मोक्षदायिनी माँ गंगा के पृथ्वी पर अवतरण दिवस ‘गंगा दशहरा’ की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
माँ गंगा की असीम कृपा से हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली का मार्ग प्रशस्त हो, मेरी यही प्रार्थना है।
हर-हर गंगे!
मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले मेवाड़ मुकुट वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
उनका त्याग, पराक्रम और बलिदान की अमर गाथा हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।
सम्मानीय श्री @lakshyarajmewar जी आपसे एक आग्रह है कि आगामी 29 मई 2025 को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती का कार्यक्रम जिला भिंड मध्य प्रदेश में होने जा रहा है उसमे आपको सादर आमंत्रित करने हेतु आपसे मुलाकात करने के लिए संगठन का प्रतिनिधि मंडल आपसे बात मुलाकात करना चाहिए
विधानसभा मेहगांव के ग्राम पंचायत अड़ोखर के सरपंच श्री सत्येंद्र सिंह जी के सुपुत्र की गोली लगने से हुई मृत्यु अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारजनों के साथ है।
ॐ शांति,
आज मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न शोकाकुल परिवारों से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके परिजनों की दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं मोक्ष प्रदान करें।
दुनिया में गूंजा भारत का नाम,
चैंपियंस बन, बढ़ाया देश का मान।
चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व पटल पर फिर अपना परचम लहराया। इस ऐतिहासिक जीत के लिए टीम इंडिया के सभी जांबाज खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#indiateam
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती @VasundharaBJP जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं मार्केटिंग अध्यक्ष मेहगांव, सुरूरू निवासी श्री मुन्ना सिंह भदौरिया जी के बड़े भाई एवं श्री राय भदौरिया जी के पिताजी श्री यशवंत सिंह भदौरिया जी के दुःखद निधन उपरांत उनके निवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बेंगलुरु दक्षिण से ऊर्जावान सांसद श्री तेजस्वी सूर्य जी को वैवाहिक बंधन में बंधने की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रभु से प्रार्थना है कि आपका दाम्पत्य जीवन सुख, समृद्धि एवं आनंद से परिपूर्ण हो।
मेहगांव नगर के सिटी पैलेश में श्री रामवचन पचौरी जी के चिरंजीवी सुपुत्र के विवाह कार्यक्रम में सहभागिता कर वर - वधू को सुखी दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी।
मेहगांव नगर में सिमार निवासी छोटे भाई मनोज श्रीवाश जी के जन्मदिन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कुमकुम तिलक लगाकर पुष्पहार पहनाकर जन्मदिन की अशेष शुभकामनाएं दी।
विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचकर अपनी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढाढस बंधाने का प्रयास किया।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिजनों को असहाय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में उप्र बजट 2025 के समर्थन में अपना वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए विधानसभा क्षेत्र बाह के विकास से जुड़ी विभिन्न मांगों को रखा।
जिनमें मुख्य रूप से बाह में स्टेडियम निर्माण, आयुर्वेदिक क्लीनिक, सीएचसी पर डॉक्टरों की नियुक्ति और आईटी वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की मांग समेत विविध विषयों को प्रमुखता से उठाया।
आज के समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार
@myogiadityanath@kpmaurya1@brajeshpathakup@jaiveersingh099@Bhupendraupbjp@sunilbansalbjp@idharampalsingh@BJP4UP