आज मेरी जीवन संगिनी श्रीमती साधना जी का जन्मदिन है।
साधना जी भोपाल में हैं और मैं कार्यालयीन व्यस्तताओं के कारण दिल्ली में हूँ, उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पौधरोपण किया, तो वीडियो काल से उन्हें भी जोड़ लिया।
आज उनके जन्मदिन के अवसर पर मैंने बिल्वपत्र का पौधा लगाया है। यह बिल्वपत्र भगवान शिव को बहुत प्रिय है। साधना जी एक आदर्श माँ, आदर्श पत्नी और समर्पित समाजसेविका हैं। आदर्श माँ के रूप में उन्होंने बच्चों को सद्संस्कार और सद्बुद्धि दी है। आदर्श पत्नी के रूप में वे सदैव हर परिस्थिति में मेरे पीछे और मेरे साथ खड़ी रही हैं। और समाजसेविका के रूप में समाज के लिए, यहां तक कि जब-जहां जरूरत पड़ती है, ऐसे भाई-बहनों की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़तीं।
वे स्वस्थ ��हें, दीर्घायु हों और निरंतर एक आदर्श परिवार चलाती रहें तथा लोगों की सेवा में अपने जीवन का समय लगाती रहें, जन्मदिन की पुन: बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
आप सभी से आग्रह है कि अपने जन्मदिन, विवाह की वर्षगांठ, माता-पिता की पुण्य स्मृति या किसी अन्य मांगलिक अवसरों पर पौधरोपण कर इस धरा को हरा-भरा बनाइये, समृद्ध कीजिए।
New World Record!
विश्व के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री @narendramodi जी के जन्मदिन पर आज देश में 2.25 करोड़ से अधिक कोविड वैक्सीन डोज़ देने का नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है।
मोदी जी के नेतृत्व में हमारे स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी मेहनत से दुनिया को भारत का सामर्थ्य दिखा दिया।