यह बात कहने के लिए सबसे पहले 100% ईमानदार होना बहुत जरूरी है और दूसरा इतनी ठोस बात कहने के लिए अपनी जनता के प्रति ईमानदार होना बहुत जरूरी है @DhirendraGBN
शिवो भूत्वा शिवं यजेत्
भगवान भोलेनाथ की आराधना-उपासना के पवित्र श्रावण माह के पावन अवसर पर जलाभिषेक करने निकले श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों पर आज जनपद मेरठ में पुष्पवर्षा कर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उनका अभिनंदन किया। #MLAJewar
शिक्षा केवल डिग्रियाँ प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र के भविष्य की सुदृढ़ नींव तैयार करने का आधार है। इस सोच को अपने कार्यकाल में सार्थक दिशा देने के लिए श्री @dpradhanbjp जी का हार्दिक धन्यवाद। अपने कार्यकाल के दौरान आपने शिक्षा के महत्व को राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में बनाए रखा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 सहित अनेक दूरदर्शी एवं प्रभावी सुधारों के माध्यम से देश की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य किया। आपके इन प्रयासों का लाभ आने वाली पीढ़ियाँ लंबे समय तक उठाती रहेंगी। बड़े सामाजिक हित को सर्वोपरि रखते हुए लिया गया आपका निर्णय आपके सार्वजनिक जीवन के मूल्यों, सिद्धांतों और राष्ट्र के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता का परिचायक है। आपके समर्पित सार्वजनिक जीवन को नमन करते हुए, आपके उत्तम स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य तथा निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ। #MLAJewar
यदि किसी समाज को बदलना है तो उसकी शिक्षा बदल दीजिए और यदि किसी राष्ट्र का भविष्य बदलना है तो उसके बच्चों का भविष्य बदल दीजिए। आज यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सेक्टर 33 में मुख्यमंत्री कंपोजिट मॉडल विद्यालय की भूमि पूजन के सुअवसर पर। शिक्षा की मुफलिसी को मैंने बहुत करीब से देखा है, इसलिए हर बच्चे को बेहतर शिक्षा मिले, यही मेरे जीवन का एक प्रमुख संकल्प है। #MLAJewar #EducationForAll #CMCompositeModelSchool #CompositeModelSchool
आज दनकौर में आयोजित “जेवर विधानसभा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन" में सहभागी होकर संगठन के समर्पित एवं कर्मठ बूथ अध्यक्षों का मार्गदर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। @BJP4India की सबसे बड़ी शक्ति हमारे बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता हैं। उनका समर्पण, अनुशासन और निरंतर जनसेवा का भाव ही संगठन की सफलता का आधार है। बूथ हमारी संगठनात्मक शक्ति की सबसे मजबूत इकाई है और प्रत्येक बूथ अध्यक्ष राष्ट्रहित, सुशासन तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आइए, हम सभी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करें। सम्मेलन में उपस्थित सभी सम्मानित पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं का हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री सतीश शर्मा जी और युवा एवं कर्मठ ज़िलाध्यक्ष छोटे भाई श्री @iabhishek4bjp जी की गरिममायी उपस्थिति ने “बूथ अध्यक्ष सम्मेलन” को नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान की। #MLAJewar
#BJP #BoothPresident #JewarAssambly #Dankaur #GreaterNoida #UttarPradesh #ViksitBharat
@idharampalsingh@blsanthosh
“सपनों को अब नहीं तय करनी होगी दूरियों की मंज़िल…”
वर्ष 2019 में जिस राजकीय महिला महाविद्यालय की आधारशिला रखी गई थी, वह अब इसी सत्र से शुरू होने जा रहा है। हाल ही में लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी से भेंट के दौरान इस महाविद्यालय को तत्काल शुरू करने का आग्रह किया गया था। माननीय मुख्यमंत्री जी के संवेदनशील निर्णय के परिणामस्वरूप अब 16 जुलाई से ऑनलाइन प्रवेश प्रारंभ होगा। यह जेवर की हर बेटी के सपनों को नई उड़ान देने वाला निर्णय है। इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। #MLAJewar
#Jewar #YogiAdityanath #GirlsCollege #EducationForAll #WomenEmpowerment #Development
यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री @narendramodi जी के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ग्राम चीती में रात्रि चौपाल आयोजित कर विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं ग्रामवासियों के साथ सीधा संवाद किया। जनता की उपस्थिति में योजनाओं की समीक्षा की गई, समस्याओं को सुना गया तथा अधिकारियों को जनहित में संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में सुशासन अब केवल नीति नहीं, बल्कि गांव-गांव तक पहुंची एक व्यवस्था है। #MLAJewar #12YearsOfSeva #ViksitBharat
ग्राम चीती में आयोजित रात्रि चौपाल कार्यक्रम में एडवोकेट श्री ओमेंद्र खारी जी के आवास पर स्नेहपूर्ण भोजन एवं आत्मीय संवाद का सौभाग्य प्राप्त हुआ। गांव की मिट्टी की महक, अपनों का अपनापन और परिवारों का स्नेह ही जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की सबसे बड़ी शक्ति है। ओमेन्द्र जी के परिवार द्वारा प्रदत्त आत्मीय आतिथ्य सदैव स्मरणीय रहेगा। हृदय से आभार एवं शुभकामनाएं। #MLAJewar
यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री @narendramodi जी का ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ का मंत्र आज गांव-गांव तक विकास की नई धारा पहुंचा रहा है। #MLAJewar
ग्राम गोपालगढ़ में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की जयंती के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। अहिल्याबाई जी ने अपने न्यायप्रिय शासन, जनकल्याणकारी कार्यों एवं सांस्कृतिक पुनर्जागरण से भारतीय इतिहास में अमिट छाप छोड़ी। उनका आदर्श जीवन आज भी समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए हम सभी को प्रेरित करता है। #MLAJewar #AhilyabaiHolkar #LokmataAhilyabai