प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत, अमर क्रांतिवीर मंगल पांडे की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।
उन्होंने विदेशी शासन के विरुद्ध संघर्ष की ऐसी अलख जगाई, जिसने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा प्रदान की।
मातृभूमि के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
महाप्रभु का रथ केवल मार्ग पर नहीं चलता, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं के हृदयों में आस्था और विश्वास का संचार करता है।
आप सभी को पावन श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएँ।
🚩 जय जगन्नाथ! 🙏
आप सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी संगठन की विचारधारा, सिद्धांतों एवं जनहित के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
युवा चेतना के अमर प्रेरणास्रोत, महान संत स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन। 🙏
उनके विचार आज भी हर युवा को आत्मविश्वास, राष्ट्रसेवा और लक्ष्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा देते हैं।
"उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक मत रुको।" 🇮🇳
JLKM के जिला पुनर्गठन अभियान के तहत आज कोडरमा जिला समिति का सफलतापूर्वक गठन हुआ।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आपके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा को एक सूत्र में बांधने का कार्य करता है।
आइए, योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, सकारात्मक और संतुलित जीवन की ओर कदम बढ़ाएँ।
खूब लड़ी मर्दानी, वह तो झांसी वाली रानी थी।
1857 की क्रांति की अमर वीरांगना, साहस और स्वाभिमान की प्रतीक रानी लक्ष्मीबाई जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन। 🙏
उनका शौर्य, त्याग और बलिदान सदैव राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।
भारत के गौरव, महान खिलाड़ी एवं पद्मश्री सम्मानित स्व. मिल्खा सिंह जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।🙏
उनका संघर्ष, समर्पण और देशभक्ति सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। राष्ट्र उनके योगदान को सदैव स्मरण रखेगा।
जब-जब स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की बात होगी महाराणा प्रताप का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले महान योद्धा, त्याग, शौर्य और पराक्रम के प्रतीक महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं शत्-शत् नमन।
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि। 🙏
जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा समाज के स्वाभिमान के लिए उनका संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें!
बेरमो हत्याकांड में देर रात 6 आरोपियों की गिरफ्तारी।
बहुत लोग आए और चले गए, लेकिन डुमरी विधायक पीड़ित परिवार के साथ न्याय मिलने तक डटे रहे। उनके संघर्ष और दबाव का ही परिणाम है कि आखिरकार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।
टुंडी विधानसभा क्षेत्र के दुमदुमी पंचायत निवासी प्रतिभाशाली छात्र गौतम कुमार महतो को इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया। उनकी यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं।
कल झारखंड के महामहिम राज्यपाल महोदय से शिष्टाचार मुलाकात कर राज्य में बढ़ते अपराध एवं साइबर अपराध के मुद्दों से अवगत कराया तथा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने पर चर्चा की।
आप सभी को और आपके परिवार को ईद-उल-अजहा की हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्योहार हमें त्याग, समर्पण और आपसी भाईचारे की प्रेरणा देता है। कामना है कि यह खास दिन आपके जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आए।
वह पथ क्या ? पथिक की कुशलता क्या ??
जिस पथ पर बिखरे 'शूल' न हो !
नाविक की धैर्य परीक्षा क्या ?
यदि 'धाराएँ' प्रतिकूल न हो !!
#मिशन2029
जनता के अधिकार, रोजगार, शिक्षा और सम्मान की लड़ाई का अभियान।
“संगठन मजबूत होगा,
तो बदलाव निश्चित होगा।”
धर्म, स्वाभिमान और स्वराज्य की रक्षा हेतु
अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले
अद्वितीय योद्धा, महान विद्वान एवं वीर बलिदानी
छत्रपति संभाजी महाराज जी की जयंती पर
उन्हें कोटि-कोटि नमन। 🙏🚩
उनका शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति
युगों-युगों तक भारतभूमि को प्रेरित करती रहेगी।
हेमंत सोरेन चार बार मुख्यमंत्री बन गए। इसके पहले इनके पिता श्री स्वर्गीय शिबू सोरेन जी तीन बार मुख्यमंत्री बने, लेकिन झारखंड की स्थिति बद से बदतर हो गई।