@hirenchoudharys@langdaAam__ मैंने कोई गलत शब्द यूज नहीं किया
लेकिन तू अपने संस्कार ढोल पीट-पीटकर बता रहा हैं।
और खरपतवार तो तू हैं ही जो द्वेषता फैलाकर पेट भर रहा हैं
@bidiyasararvind@PremSChoudhary Bhai ye jaat k Naam pr कलंक hai ....मतभेद हो skte hai lekin etni giri hui harkat kbhi nhi...हमारे bhi jaat कई नेताओं k sath मतभेद है lekin esi हरकत kbui nhi ki
खरनाल (नागौर) में लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज के बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित ऐतिहासिक जनसभा में श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ा। प्रदेशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु खरनाल पहुंचे और वीर तेजाजी महाराज के दर्शन कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
खरनाल धाम के विकास और यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
मैंने तेजाजी मंदिर के विकास के लिए एक करोड़ रूपये नगद अखिल भारतीय वीर तेजा जन्म स्थली संस्थान के पदाधिकारियों व सदस्यों को सुपुर्द किये |
#Kharnal #Nagaur
नागौर आवास पर भरतपुर जिले के नंदबई विधानसभा क्षेत्र से आए श्री मदुसुधन जाटव ( पूर्व जाटव समाज प्रदेश अध्यक्ष),श्री गजेंद्र खंगारी, श्री यू.डी. वर्मा ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर RLP पार्टी का दामन थामा |
इस अवसर पर आरएलपी परिवार के सदस्य श्री दिलीप हंतरा,श्री महेश कराही भी उपस्थित रहे |
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी द्वारा आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 को दृष्टिगत रखते हुए संगठन को मजबूत एवं प्रभावी बनाने तथा चुनावी गतिविधियों के सफल संचालन हेतु मुझे चित्तौड़गढ़ जिला प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नागौर सांसद आदरणीय श्री हनुमान बेनीवाल जी, प्रदेश नेतृत्व एवं चुनाव प्रबंधन समिति का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
पार्टी द्वारा दिए गए निर्देशानुसार मैं जिले में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय, वार्डवार संगठन की समीक्षा तथा चुनाव संबंधी गतिविधियों के संचालन में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करूंगा।
यह जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ संगठन के प्रति एक बड़ा दायित्व भी है। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी नगर निकाय चुनावों में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पूरी मेहनत और समर्पण से कार्य करूंगा। @RLPINDIAorg@hanumanbeniwal
भ्रष्टाचार पर "जीरो टॉलरेंस" का ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा की सरकार क्या इस मामले में कोई जवाब देगी ?
पहले भाजपा के एक विधायक पर करोड़ों रुपये के अवैध खनन और विधायक निधि जारी करने के बदले कमीशन लेने जैसे गंभीर प्रमाणित आरोप सामने आए, लेकिन भाजपा नेतृत्व मौन रहा,अब मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक और भाजपा विधायक पर गौशाला के नाम पर 20 बीघा चारागाह भूमि पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। जिस गौशाला के नाम पर जमीन ली गई, वहां एक भी गाय नहीं मिली।
मैं प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से पूछना चाहता हूं कि -
क्या यही आपकी "जीरो टॉलरेंस ऑन करप्शन" की नीति है ?
क्या भाजपा नेताओं के लिए कानून और नैतिकता के अलग नियम हैं ?
क्या चारागाह भूमि पर कथित कब्जा करने वालों के खिलाफ निष्पक्ष जांच होगी या उन्हें भी राजनीतिक संरक्षण मिलता रहेगा ?
मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp
को भी कहना चाहता हूं कि भ्रष्टाचार और सरकारी जमीन की लूट पर मौन रहना भी भ्रष्टाचार को संरक्षण देने जैसा है।
@PMOIndia@HMOIndia@RajCMO