@SajjanBalak हमारे मर्द (अफलातून) का घर हमारे दिए हुए दहेज से ही चल रहा है देवर जी। शादी होते ही हमने हमारे हिस्से की सारी जयदात उनके नाम पर कर दी।
बेहद प्यार करते है हम उनसे🥰
उसे कभी नाराज़ मत करना
क्योंकि फिर उसे मनाना
तुम्हारे हाथ में नही होगा
ऐसा नही है
की पहली ही उलझन में वो
भाग छूटेगा
पर तुम्हारे संबंध के ताबूत में
कील ठुक चुकी है ये समझना
ये कीले एक दिन दम घोंट देगी
तुम्हारा उसका या फिर
इस संबंध का
जब तक किसी अपने के साथ हुए अहित किसी दुर्घटना को सुनकर सोचकर तुम्हारा खून न खोलने लगे, तुम्हे बेचैनी न होने लगे, तमाम दुनिया का ज्ञान और समझदारी होने के बाद भी तुम अपने आप को बेबस न महसूस कर सको, मत समझना कि वो तुम्हारा अपना था। अपने आप से किये हुए मजाक सबसे भद्दे होते है।
दुनिया के हर कम खूबसूरत लड़के या लड़की को कोई ऐसा टूट कर चाहने वाला जरूर मिलना चाहिए, जो उसके साधारण से मन पे इस जटिल दुनिया के कटु सत्यों से किये घावों को भर सके । इसे भी आखिरी न्यायो में से एक होना चाहिए।