डोनल्ड ट्रंप पागल हो गया है...?
जापान कब से इस्लामिक हो गया....!!
"इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ जापान" ने हमारे एयरक्राफ़्ट कैरियर पर हमला किया।
वह बस नए-नए देश बनाता रहता है।
ये साल 2026 है
• अगर 20+26 करें तो 46 होगा
• फिर 46 का 4+6 करें तो 10 हो जाएगा
• 10 का 1+0 करें तो 1 हो जाएगा
मेरे दोस्त का जन्मदित 1 जुलाई को है
कुछ समझ आया? नहीं आया तो भी चलेगा...
मैं तो बस प्रैक्टिस कर रहा था कि PM बनने के बाद कैसे फर्जी का फेंकना है.
बजाओ ताली 👏
बारिश में रोड कैसे बनाई जाती है, उत्तर प्रदेश के सरकारी इंजीनियरों से सीखिये !!
जैसे सड़कों पर बारिश का पानी बह रहा है, वैसे ही सरकारी पैसा भी बहाया जा रहा है...
📍ग्रेटर नोएडा
ममता बनर्जी की रैली से ये तस्वीर देखिए जहां BJP कार्यकर्ता जो हाथ में झंडे लेकर हुड़दंग मचा रहें हैं..
बाइक में बैठी महिला और उसके साथ बैठें शख्स के कैसे हिंसा की जा रही है यहां तक कि बाइक में बैठी महिला बाइक से गिर जाती है बावजूद इसके भी ये गुंडागर्दी चालू रहती है
भाजपा राज में पुलिस अन्याय का रिकॉर्ड तोड़ रही है। मेरठ में दलित समाज की बेटी ललिता गौतम के लिए न्याय की आवाज़ उठाने पर प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार सहित अन्य लोगों पर किया प्रहार और लाठी चार्ज बेहद निंदनीय है।
जब प्रदेश-प्रमुख ही सरेआम एक मृतक की माँ के साथ असंवेदनशील होने का उदाहरण प्रस्तुत करेंगे तो उनकी पुलिस से कोई उम्मीद करना बेमानी है।
घोर निंदनीय!
लोकसभा क्षेत्र के गंगोह विधानसभा क्षेत्र में सांसद निधि योजना के अंतर्गत जनहित एवं विकास को समर्पित विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ/उद्घाटन किया।
📍 ग्राम गुड़म्ब – सी.सी. रोड़ एवं नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ।
📍 ग्राम खुड़ाना – सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ।
📍 ग्राम भारीदीनदारपुर – सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ।
इन विकास कार्यों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे आवागमन सुगम होगा तथा स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण को बढ़ावा मिलेगा। विकास, जनसेवा और क्षेत्र की समृद्धि के लिए हमारा संकल्प निरंतर जारी है। 🇮🇳✨
सरकार ethanol पर दूसरे देशों का उदाहरण देकर लोगों के विरोध को दबाने की कोशिश कर रही है।
सच तो यह है कि जर्मनी, फ्रांस और अमेरिका में E10 से ऊपर का फ्यूल इस्तेमाल ही नहीं हो रहा है। जापान तो अभी केवल E3 ही इस्तेमाल कर रहा है, और थाईलैंड में भी E10 और E20 दोनों के विकल्प मौजूद हैं।
पूरी दुनिया में सिर्फ ब्राजील ही ऐसा देश है जहाँ E100 इस्तेमाल हो रहा है, और ब्राजील ने इस ट्रांजिशन के लिए पूरे 50 साल का समय लिया। लेकिन भारत में 2023 में E20 का ट्रायल किया गया और महज 3 साल में पूरे देश पर E20 थोप दिया गया।
“मेरी बेटी और बरूईपुर घटना को मत जोड़ो, मेरी बेटी तो एक सुरक्षित जगह में थी तब उसके साथ ऐसा हुआ लेकिन उस लड़की का मुझे पता नहीं वो कहां थी”
“और जो कुछ हुआ है उसकी वजह TMC ही है”
BJP से विधायक और RG kar पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ, उम्मीद नहीं थी कि ये ऐसा बयान देंगी जबकि इन्हें वो मां होना चाहिए था जो ख़ुद जाकर बच्ची की मां को गले लगाती
जज रवि दिवाकर ने जिन 13 मुजरिमों को फांसी की सज़ा सुनाई है, उनमें से चार ‘दूसरे’ हैं। इसके अलावा जो बाकी 9 मुजरिम हैं, उनमें से एक ASP अनुज चौधरी का ममेरा भाई प्रमोद है। जिसे अदालत ने राजबीर सिंह हत्याकांड का दोषी करार देते हुए फांसी की सज़ा सुनाई है। जज रवि दिवाकर के फैसलों से वर्षों से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे पीड़ित परिवारों को राहत मिली, वहीं गंभीर अपराधों के खिलाफ न्यायपालिका का सख्त संदेश भी सामने आया। इन फैसलों को जिले की न्यायिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बीते दिनों मध्यप्रदेश की अदालत ने गाय के नाम पर मार दिए गए नज़ीर अहमद को इंसाफ दिया था। अदालत ने नज़ीर अहमद हत्याकांड के 14 मुजरिमों को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई थी। इसके बाद अराजकतावादी तत्वों ने उस जज के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उस जज की धार्मिक पहचान को आधार बनाकर उस पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गईं, कइयों ने तो उस जज का पुतला भी जलाया। अब सवाल यह है कि धमकी देने वाले फ्रिंज एलिमेंट्स रवि दिवाकर के इन फैसलों को क्या कहेंगे? अब धमकी नहीं देंगे?
उत्तर प्रदेश : मेरठ में दलित छात्रा ललिता गौतम की 5 मई को हत्या हुई। बॉयफ्रेंड सहित कई आरोपी जेल चले गए। आज दलित समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। घंटों तक कलक्ट्रेट का गेट बंद रखा। वे बॉयफ्रेंड की फैमिली को भी जेल भेजने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने कई बार वार्ता करने और समझाने का प्रयास किया। वह नहीं उठे तो पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। कई लोग हिरासत में लिए।
30 साल से गुजरात में भाजपा की सरकार है।
विकास इतना हुआ है की जगह-जगह मल्टीप्लेक्स के बहार पूल की व्यवस्था कर दी गई है ताकि दिन भर दुकानदारी करने वाले अपना मन बहलाने के लिए कभी-कभी पूल के बाहर खड़े होकर रील, फ़ोटो या वीडियो बनाकर मन को शांत कर सकें
अयोध्या के मंदिर से ‘चढ़ावा, चंदा, दान चोरी’ का समाचार समस्त विश्व में फैल चुका है। दुनिया के विभिन्न देशों में रहनेवाला सनातनी भाजपा और उनके संगी-साथियों के कृत्यों से हो रही बदनामी की वजह से शर्मसार हैं और इसलिए आहत भी कि उन्होंने भी मंदिर में दान-चंदा भिजवाया था या स्वयं आकर चढ़ाया था। इस प्रकरण से सम्पूर्ण विश्व में सनातन समाज आक्रोशित है क्योंकि धर्म के साथ देश को भी भाजपाई अधर्मियों के कारण अपयश का शिकार होना पड़ रहा है।
दुनिया भर के निवेशक भी अब अपना हाथ खींच रहे हैं क्योंकि उन्हें लग रहा है कि ऐसी सरकार का क्या भरोसा जिसने अपने भगवान के दानपात्र तक को नहीं छोड़ा, वो कल को हमारे निवेश को क्या छोड़ेगी। भाजपा सरकार ने अपनी धार्मिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक विश्वसनीयता पूरी तरह खो दी है।
दक्षिणी ईरान के बंदर अब्बास के शाहिद हक्क़ानी पोर्ट पर अमेरिकी हमला
अमेरिका की तरफ़ से कहा गया है कि ईरान पर ये हमला होर्मुज़ स्ट्रेट में जहाज़ों पर ईरानी हमलों के जवाब में किए गए हैं
कुल मिला कर ईरानी तेल पर प्रतिबंधों में छूट ख़त्म करने के अमेरिकी फ़ैसले के बाद पश्चिम एशिया में हालात हाथ से बाहर जाने का ख़तरा
पश्चिम बंगाल सांसद "सयोनी घोष" बरईपुर पीड़ित परिवार से मिलने गई थीं।
जनता के विरोध का सामना करना पड़ा।
भीड़ ने कहा:- कितने में बिक गई, सयोनी? "गद्दार" और "बेईमान" के भी नारे लगे।
रिजवान एक सीधा-साधा आदमी था। अपनी बीवी बच्चों को अच्छी जिंदगी देने के लिए कुवैत चला गया। दिन रात पसीना बहाता रहा, मेहनत करता रहा और आंख बंद करके बीवी पर भरोसा करते हुए पैसे भेजता रहा।
बीवी पैसा अपने बॉयफ्रेंड अनवर पर लुटाती रहे। 10 साल से रिजवान कुवैत में रह रहा था और यहां उसकी पत्नी अनवर के साथ अवैध संबंध में सारा पैसा उड़ा रही थी।
2 महीने पहले रिजवान को जब लगा कि इतना पैसा हो गया है की आराम से अब इंडिया में रहा जा सकता है तो वह हमेशा के लिए भारत आ गया।
रिजवान का भारत आना उसकी पत्नी और पत्नी के आशिक के लिए रोड़ा बन गया। फिर पत्नी ने और उसके आशिक ने रिजवान को रास्ते से हटाने के लिए एक खूनी साजिश रची और रिजवान को पीट-पीट कर मार डाला