🚨🌲 The Skinwalker Legend: The Forest That Watches Back 😱⚠️ Deep in the rural edges of the United States… some stories are never spoken aloud. ⚠️ Remote Roads: Long empty highways cutting through silent land 👁 Unnatural Sightings: Animals behaving strangely… moving wrong, too aware 🌑 Night Presence: Figures seen near tree lines that don’t stay in one shape 🚨 Distorted Sounds: Voices imitating people… calling from the dark 💀 Fear Response: Locals avoid certain areas after sunset completely 🕯 Last Clip: A blurred figure briefly appearing before vanishing into the woods They call it a legend… but those who’ve lived there say it feels very real at night. Some things in the wilderness don’t just survive— they observe
टिकरापारा में मकान मालिक–किरायेदार विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के वीडियो आए सामने रायपुर के टिकरापारा इलाके में मकान मालिक और किरायेदार के बीच हुआ विवाद अब नया मोड़ ले चुका है। पहले जहां किरायेदार युवती का पक्ष सामने आया था, वहीं अब मकान मालिक ने भी अपना वीडियो जारी कर अपनी बात रखी है। मकान मालिक द्वारा साझा किए गए वीडियो में किरायेदार युवती टिकेश्वरी तिवारी गाली-गलौज करते हुए दिखाई दे रही हैं। साथ ही, वीडियो में वह मकान मालिक की गाड़ियों को नुकसान पहुंचाती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं, एक दृश्य में युवती लाठी लेकर मकान मालिक पर हमला करने की कोशिश करती भी दिखती है। वीडियो के अनुसार, विवाद के दौरान युवती के परिजनों द्वारा भी मकान मालिक के साथ मारपीट करती नज़र आ रही हैं मकान मालिक का कहना है कि लंबे समय से पानी की मोटर लगातार चल रही थी, जिससे पानी की बर्बादी हो रही थी। जब उन्होंने इस बात को लेकर समझाइश दी और मोटर बंद करने को कहा, तो बात बढ़ गई और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना के बाद पीड़ित मकान मालिक ने टिकरापारा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।