On 4 May 2026, SDERF Madhya Pradesh, in partnership with UN Women, marked the launch of the Gender-Responsive DRR SOP for Rescue and Response under the PRAWAH Initiative.
जिला नरसिंहपुर
दिनांक 29/07/25 को ग्राम रिछई में मनेंद्रनाथ छोटा डैम टूटने से घरों में पानी भर गया।SDRF व होमगार्ड की टीम रेस्क्यू हेतु रवाना की गई।
लोगों को टीम के द्वारा सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
#SDERF#MadhyaPradesh#RescueOperation
महाकाल की तीसरी सवारी
कल भगवान महाकाल की तीसरी सवारी के अवसर पर रामघाट, शिप्रा नदी तट पर श्रद्धालुओं का विशाल जनसमुदाय उमड़ पड़ा।बारिश का दौर जारी रहने के बावजूद भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा थाlहोमगार्ड एवं SDRF द्वारा सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतज़ाम सुनिश्चित किए गए।
राम घाट रेस्क्यू – उज्जैन
29/07/25 | थाना महाकाल
शिप्रा नदी रविदास घाट पर स्नान करते समय श्रद्धालु रोहित (20, नीमच) गहरे पानी में चला गया। ड्यूटी पर मौजूद होमगार्ड शिवकन्या ने लाइफ बाय फेंककर उसे सुरक्षित बाहर निकाला।
#SDERF#Ujjain#RescueSuccess#HomeGuard
ओंकारेश्वर – तृतीय श्रावण सोमवार
28/07/25 | खण्डवा
गौमुख घाट पर सुरक्षित स्नान हेतु विशेष प्रबंध
अभय घाट पर जलस्तर बढ़ने पर स्नान बंद
SDERF, होमगार्ड व पुलिस की मुस्तैद तैनाती
SDERF बोट से निरंतर निरीक्षण
#SDERF#Omkareshwar#ShravanSomwar
28/07/25 | नर्मदापुरम
कालाझाड़–नागफनी मार्ग पर भीड़ बढ़ने से stampede की आशंका को देखते हुए SAF, Police व Homeguard की मदद से प्रिकॉशनरी व्यवस्थाएँ कर भीड़ को व्यवस्थित किया गया।
#MadhyaPradesh#NagdwariMela#CrowdManagement
जिला गुना,चाचौड़ा (वातावदा)
➡️ 20 बच्चों को शासकीय वाहन एवं शेष 11 बच्चे (बतावाड़ा चक) को वैकल्पिक मार्ग से रेस्क्यू वाहन, जिला सेनानी व पुलिस वाहनों से गांव छोड़ा जा रहा है।
#SDERF#MadhyaPradesh#RescueSuccess
🌀 #DYK Madhya Pradesh is among India’s most flood-prone states?
@unwomenindia & @MpSderf are partnering to roll out a gender-responsive disaster preparedness initiative, because women and girls are hit harder by disasters due to gender inequalities. #GenderInDRR#SDG11
जिला मंडला | नशा मुक्त भारत अभियान
होमगार्ड कार्यालय मंडला में QRT व DRC जवानों की उपस्थिति में शपथ ग्रहण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
जिला सेनानी महोदय ने सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।
#DrugFreeIndia#HomeGuard#Mandla
जिला इंदौर | 28 जुलाई 2025
"नशे से दूरी है ज़रूरी" अभियान के तहत आज ZOOM के माध्यम से ई-शपथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित।
होमगार्ड इंदौर ने जिला सेनानी श्री सुमत जैन के मार्गदर्शन में बड़ी संख्या में शपथ ली।
#HomeGuard#DrugFreeIndia#Indore
जिला निवाड़ी | बेतवा नदी घाट पर
सावन तीज मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु होमगार्ड व SDERF जवान तैनात।
सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
#SDERF#HomeGuard#MadhyaPradesh#TeejMela
जिला इन्दौर | 27 जुलाई 2025
ग्राम रेवती में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड की सहभागिता से प्रशिक्षण सम्पन्न।
➡️ 80 प्रतिभागी
➡️ 58 ने सिविल डिफेंस सदस्यता ग्रहण हेतु फॉर्म भरे
➡️ CPR एवं MFR पर व्यावहारिक प्रशिक्षण
#HomeGuard#CivilDefense#MadhyaPradesh
जिला शिवपुरी दिनांक 27/07/2025 को
थाना नरवर, ग्राम काली पहाड़ी के पास सिंध नदी में फंसे 32 महिला, पुरुष व बच्चों को होमगार्ड टीम ने एएसआई प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया।
टीम सुरक्षित रूप से मुख्यालय रवाना।
#SDERF#MadhyaPradesh#Rescue
जिला ग्वालियर, डबरा
कुल 45 व्यक्तियों को सुरक्षित निकालते हुए रेस्क्यू कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। स्थानीय प्रशासन के निर्देशानुसार टीम मुख्यालय वापस लौट रही है।
जिला नर्मदापुरम, दिनांक 26.07.2025
सेठानी घाट पर 26/07/2025 को एक महिला का पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई। डीआरसी सेठानी घाट पर तैनात सैनिक क्रमांक 01 श्याम सिंह एवं सैनिक क्रमांक 81 तुलसी राम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए महिला को सुरक्षित निकालकर जिला अस्पताल पहुँचाया।
जिला बड़वानी
"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत आज होमगार्ड कार्यालय लाइन में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जवानों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
पर्यावरण संरक्षण की इस पहल में सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रतलाम, 10 जून 2025
ग्राम सुखेड़ा में एक युवक 50 फीट गहरे कुएं में कूदा, 4 घंटे किनारे पर बैठा रहा, बोला – "मेरा मन था तो कूद गया"।
SDERF टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।
#SDERF#Rescue#Ratlam#MentalHealth#MadhyaPradesh
जिला ग्वालियर | तहसील डबरा
नंदू का डेरा में जलभराव की गंभीर स्थिति के मद्देनज़र DRC डबरा द्वारा 20–25 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। अतिरिक्त रेस्क्यू टीम ग्वालियर से रवाना की गई है।
टीम लगातार रेस्क्यू कार्य में जुटी है।
#SDERF#MadhyaPradesh#FloodRelief