सीकर से भूतपूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री स्व. डॉ. हरिसिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
डॉ. हरिसिंह जी का सम्पूर्ण जीवन किसानों, मजदूरों और आमजन के अधिकारों के लिए समर्पित रहा।
एक कद्दावर नेता के रूप में उनका योगदान प्रदेश की राजनीति में सदैव स्मरणीय रहेगा।
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi ने राजस्थान के लोकल बस और ट्रक बॉडी बिल्डर्स से मुलाकात की।
इन हुनरमंद लोगों की विश्व स्तरीय कारीगरी को सम्मान मिलना चाहिए, लेकिन अफ़सोस कि इन्हें नियमों के बोझ तले बंद होने पर मजबूर किया जा रहा है।
मोदी सरकार की MSME विरोधी नीतियां हिंदुस्तान को रफ़्तार और रोज़गार देने वाले इन उद्योगों का गला घोंट रही हैं।
लेकिन हमारा वादा है- हम इन मेहनतकश लोगों के अधिकारों के लिए मजबूती से लड़ेंगे, इनके हुनर के हक को छिनने नहीं देंगे।
पूरा वीडियो देखें: https://t.co/56oIPVD05n
पिछले महीने राजस्थान दौरे पर पधारे नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी ने यहां बसों की बॉडी बनाने वालों से बात की और उनकी खूबियों एवं समस्याओं को जाना।
देखिए ये दिलचस्प बातचीत...
https://t.co/cHS4fBhnG1
फिर परीक्षा में धांधली… फिर लीक.. फिर भाजपा सरकार बेनकाब!
राजस्थान में आखिर एक भी परीक्षा बिना धांधली के क्यों नहीं हो पा रही?
LDC परीक्षा के दौरान धांधली और नक़ल कराने का मामला गंभीर हैं। भाजपा सरकार में युवाओं के भविष्य के साथ ये खिलवाड़ कब तक चलेगा?
सरकार मामले को दबाने की जगह पेपर लीक की सच्चाई साफ-साफ बताए.. अगर पेपर बाहर भेजा गया तो कैसे? क्या ये लाखों युवाओं से धोखा नहीं है?
मुख्यमंत्री जी.. केवल डींगें हांकने और पेपर लीक छिपाने से नहीं, निष्पक्ष परीक्षाएं कराने एवं धांधली हुई परीक्षाओं की सच्चाई सामने लाने से बात बनेगी।
देशभर में नीट पेपर लीक और परीक्षा घोटालों की मार झेलते-झेलते 20 से अधिक बच्चे अपनी जान गंवा चुके हैं। पेपर लीक से आहत होकर बगरू (जयपुर) की बेटी द्वारा आत्महत्या करना अत्यंत दुःखद है। एक के बाद एक बच्चों की मोदी सरकार की उस व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह है, जिसने लाखों युवाओं का भविष्य दांव बर्बाद कर दिया।
बार-बार पेपर लीक और इतने बच्चों की जान जाने के बाद भी प्रधानमंत्री जी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से अब तक इस्तीफा क्यों नहीं लिया? आखिर सरकार और मंत्री की जवाबदेही कब तय होगी? देश का युवा जवाब मांग रहा है।
दु:ख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं, ईश्वर उन्हें हिम्मत दें।
जब अडानी-अंबानी जैसे उद्योगपति मित्रों के लिए इतने खेजड़ी के पेड़ कटा दिए, तो फिर लगाएंगे कहां से?
इसीलिए मोदी जी.. "पीपल को खेजड़ी" बताकर काम चला रहे हैं.. और किरकिरी होने पर पोस्ट डिलीट करा रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी.. सरकारी मंच से झूठ बोलकर इतिहास नहीं बदला जा सकता।
आज राजस्थान के लिए ऐतिहासिक दिन था, यहां की जनता को प्रधानमंत्री से अपेक्षा थीं कि वे अपने पद की गरिमा के अनुरूप बोलें, लेकिन दुर्भाग्य से मोदी जी ने सरकारी मंच को कांग्रेस-बीजेपी और राजनीतिक आरोपों का मंच बना दिया।
जिस रिफाइनरी की कल्पना कांग्रेस पार्टी ने की, जिसका शिलान्यास 2013 में यूपीए सरकार में हुआ, तत्कालीन UPA चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी के संकल्प और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डॉ मनमोहन सिंह जी के दूरदर्शी नेतृत्व ने जिसे संभव किया, जिसका 85% कार्य 2018 से 2023 के बीच कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पूरा हुआ, उसका पूरा श्रेय लेने के लिए प्रधानमंत्री जी के द्वारा सफेद झूठ बोला गया।
जिस यमुना जल समझौते में राजस्थान के हितों का समर्पण हुआ, उसे ऐतिहासिक बताना समझ से परे है। मोदी जी.. अगर आपको सच में राजस्थान की चिंता होती तो यमुना जल समझौते में हरियाणा की मनमानी नहीं चलती, आप देश के मुखिया होने के नाते राजस्थान के साथ न्याय करते। अगर आपको वास्तव में राजस्थान की फ़िक्र होती तो 2018 की चुनावी रैलियों में ERCP को राष्ट्रीय परियोजना बनाने का वादा अब तक पूरा हो जाता।
प्रधानमंत्री जी 2023 की चुनावी रैलियों के दौरान आपने गारंटी दी थी कि पड़ोसी राज्यों हरियाणा और गुजरात के बराबर पेट्रोल-डीजल की कीमतें करेंगे, लेकिन आज तक जनता ठगी जा रही है।
खाड़ी देशों में तनाव के दौरान आपने 8 से 10 रुपए पेट्रोल-डीजल प्रति लीटर महंगा किया। लेकिन अब जब कच्चे तेल की कीमतें करीब 70 डॉलर प्रति बैरल पर आ चुकी हैं तो जनता को राहत देने पर एक शब्द क्यों नहीं कहा?
स्व. कन्हैयालाल के नाम पर आपने खूब वोट मांगे, ध्रुवीकरण किया, लेकिन आज तक उनके परिवार को न्याय नहीं दिलाया, उस पर भी आप मौन रहे।
राजस्थान में ढाई साल से जनता त्राहिमाम कर रही है, अस्पतालों में महिलाओं की मौत हो रही है लेकिन आपने हेल्थ फेलियर की कोई सुध नहीं ली।
प्रदेश का किसान नकली खाद-बीज, भ्रष्टाचार और रिश्वतकांड से त्रस्त हैं, आपके कृषि मंत्री की छापेमारी की आड़ में उनके करीबी करोड़ों रुपए उगाते पकड़े गए। लेकिन आपने भ्रष्टाचारियों पर एक शब्द नहीं बोला।
राजस्थान में भाजपा सरकार में NEET परीक्षा के पिछले तीनों पेपर लीक हुए, भाजपा के पदाधिकारी पकड़े गए, लेकिन भाजपा के नकल माफियाओं पर आपका कोई जवाब नहीं आया।
नीयत साफ़ हो, तो विकास सिर्फ धरातल पर दिखाई नहीं देता.. महसूस भी होता है।
लक्ष्मणगढ़ में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर का लोकार्पण इस बात का प्रमाण है कि जनसेवा केवल खोखली बातों से नहीं, काम से होती है।
आज बलारां में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व चिकित्सा लैब का लोकार्पण कर जनता-जनार्दन को समर्पित की।
राजस्थान के कृषि विभाग में भ्रष्टाचार व्यवस्था बन चुकी है। कृषि मंत्री छापे मार रहे हैं, और पीछे से अधिकारी कार्रवाई का भय दिखाकर माल छाप रहे हैं।
आज फिर अवैध उगाही पकड़ी गई, भिवाड़ी में निरीक्षण के नाम पर गए अधिकारियों के बैग से 2.63 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई है। ACB के अनुसार ये रकम अवैध वसूली से जुड़ी है।
पहले कृषि मंत्री किरोड़ी लाल जी के करीबी जुगल किशोर विश्नोई और स्वतंत्र ज्याणी 2.43 करोड़ रुपए के रिश्वतकांड में गिरफ्तार हुए। अब ACB खुद कह रही है कि कृषि विभाग की टीम कार्रवाई का डर दिखाकर औद्योगिक इकाइयों से अवैध वसूली कर रही थी।
पहले 2.43 करोड़… अब 2.63 लाख ... आखिर कृषि विभाग में अवैध उगाही की जड़े कितनी गहरी हैं? क्या कृषि विभाग के कुएं में भांग घुल गई है, या ऊपर से नीचे तक यही सिस्टम बन गया है?
मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी, ACB खुद कह रहा है कि कार्रवाई का डर दिखाकर वसूली हो रही थी। सरकार इस पूरे नेटवर्क की जांच कराएं और पर्दे के पीछे खेल कर रहे भ्रष्टाचारियों का चेहरा सामने लाएं।
@RajCMO
पंजाब की कानून-व्यवस्था एवं सीमावर्ती इलाकों में शांति व सुरक्षा से जुड़े विषय किसी दल की नहीं, पूरे देश की जिम्मेदारी है।
पंजाब की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में गृह मंत्री रहते हुए श्री सुखजिंदर सिंह रंधावा जी के द्वारा देश-विरोधी ताकतों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने एवं राष्ट्रहित के मुद्दे पर उनका लगातार विरोध करने के कारण रंधावा परिवार को लंबे से समय से धमकियां मिलती रही है।
इन्हीं गंभीर विषयों को लेकर आज @Sukhjinder_INC जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात की है। इसे राजनीतिक चश्मे से देखने के बजाय राष्ट्रीय सुरक्षा के व्यापक संदर्भ में समझा जाना चाहिए।
एक सच्चे कांग्रेसी की पहचान यही है कि वह विचारधारा पर अडिग रहते हुए भी राष्ट्रहित के हर मुद्दे पर जिम्मेदारी निभाए। रंधावा जी ऐसे परिवार से आते हैं, जिसने पंजाब के सबसे कठिन दौर में भी आतंकवाद और अलगाववाद के सामने कभी घुटने नहीं टेके। उनके परिवार ने हमेशा देश की एकता और अखंडता के लिए आवाज़ उठाई। यही विरासत आज भी उनके सार्वजनिक जीवन की पहचान है।
ऐसे गंभीर विषय पर अनावश्यक राजनीतिक बयानबाजी करना न तो पंजाब के हित में है, और न ही देश के। राष्ट्रहित दलगत राजनीति से हमेशा बड़ा होता है। @INCIndia@INCPunjab
बड़ी विडंबना है कि #पर्ची_सरकार के मंत्री केवल ट्रांसफर आवेदन ले सकते हैं, ट्रांसफर के अधिकार पर "ऊपर से अंकुश" लगा है।
जानकारी में आया है कि विभागों से तबादलों की हर सूची पहले CMO में जांच के लिए जाएगी, जहां तय होगा कि ट्रांसफर होगा या नहीं।
इसके क्या मायने हैं.. क्या मंत्री सक्षम नहीं हैं, या भाजपा में भ्रष्टाचार इस क़दर हावी है कि मुखिया को अपने मंत्रियों पर भरोसा नहीं है, या फिर कर्मचारियों को कहीं 'ऊपर' के काउंटर पर पर्ची कटानी पड़ेगी?
जब हर ट्रांसफर लिस्ट मुख्यमंत्री कार्यालय से ही पास होनी है, तो फिर विभागीय मंत्री किस बात के हैं? ये अधिकारों का विकेंद्रीकरण नहीं, सत्ता का केंद्रीकरण है। इसके पीछे चाहे जो कारण हो।
सरकार में विभाग हैं...मंत्री भी हैं...सचिव भी हैं...फिर भी फैसलों का सिर्फ एक ही ठिकाना तो सवाल स्वाभाविक है। आखिर सरकार सचिवालय से चल रही है.. या सिर्फ़ एक भवन से?
कांग्रेस पार्टी मे पहली बार किसी PCC MODEL को सभी राज्यों के कांग्रेस संगठन को भेजा गया है।
आदरणीय श्री @GovindDotasra जी के नवाचार से आज देश मे RAJASTHAN PCC MODEL की धूम मची हुई है।
#SIR
जयपुर में अपनी जायज़ मांगों को लेकर शांतिपूर्ण महापड़ाव कर रहे घुमंतु एवं अर्ध-घुमंतु (डीएनटी) समुदाय पर पुलिस का बल प्रयोग बेहद निंदनीय और भाजपा सरकार की असंवेदनशीलता का परिचायक है।
लोकतंत्र में दमन नहीं, संवाद ही समाधान है। सरकार को लाठी और आंसू गैस नहीं, संवाद का रास्ता अपना चाहिए क्योंकि लोकतंत्र में जनता की आवाज़ को लाठियों से नहीं दबाया जा सकता।
सरकार डीएनटी समाज के प्रतिनिधियों से संवाद कर सकारात्मक अप्रोच दिखाएं एवं जनहित में निर्णय लें। @RajCMO
कांग्रेस पार्टी मे पहली बार किसी PCC MODEL को सभी राज्यों के कांग्रेस संगठन को भेजा गया है।
आदरणीय श्री @GovindDotasra जी के नवाचार से आज देश मे RAJASTHAN PCC MODEL की धूम मची हुई है।
#SIR
भजनलाल जी भागीरथ बनें घूम रहे हैं.. लेकिन शेखावाटी में तो पानी आया नहीं। भाजपा के कुशासन से परेशान जनता की आंखों में जरूर पानी आ रहा है।
मुख्यमंत्री से मंत्री नहीं संभल रहे, मंत्रियों से अपने विभाग नहीं संभल रहे, और अधिकारी खुद को RSS का बताने में लगे हैं.. क्योंकि वो जानते हैं पर्दे के पीछे सत्ता का असली मुखौटा RSS है।
हक मांगने पर युवाओं को लाठियां मिल रही हैं, धमकाने में लगे हैं। कान खोलकर सुन लें, अगर अन्याय किया तो ईंट से ईंट बजा देंगे, किसी को बख्शेंगे नहीं।