🚩 विजयादशमी पर माननीय मुख्यमंत्री जी व आदरणीय मुख्य सचिव महोदय से विशेष अनुरोध 🚩
जिस प्रकार मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम ने अन्याय रूपी रावण का अंत कर धर्म, न्याय और सत्य की स्थापना की थी, उसी प्रकार माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी @BhajanlalBjp व मुख्य सचिव महोदय @svoruganti1466 , आपसे भी विनम्र अनुरोध है कि राजस्थान से "संविदा रूपी रावण" का शीघ्रातिशीघ्र अंत कर सभी संविदाकर्मियों को नियमित कर न्याय एवं सम्मान प्रदान करें।
श्रीराम ने अपने आदर्शों और न्यायप्रियता से लोगों के हृदय में स्थान बनाया था। मुख्यमंत्री जी, आप भी संविदाकर्मियों को नियमितीकरण का उपहार देकर उनके हृदय में सदैव के लिए स्थान स्थापित कर सकते हैं।
इस दशहरे पर केवल रावण का पुतला ही नहीं, बल्कि संविदाकर्मियों के शोषण और अनिश्चित भविष्य का भी अंत हो!
🙏 आशा है, यह विजयादशमी राजस्थान के हजारों संविदाकर्मियों के जीवन में स्थायित्व, सम्मान और खुशियों का नया सवेरा लेकर आएगी।
#संविदाकर्मियों_को_परमानेंट_करो #Teachers_against_exploitation #Permanent_assistant_teachers #विजयादशमी
#MGGS #ATUR
असिस्टेंट टीचर्स यूनियन आफ राजस्थान की तरफ से सभी प्रदेशवासियो को सपरिवार दुर्गाष्टमी रामनवमी एवं दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं। माता रानी आप सभी के परिवार में शक्ति साहस स्वास्थ्य और उन्नति का संचार करें।
#Permanent_Assistant_Teachers#ATUR#संविदाकर्मियों_को_परमानेंट_करो#MGGS #Teachers_against_exploitation
इतिहास हमें सिखाता है कि आचार्य चाणक्य जैसे शिक्षक केवल ज्ञान देने तक सीमित नहीं थे, बल्कि राष्ट्र और समाज की दिशा बदलने की क्षमता भी रखते थे। शिक्षक का वास्तविक सम्मान उसके ज्ञान, अनुभव और राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान को पहचानने में है।
इसी भावना के साथ ATUR राजस्थान सरकार से विनम्र अपील करता है कि महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में कार्यरत Assistant Teachers के योगदान, योग्यता और अनुभव को उचित महत्व दिया जाए तथा उनके नियमितीकरण के लिए सकारात्मक और न्यायसंगत निर्णय लिया जाए।
इन शिक्षकों ने विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर मेहनत की है। उनके अनुभव और सेवाओं का लाभ विद्यार्थियों को निरंतर मिलता रहे, इसके लिए उन्हें सेवा सुरक्षा और स्थायित्व प्रदान करना आवश्यक है।
हमारा विश्वास है कि सरकार और शिक्षक एक-दूसरे के सहयोगी हैं। शिक्षकों को सम्मानजनक एवं सुरक्षित भविष्य देना न केवल उनके हित में है, बल्कि राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
हमारा उद्देश्य विरोध नहीं, संवाद है। हमारा आग्रह टकराव नहीं, समाधान है।
आइए, शिक्षकों के अनुभव का सम्मान करें, उनके भविष्य को सुरक्षित बनाएँ और महात्मा गांधी विद्यालयों में कार्यरत Assistant Teachers के नियमितीकरण की दिशा में सकारात्मक पहल करें।
शिक्षक सशक्त होंगे, तभी शिक्षा व्यवस्था और सशक्त होगी।
सादर नियमितीकरण व स्थाईकरण की अपील सहित🙏🏻
विपुल शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष
व समस्त असिस्टेंट टीचर्स
#संविदाकर्मियों_को_परमानेंट_करो #Teachers_against_exploitation #Permanent_assistant_teachers #शिक्षक_सम्मान #महात्मा_गांधी_विद्यालय #ATUR #MGGS #Permanent_Assistant_Teachers #ATUR
@ndtv@ndtvindia@aajtak@republic@TimesofIndia@htTweets@zeerajasthan_@News18Rajasthan@1stIndiaNews@NDTV_Rajasthan@raj_indianews@DDNewsRajasthan@DainikBhaskar@JagranNews@RajGovOfficial@RajCMO@mygovrajasthan@DIPRRajasthan@rajeduofficial@DoITCRaj@RajGovOfficial@RajCMO@BhajanlalBjp@KumariDiya@drpremchandbjp@RajAssembly@DIPRRajasthan@mygovrajasthan@Ra_THORe@DrKirodilalBJP@MadanDilawar@JogarampatelMLA
@gskhimsar
@SureshRawatMLA
@JoraramKumawat_
@SumitGodaraBJP
@mla_kanhiyala @HemantMeenaBJP@BJP4India@BJPLive@BJPCentralMedia@BJP4Rajasthan@GovernmentIndia@PMOIndia
आदरणीय श्री राजेंद्र जी राठौड़ (वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष, राजस्थान) के सफल ऑपरेशन होने पर #MGGS ASSISTANT TEACHERS की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।।
राजस्थान के जन-जन के लाडले, युवाओं एवं कर्मचारियों की मुखर आवाज, आदरणीय @Rajendra4BJP साहब के सफल ऑपरेशन का सुखद समाचार मिला।।
हम सभी #MGGS ASSISTANT TEACHERS ईश्वर से आपके अतिशीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने और दीर्घायु जीवन की मंगल कामना करते हैं।।
आप सदैव ऊर्जावान रहकर इसी प्रकार प्रदेश हित में हमारा मार्गदर्शन करते रहें, यही प्रार्थना है। 💐🙏
समस्त MGGS ASSISTANT TEACHERS परिवार, राजस्थान #Permanent_Assistant_Teachers