आपको पता है बिहार में क्या हो रहा है? जानकर शायद आपको हैरानी होगी कि बिहार में ऐसे युवा भी हैं, जो पिछले 45 दिनों से अपने हक की माँग शांतिपूर्ण तरीके से उठा रहे हैं। न किसी से लड़ रहे हैं, न डर रहे हैं और न ही झुक रहे हैं। बस अपनी बात सरकार तक पहुँचाने की कोशिश कर रहे हैं।
इन युवाओं की माँग है कि बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती प्रक्रिया में महिलाओं की सीटें खाली रहने की स्थिति में नियमानुसार योग्य पुरुष अभ्यर्थियों को मौका देने पर विचार किया जाए, ताकि पद खाली न रहें और युवाओं को रोजगार मिल सके।
ये युवा लगातार बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी से गुहार लगा रहे हैं। अधिकारियों और नेताओं से मिल रहे हैं, अपनी बात रख रहे हैं और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज़ उठा रहे हैं। लेकिन जब कहीं से कोई ठोस पहल होती नहीं दिखी, तो आखिरकार आज इन अभ्यर्थियों ने तारापुर जाकर मुख्यमंत्री जी के आवास पर उनसे मिलने और अपनी बात रखने का प्रयास किया।
जब 4361 पदों पर भर्ती होनी है और योग्य युवा मौजूद हैं, तो रिक्त पदों को लेकर इनकी बात क्यों नहीं सुनी जा रही?
मुख्यमंत्री जी की साइबर टीम सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती है। क्या इन युवाओं की आवाज़ उन तक सही तरीके से पहुँच पाई है? अगर नहीं, तो इनकी पीड़ा सरकार तक पहुँचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
आज इन अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री जी के द्वारा आश्वासन मिला है। उम्मीद है कि सरकार इनकी माँग पर गंभीरता से विचार करेगी और छठ पूजा से पहले कोई सकारात्मक संदेश सामने आएगा।
ये युवा कोई एहसान नहीं माँग रहे, बस अपने भविष्य के लिए एक अवसर माँग रहे हैं। इनके पीछे परिवारों की उम्मीदें हैं, माता-पिता और घर परिवार की जिम्मेवारी है।
सरकार से आग्रह है कि इनकी बात सुनी जाए और जल्द ही कोई सकारात्मक समाधान निकाला जाए और उनके भविष्य को लेकर संवेदनशीलता दिखाई जानी चाहिए।
बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती (विज्ञापन संख्या 02/2025) के 4361 पदों पर भर्ती को लेकर युवाओं की एक पुकार, इस बार महिलाओं की सीटें खाली न जाएँ!
#BiharPolice #BiharPoliceDriver #BiharJobs #SamratChoudhary #YouthVoice