 में 34 साल पुराने CPM शासन को हराकर राज्य में राजनीतिक बदलाव की शुरुआत की थी।
उनका दावा था कि समय के साथ CPM का वोट शेयर लगातार घटता गया और उसका बड़ा हिस्सा दूसरे दलों की ओर स्थानांतरित हो गया।
महुआ मोइत्रा के अनुसार, CPM के कुछ नेता TMC में आए, लेकिन बड़ी संख्या में नेताओं और वोटरों का रुझान बीजेपी की ओर चला गया। उनका कहना था कि इसी वजह से बंगाल में बीजेपी मजबूत हुई, जबकि CPM का राजनीतिक आधार लगातार कमजोर होता गया।
उन्होंने कहा कि बंगाल की राजनीति में पिछले एक दशक में हुए बदलावों ने राज्य के राजनीतिक समीकरणों को पूरी तरह बदल दिया है और इसका सबसे बड़ा असर वामपंथी राजनीति पर पड़ा है।