@khurpenchh यही कारण है सभी गवर्नमेंट सेक्टर प्राइवेट होते जा रहे हैं इन लोगों की हरकत देखते हुए उनको लगता है रोज
दफ़्तर में आए और ऐसे ही चक्कर लगाकर चले जाएँ
@DavendrrS53904@Lawyer_Kalpana सरकारी कर्मचारी पब्लिक के टैक्स से पैसा लेता है और पब्लिक के प्रति ही उनकी जवाब दे ही नहीं है ऐसे व्यक्ति को पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है जो अपने मालिकों के साथ मारपीट करता हो क्योंकि पब्लिक ही सरकारी नौकरों क मालिक है वह अपने टैक्स के पैसे से आप लोगों की जेब भरते हैं
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने अपने मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा को बर्खास्त कर दिया है. मंत्री गुढ़ा ने विधानसभा में कहा था कि राजस्थान में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहा है. गुढ़ा ने एक तरह से अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए थे, इस वजह से उनका बयान आग की तरह फैल गया. राजस्थान की विपक्षी पार्टी बीजेपी इसको लेकर गहलोत सरकार को घेरने लगी. दरअसल, राजेंद्र गुढ़ा ने शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा में महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए अपनी ही सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था, "यह सच्चाई है कि महिलाओं की सुरक्षा में असफल हो गए. राजस्थान में जिस तरह से अत्यचार बढ़े हैं महिलाओं के ऊपर, मणिपुर के बजाय हमें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए."
#Manipur #Rajasthan #RajendraSinghGudha #AshokGehlot