MPUDC would facilitate sustainable development of urban areas. Coordinate with various state level agencies for carrying on the urban development activities.
भिण्ड जल प्रदाय परियोजना की निर्माण साइट पर श्रमिकों की सुरक्षा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
#WaterSupply#WorkerSafety#MadhyaPradesh@mpurbandeptt
EnCश्रीआनंद सिंह ने रामपुर नैकिन नगर का भ्रमण कर फ्लोटिंग पॉन्टून एवं WTP के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया.उन्होंने कार्यों की प्रगति में तेजी लाने एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिएआवश्यक निर्देश दिए.इस अवसर पर उन्होंने वृक्षारोपण भी किया. #WaterSupply@mpurbandeptt@ADB_HQ
स्वतंत्र संचालक श्रीमती स्नेहलता श्रीवास्तव ने इंदौर इकाई अंतर्गत माण्डू जल प्रदाय परियोजना एवं धरमपुरी सीवरेज परियोजना का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया.उन्होंने गुणवत्ता, समयबद्धता एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश. @mpurbandeptt
.@ADB_HQ के विशेषज्ञों ने बुधनी एकीकृत विकास परियोजना अंतर्गत निर्माणाधीन टॉय विलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परियोजना की प्रगति, निर्माण गुणवत्ता एवं कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक सुझाव दिए #MPUDC#Budhni#Development@mpurbandeptt
. #InternationalDayOfYoga के अवसर पर छतरपुर PIU अंतर्गत परियोजना प्रबंधक के निर्देशन में पंडित रविशंकर शुक्ल गार्डन में PIU की टीम एवं अन्य सदस्यों की उपस्थिति में योगाभ्यास किया गया,योग मुद्राएँ करने से शरीर को स्वस्थ, दीर्घायु एवं निरोगी रखने का संदेश दिया गया.@mpurbandeptt
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगरीय विकास एवं आवास विभाग में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।
आयुक्त श्री संकेत भोंडवे ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश देते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
#सांची_जल_प्रदाय_योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र (WTP) का आज एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) के प्रतिनिधिमंडल ने निरीक्षण किया। दल ने परियोजना की प्रगति एवं निर्माण गुणवत्ता का अवलोकन किया तथा परिसर में पौधरोपण भी किया। #Sanchi#WaterSupply#MPUDC#ADB 🌱💧
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने ₹2935 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित होने वाले 48 किलोमीटर लंबे इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर (4-लेन मार्ग) का भूमिपूजन किया।
#JansamparkMP@mlkhattar@DrMohanYadav51@CMMadhyaPradesh
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा इंदौर के सांवेर में आयोजित कार्यक्रम में पीएम आवास योजना (शहरी) अंतर्गत 42 हजार से अधिक नए आवासों का भूमिपूजन तथा 38 हजार से अधिक आवासों का गृह प्रवेश कराया गया।
#JansamparkMP@mlkhattar@DrMohanYadav51
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने इंदौर के सांवेर में आयोजित इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर के भूमिपूजन समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
#JansamparkMP@CMMadhyaPradesh@DrMohanYadav51
मध्यप्रदेश की प्रगति को नई रफ्तार…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने इंदौर के सांवेर में आयोजित समारोह में सहभागिता कर ₹2,935 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 48 किलोमीटर लंबे इंदौर–उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत ₹2,548 करोड़ की लागत से 42,000 से अधिक नवीन आवासों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। साथ ही ₹992 करोड़ की लागत से निर्मित 38,000 से अधिक आवासों में हितग्राहियों का गृह प्रवेश भी संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम में अमृत 2.0 के अंतर्गत ₹446 करोड़ की लागत वाली 116 परियोजनाओं का लोकार्पण व ₹310 करोड़ की 37 परियोजनाओं भूमिपूजन के साथ विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन संपन्न हुआ।
@DrMohanYadav51@mlkhattar@mpurbandeptt@pwdminmp #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता एवं केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर के मुख्य आतिथ्य में सांवेर, जिला इंदौर में आयोजित इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन समारोह
@DrMohanYadav51 https://t.co/mFq4wGnR82
आज उज्जैन में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @mlkhattar जी के साथ "सिंहस्थ-2028" को लेकर जारी विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
श्रद्धालुओं के स्नान हेतु आधुनिक सुविधाओं से युक्त नवीन घाट विकसित किए जा रहे हैं।
घाटों के समीप नीम, रुद्राक्ष व पीपल का पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री @KailashOnline जी, श्री @tulsi_silawat जी एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे।
#एक_पेड़_माँ_के_नाम
20/062026 को सांवेर से मा. केंद्रीय मंत्री श्री @mlkhattar जी एवं मा. मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी की गरिमामयी उपस्थिति में #PMAYUrban अंतर्गत 42,000 से अधिक नवीन आवासों की स्वीकृति प्रदान की जाएंगी तथा 38,000 से अधिक परिवारों का उनके पक्के आवासों में गृह प्रवेश कराया जाएगा।
स्थानीय निकाय के जनप्रतिनिधियों से भी चर्चा की गई, जिन्होंने परियोजना की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया. #MPUDC#Gohad#WaterSupplyProject
.@ADB_HQ के विशेषज्ञों सुश्रीरुपोस्रोता कहाली व श्री कार्लिटो ने गोहद जल प्रदाय परियोजना केअंतर्गत निर्माणाधीन WTP का निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान परियोजना की प्रगति,निर्माण गुणवत्ता व विभिन्न घटकों की वर्तमान स्थिति का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए @mpurbandeptt
AMD श्री दिव्यांक सिंह ने देवास जिले की हाटपिपलिया एवं बागली जल प्रदाय परियोजनाओं का निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता,समयसीमा एवं कार्य में तेजी लाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए.#WaterSupply@mpurbandeptt