सभी को बधाई और शुभकामनाएं- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में 7,903 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदस्थापन आदेश जारी होने पर ।।
राजस्थान बेरोजगार यूनियन आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता है ।।
#हनुमान_किसान
आज छात्रों को बहुत बड़ी जीत मिली है।
याद रहे, प्रदर्शन में जिन छात्रों पर घातक हमले हुए - किसी का हाथ टूटा, किसी का पैर, किसी की पसली, पेलेट गन जैसे जानलेवा हथियार का इस्तेमाल किया गया, तो कई चोट खा कर critical हो गए - इन सबके सीधे ज़िम्मेदार गृह मंत्री अमित शाह हैं।
मांग साफ है, इस हमले के organisers से लेकर implementors तक, सभी की जवाबदेही तय हो और उनपर ऐसी कार्रवाई हो जो छात्रों को दिखे - तब जा कर होगा इंसाफ़।
अमित शाह जी, आपको जवाब तो देना ही पड़ेगा।
नेता घणा होया दुनिया में पायलट दमदार,, नेता नेता में फ़र्क़ पायलट न्यारो छ,
म्हारो दिल ❤️ दिल राजी होग्यो पायलट आबा सू... 👌🏻🎶
📍टोंक, जिला आदिवासी समाज दंगल कार्यक्रम में,
@SachinPilot
पूर्वी राजस्थान से आयी सदियों पुरानी सामाजिक भाईचारे की एक झलक।
सदियों से मीणा - गुर्जर भाई भाई की तरह रहते आये हैँ नफरती ताकते कभी इस सामाजिक भाईचारे को नहीं तोड़ पायेगी। @SachinPilot
कांग्रेस अध्यक्ष खरगें और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को संयुक्त पत्र लिखकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वित्तीय मामलों की स्वतंत्र और व्यापक जांच कराने की मांग की है।
पिछले 10 साल में कुल 152 पेपर लीक हुए हैं यानी हर महीने एक पेपर लीक। इससे 7.5 करोड़ छात्रों को नुकसान हुआ है। लेकिन एक भी व्यक्ति को सजा नहीं हुई। ये देश युवाओं, उनके माता-पिता, उनकी कड़ी मेहनत और संघर्ष का अपमान है।
~ राहुल गांधी जी, नेता विपक्ष
#ChhatronKiGoonj
प्रधानमंत्री जी,
श्री राम मंदिर में करोड़ों श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ अपनी कमाई अर्पित की - वहां हुई चंदा चोरी अब किसी से छुपी नहीं है।
ट्रस्ट के हर सदस्य को आपकी सरकार ने चुना था। इस चंदा चोरी पर आपकी चुप्पी अस्वीकार्य है।
तत्काल स्वतंत्र जांच कराइए, पूरा हिसाब सार्वजनिक कीजिए और दोषियों को कानून के कटघरे में लाइए।
आपकी सरकार की विश्वसनीयता अब आपकी कार्रवाई पर निर्भर है।
आज पीसीसी मुख्यालय में संगठन महासचिव श्री ललित तुनवाल जी के साथ शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष श्री अभिमन्यु सिंह भदौरिया जी के नेतृत्व में आयोजित शिक्षक प्रकोष्ठ की वार्षिक बैठक में शामिल हुआ!
शानदार सम्मेलन के लिए अभिमन्यु जी व शिक्षक प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएँ!
@LalitTunwal@INCRajasthan
गांधी को समझने की सबसे बेहतर जगह — गांधी वाटिका, सेंट्रल पार्क, जयपुर।
यदि आप महात्मा गांधी के विचारों, जीवन-दर्शन और उनके संघर्ष को गहराई से समझना चाहते हैं, तो सेंट्रल पार्क, जयपुर स्थित गांधी वाटिका अवश्य जाएँ। यह केवल एक संग्रहालय नहीं, बल्कि गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वराज, सर्वोदय, सत्याग्रह और मानवता के विचारों का जीवंत अनुभव है।
प्रत्येक गैलरी, प्रत्येक प्रदर्शनी और प्रत्येक प्रस्तुति आपको गांधी के जीवन के नए आयामों से परिचित कराती है। यहाँ इतिहास केवल पढ़ाया नहीं जाता, बल्कि महसूस कराया जाता है।
अतुलनीय... शानदार... प्रेरणादायक!
एक बार अवश्य जाएँ और गांधी को नए दृष्टिकोण से जानने का अनुभव प्राप्त करें।
📍जयपुर!!
भारत एक प्राचीन देश, लेकिन एक युवा राष्ट्र है…मैं जवान हूं और मेरा भी एक सपना है। मेरा सपना है भारत को मजबूत, स्वतंत्र, आत्मनिर्भर और दुनिया के सभी देशों में से प्रथम रैंक में लाना और मानव जाति की सेवा करना।
- राजीव गाँधी