@DMBahraich@CDOBahraich@DurgaShaktiIAS@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt@uppanchayatiraj@UpRuralDev@DyCMGoUP@OfficeOfKPM@myogioffice@myogiadityanath@DyCMofficeBP
मिहींपुरवा में कागजों पर दौड़ रहे हजारों मजदूर, धरातल पर फावड़ा तक नहीं! खबरें छपीं, नोटिस हुआ—फिर भी अफसरों की नींद नहीं टूटी
मिहीपुरवा में 6800मजदूरों ने कागजों पर बहाया पसीना मौके पर एक हजार भी नहीं ग्राम विकास आयुक्त लखनऊ ने लिया कड़ा संज्ञान बताया उच्चस्तरीय करवाते हैं जांच कमी मिलने पर छोड़ा नहीं जाएगा
दैनिक अयोध्या टाईम्स ब्यूरो चीफ बहराइच
बहराइच। विकासखंड मिहींपुरवा में वीबी जी रामजी योजना की हाजिरी और मॉनिटरिंग को लेकर उठ रहे सवाल अब गंभीर रूप लेते जा रहे हैं। 4 अक्टूबर को ब्लॉक में करीब 6,876 श्रमिक दर्ज बताए गए, जबकि खबर लिखे जाने तक करीब 3,900 श्रमिकों की हाजिरी दर्ज होने की बात सामने आई। देर रात तक यह संख्या और बढ़ने की संभावना जताई गई। सवाल यह है कि जब हाजिरी हजारों में है तो मौके पर काम और श्रमिक कहां हैं?पुरैना अमृतपुर,जंगल गुलहरिया, अयोध्या गांव, अहलाद गांव, आड़गोडवा, भगवानपुर कुर्मियना, बखारी, बरदिया, बरखदिया,भगदिया, बोझिया, चौधरी गांव,चफरिया, चहलवा, धर्मापुर, गेंदापुर, गिरगिट्टी, हरखापुर, हसुलिया, झाला, जोगनिया, कैलाशपुर जुम्मन गांव, कंजरावा, कारीकोट, कतरनिया, करमोहना, खड़िया, कुड़वा, लालपुर चंदाझार, लौकाही, मधवापुर,मजगांवा, मझवा, मझरा, मनगौड़िया, मटेही, मोहनापुर गंगापुर, निधिपुरवा, नौबना, परगहवा, परवानी गौड़ी, पेटरहा, पौडा, रमपुरवा, रायबोझा, सेमरी मलमला, सोंगवा, सुहानी, उर्रा,
और विश्वनाथ गांव में दर्ज हाजिरी और धरातलीय कार्यों की वास्तविक स्थिति को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि यदि सैकड़ों श्रमिकों की हाजिरी दर्ज हुई है तो धरातल पर उसका सत्यापन कौन कर रहा है? सूत्रों के हवाले से प्रति श्रमिक 20 से 30 रुपये में हाजिरी क्लोन किए जाने का दावा भी सामने आया है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वहीं एक प्रधान प्रशासक की ओर से सचिव, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी और जेई व ब्लॉक का 30 प्रतिशत कमीशनखोरी के आरोप लगाए जाने की बात भी सामने आई है। इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।खबरें लगातार छपती रहीं, नोटिस भी हुआ—लेकिन नतीजा शून्य!बीडीओ और डीसी मनरेगा के सीयूजी नंबर पर फोन नहीं उठने को लेकर खबरें प्रकाशित होने के बाद सीडीओ द्वारा नोटिस जारी किए जाने की बात सामने आई थी। इसके बावजूद शिकायतकर्ताओं के अनुसार स्थिति में कोई ठोस बदलाव नहीं आया। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर सीडीओ के नोटिस का भी असर नहीं है तो फिर मिहींपुरवा में किसकी चल रही है?डीसी मनरेगा से लेकर बीडीओ तक निगरानी की जिम्मेदारी किसकी है? हजारों श्रमिकों की हाजिरी दर्ज हो और मौके पर काम की स्थिति पर सवाल उठें, फिर भी स्थलीय जांच न हो तो यह पूरी मॉनिटरिंग व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न है।
जीरो टॉलरेंस का दावा या भ्रष्टाचार पर मौन?सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात करती है, लेकिन मिहींपुरवा से लगातार उठ रहे सवालों पर कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। अब जरूरत केवल कागजी रिपोर्ट की नहीं बल्कि मस्टर रोल, ऑनलाइन हाजिरी, फोटो लोकेशन, भुगतान, श्रमिकों की वास्तविक उपस्थिति और मौके पर हुए कार्यों की निष्पक्ष जांच की है।अब मुख्यमंत्री स्तर से जांच की उठ रही मांग लगातार शिकायतों और खबरों के बावजूद यदि स्थिति जस की तस है तो अब निगाहें शासन पर टिक गई हैं। ग्रामीणों की मांग है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मामले का संज्ञान लेकर मिहींपुरवा ब्लॉक में वीबी जी रामजी योजना की हाजिरी और कार्यों की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराएं।सवाल एक ही है—कागजों पर हजारों मजदूर मौजूद हैं तो धरातल पर काम कहां है? और अगर काम है तो उसकी तस्वीर, लोकेशन और वास्तविक श्रमिकों का सत्यापन कराने में अफसरों को परेशानी क्यों है? मामले को ज्वाइन कमिश्नर ग्राम विकास विभाग लखनऊ ने कड़ा संज्ञान लिया है तो ग्राम विकास विभाग आयुक्त लखनऊ ने कड़ा संज्ञान लेते हुए बताया है कि इसकी उच्च स्तरीय जांच करवाई जाएगी और कमी मिलने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी
@DMBahraich@CDOBahraich@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt@uppanchayatiraj@UpRuralDev@DyCMGoUP@OfficeOfKPM@DyCMofficeBP@brajeshpathakup@myogiadityanath@myogioffice
ब्रेकिंग न्यूज ब्लॉक बलहा में योजना पर बड़ा सवाल!
बहराइच। विकासखंड बलहा में VB राम जी योजना की हाजिरी और मॉनिटरिंग को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
*आमा पोखर,बढैया कला, बल सिंहपुर, बलहा, बंजरिया, चंदनपुर, गायघाट, गुलरा, मधुवन,लखैया कला, महोली शेर खा,मटिहा, परसा अगैया, पुरैना भवानी बक्स, शाहपुर खुर्द, जगन्नाथपुर*
*में कागज पर विकाश, लेकिन मौके पर फावड़ा तक नजर नहीं आने का दावा सामने आया है।*
उपरोक्त गांव में श्रमिकों की हाजिरी।
आखिर इतनी बड़ी संख्या में उपस्थिति किस आधार पर दर्ज हुई?
बलहा के कई गांव
यहां भी हाजिरी अपलोड होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
हाजिरी इतनी, काम कहां?
ग्रामीणों का सवाल सीधा है। अगर सैकड़ों श्रमिकों की हाजिरी दर्ज हुई तो धरातल पर उसका सत्यापन कौन कर रहा है?
सूत्रों के हवाले से यह भी दावा किया जा रहा है कि प्रति श्रमिक 20 से 30 रुपये तक में हाजिरी क्लोन किए जाने का खेल चलता है।
हालांकि इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
30 प्रतिशत कमीशन का दावा!
एक प्रधान प्रशासक की ओर से लगाए गए आरोपों में सचिव, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी और जेई पर कमीशनखोरी के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
इन आरोपों की भी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
निगरानी व्यवस्था पर बड़ा सवाल
ऐसे में सवाल है। विकासखंड में हजारों श्रमिकों के काम और हाजिरी की निगरानी आखिर कैसे हो रही है?
जीरो टॉलरेंस सिर्फ कागजों पर?
सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का दावा करती है।
लेकिन बलहा में उठ रहे ये सवाल जमीनी निगरानी व्यवस्था की पोल खोलते नजर आ रहे हैं।
अब जरूरत है। मस्टर रोल हाजिरी फोटो लोकेशन और धरातलीय काम की निष्पक्ष जांच की।
सबसे बड़ा सवाल हाजिरी असली है। मौके पर श्रमिक और काम कहाँ हैं?
जाँच होगी तो सच सामने आएगा
खास रिपोर्ट विवेक शुक्ला ब्यूरो चीफ दैनिक अयोध्या टाईम्स समाचार बहराइच मो 8948956601/8354960595
@myogiadityanath@myogioffice@kpmaurya1 खबरें छपीं, ज्ञापन पहुंचे, आंदोलन हुए… फिर भी लेखपालों की सुनवाई कब? ₹200 में क्षेत्रीय ड्यूटी कैसे निभाएं सरकार से उठे तीखे सवाल 10 साल से 2800 ग्रेड-पे की मांग, 8 साल से तबादले का इंतजार, पदोन्नति और भत्ते भी लंबित