कांग्रेस का काला अध्याय
166. 29 अगस्त 1988 गोदी मीडिया के नाम पर पत्रकारों को गाली देने वाले राहुल गांधी जी के लिए ख़ुशख़बरी वाला दिन है,आज ही के दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने प्रेस की स्वतंत्रता ख़त्म कर मानहानि क़ानून लोकसभा से पारित कराया । बोफोर्स घोटाले का मुद्दा ठंडा भी नहीं हुआ था कि पनडुब्बी घोटाला आ गया @IndianExpress के रामनाथ गोयनका जी तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी को बख़्शने के लिए तैयार नहीं थे,CBI का झूठा केस कर इंडियन एक्सप्रेस में बोफोर्स घोटाला उजागर करने वाले चित्रा सुब्रमण्यम व स्तम्भकार गुरुमुर्ति @sgurumurthy में से गुरुमुर्ति जी को गिरफ़्तार कर यातना दी जा चुकी थी ।जब नेहरू गांधी परिवार ने साम, दाम, दंड, भेद से प्रेस को दबाने में विजय हासिल नहीं की तो क़ानून बना मानहानि ।1975 में लगी आपातकाल के सभी प्रावधानों को इस 1988 के क़ानून में समाहित किया गया ।बिना पूछे खबर छापने पर पाबंदी,सरकारी खबर छापने पर प्रतिबंध ।जेल जाना ही पत्रकार के लिए अनिवार्य ।
#CongressDarkHistory