कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, जन लोकप्रिय नेता आदरणीय श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं l
आपके अच्छे स्वास्थ्य दीर्घायु जीवन एवं उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ। #HappyBirthdayRahulGandhi ji
#RahulisHope
आदरणीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी, अस्पताल पहुँचकर मेरा कुशलक्षेम पूछने, स्वास्थ्य की चिंता व्यक्त करने और एक अभिभावक की भांति स्नेहपूर्ण संबल देने के लिए आपका हृदय से आभार!
मुलाकात के दौरान जब आपने कहा कि "तुम अपना अनशन समाप्त कर दो, इस संवेदनहीन सरकार के लिए अपनी जान जोखिम में मत डालो, यह सरकार किसी की नहीं सुनती", तो आपके इन शब्दों में प्रदेश के युवाओं के प्रति एक सच्चे अभिभावक की गहरी चिंता साफ दिखाई दी। आपकी यह सीख और चिंता मेरे लिए अत्यंत मायने रखती है।
परंतु आदरणीय गहलोत जी, छात्रसंघ चुनावों की बहाली और हमारी मातृभाषा 'राजस्थानी' के सम्मान की यह लड़ाई अब सिर्फ मेरी व्यक्तिगत लड़ाई नहीं रही, बल्कि यह राजस्थान के लाखों युवाओं के भविष्य, लोकतांत्रिक अधिकारों और सांस्कृतिक अस्मिता का सवाल बन चुकी है। सरकार चाहे कितनी भी बेपरवाह और संवेदनहीन बनी रहे, लेकिन जब तक हमारे युवाओं को उनका हक नहीं मिल जाता और मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होता, तब तक यह छात्र शक्ति अपने कदम पीछे नहीं हटाएगी।
इस कठिन परिस्थिति में युवाओं की आवाज़ बनने और हमारे इस संघर्ष को संबल प्रदान करने के लिए आपका पुनः कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार! 🙏✊
प्रदेश की अंधी-बहरी और छात्र विरोधी सरकार की बेरुखी के कारण अपने हक़ और वाजिब मांगों को लेकर पिछले 14 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे भाई शुभम रेवाड़ की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई थी।
आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी एवं नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली जी के साथ पहुँचकर, शुभम के परिजनों और साथियों के आग्रह पर उनका अनशन तुड़वाया।
हम स्पष्ट कहना चाहते हैं कि अनशन भले समाप्त हुआ है, लेकिन छात्रों के अधिकारों की लड़ाई नहीं। बिना अपनी जान जोखिम में डाले, लोकतांत्रिक तरीके से यह संघर्ष सरकार के खिलाफ पहले से अधिक मजबूती के साथ जारी रहेगा।
@ShubhamRewar4U@GovindDotasra@TikaRamJullyINC
राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी जी के आवास पर उनसे मुलाकात की। परसों संपन्न हुए उनके जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
@drcpjoshi
वर्ष 2009–2010 की यादें…
@RajaBrar_INC जी के साथ बिताए वे संगठनात्मक क्षण आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं।”
@PawanGodara24 जी राजस्थान युवा कांग्रेस के अध्यक्ष थे, उस समय मुझे प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता के रूप में संगठन में कार्य करने का अवसर मिला और राजा वॉरिंग जी राजस्थान के प्रभारी थे।
उनके नेतृत्व में पूरे प्रदेश में “टैलेंट सर्च” एवं “आम आदमी का सिपाही” जैसे ऐतिहासिक अभियान चलाए गए। इन अभियानों के दौरान मुझे भी राजा वॉरिंग जी और पवन गोदारा जी के साथ राजस्थान के कोने-कोने में जाकर युवा साथियों से सीधे संवाद करने का अवसर मिला। इन अभियानों ने नए नेतृत्व को अवसर प्रदान किया और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आज भी उन दिनों की ऊर्जा, कार्यकर्ताओं का उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण प्रेरणा देता है। उन यादों को फिर से साझा करना मेरे लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
आज भी मैं बिना किसी पद की अपेक्षा के, पूरी निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ आदरणीय राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा हूँ।
पद अस्थायी होते हैं, लेकिन विचारधारा के प्रति निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण ही एक सच्चे कार्यकर्ता की वास्तविक पहचान होती है।
जय कांग्रेस। जय हिंद।
#YouthCongress #Rajasthan #Congress #RahulGandhi #TalentSearch #AamAadmiKaSipahi
@kharge@RahulGandhi@kcvenugopalmp@priyankagandhi@bhupeshbaghel@RajaBrar_INC@PawanGodara24@INCIndia@INCRajasthan@IYC@MahilaCongress
लाडनूं से लोकप्रिय विधायक भाई मुकेश भाकर जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ। @MukeshBhakar_
पूर्व केंद्रीय मंत्री , पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सी पी जोशी जी साहब को उनके जन्म दिन पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं । Happy Birthday sir 🎂🌺
@drcpjoshi
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं विराटनगर से पूर्व विधायक भाई श्री इंद्राज गुर्जर जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।
Happy Birthday bhai 💐🎂
@IndrajGurjarinc@INCRajasthan
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी के शब्दों में गहराई और उत्साह है: "अगर देश से प्यार करते हो, राहुल गांधी से प्यार करते हो, तो कांग्रेस के लिए जान लगा दो।" यह शब्द कांग्रेस के प्रति समर्पण और देश के विकास के लिए काम करने की प्रेरणा देते हैं।
राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक @AbhimanyuP00NIA जी को परीक्षा केंद्र से जबरन हिरासत में लेना अलोकतांत्रिक और अत्यंत निंदनीय है।
यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा सरकार तानाशाही रवैए से चुने हुए जनप्रतिनिधियों की आवाज़ को कुचलना चाहती है।
@IYC@RahulGandhi@Allavaru