एक आम इंसान और उन्हीं से जुड़ने की चाहत
• सोशलिस्ट • लेखक • विचारक • जन्म से विचारों से भारतीय • पूर्व_राष्ट्रीय_सचिव_अक्लियती_सेल @rldparty,
मो-9027290194
पूर्व सांसद स्व.अतीक अहमद जी के छोटे पुत्र आबान के निधन की सूचना पर कसारी मसारी कब्रिस्तान प्रयागराज पर अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
आज कांग्रेस परिवार को एक बड़ी वैचारिक और सामाजिक मजबूती मिली।
देश के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदार पदों पर अपनी सेवाएँ दे चुके तथा सामाजिक न्याय, संविधान और जनहित की लड़ाई को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ चौधरी खुशीराम (Retd. IAS), बी.पी. अशोक (Ex-IPS), सुदेश कुमार (Ex-DGP), सुनील कुमार वर्मा (Ex-PCS, उत्तर प्रदेश), डॉ. अनूप कुमार (अंबेडकर पॉलिटिकल एंड सोशल एक्टिविस्ट - BSP), एडवोकेट मयंक कुमार, एडवोकेट श्री यादव, रोहित झाकर (किसान नेता), वकार चौधरी (BSP नेता एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी), विक्रांत गौतम (Retd. RTO Officer), सचिन (देश बचाओ आंदोलन), मोहित, डॉ. कृष्ण स्वरूप, आर.के. मेस्सी, राजेंद्र प्रसाद, अमित कुमार, सावित्री गौतम (राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय लोकदल) एवं अरुण बांसवाल ने आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इसी क्रम में समाज विकास क्रांति पार्टी ने भी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को अपना समर्थन देने की घोषणा की।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक अशोक सिंह जी के नेतृत्व में देशभर में लाखों की संख्या में सदस्यों का यह संगठन सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प लेकर आगे बढ़ा है।
सभी साथियों का कांग्रेस परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
आपका अनुभव, संघर्ष और समर्पण सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और देशहित की इस लड़ाई को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई मजबूती प्रदान करेगा।