कांग्रेस संगठन को मज़बूत बनाने के लिए श्री अशोक सिंह जी ने पिछले 35 वर्षों तक पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संघर्ष किया। उनका राजनीतिक जीवन संगठन और कार्यकर्ताओं के हित में निरंतर समर्पित रहा है।
@AshokSinghINC
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष , वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री @isomendratomar जी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई.
#happybirthday 🎉🎂
जन्मदिन की बधाई देने के लिए श्री राहुल गांधी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद!
‘सामाजिक न्याय का राज’ लाने में साथ निभानेवाले सब लोगों का स्वागत है। हमें अपनी एकता का संकल्प हर बार दोहराना है, और सांप्रदायिक ताक़तों को दबे-छिपे लाभ पहुँचानेवालों के चेहरे से परदा हटाना है।
PDA राजनीति से बहुत ऊपर उठकर देश की 95% उस आबादी के हक़-अधिकार, मान-सम्मान और ख़ुशहाली-तरक़्क़ी का आंदोलन है, जो सदियों से हर समाज में शोषित, वंचित, ग़रीब रहे हैं। ‘पीडीए’ पीड़ा के एकसूत्र से बंधे हैं और 5% परंपरागत वर्चस्ववादियों के अत्याचार व प्रभुत्व के कारण पीढ़ियों से ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ रहे हैं। ‘प्रेम, दया, अपनापन’ पीडीए की एकता का मूल आधार है।
वो हर कोई पीडीए में शामिल है, जिसके पास रहम और इंसानियत भरा दिल है।
@RahulGandhi
#PDA
#सामाजिक_न्याय_का_राज
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष , पूर्व मुख्यमंत्री श्री @yadavakhilesh जी को जन्मदिन पर ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं.
ईश्वर से आपके दीर्घायु उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं।
#happybirthday#akhileshyadav
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव के रूप में मेरी जिम्मेदारी का यह गौरवपूर्ण अध्याय आज पूर्ण हुआ।
यह दायित्व मेरे लिए केवल एक संगठनात्मक जिम्मेदारी नहीं था, बल्कि करोड़ों उत्तर प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं, कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं के संघर्ष और परिवर्तन के संकल्प से जुड़ी एक भावनात्मक यात्रा थी।
मैं कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन @kharge जी, नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री @RahulGandhi जी, श्रीमती @priyankagandhi जी, श्री @kcvenugopalmp जी तथा शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभारी हूँ कि उन्होंने मुझ पर विश्वास व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। मैंने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अपनी क्षमता के शत-प्रतिशत प्रयासों के साथ इस दायित्व का निर्वहन करने का प्रयास किया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kashikirai जी, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती @aradhanam7000 जी, सभी एआईसीसी सचिवगण, पीसीसी कर्मचारी परिवार तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रत्येक प्रदेश, जिला, शहर, ब्लॉक और बूथ स्तर के पदाधिकारी, हर अग्रिम संगठन, हर विभाग, हर प्रकोष्ठ और लाखों समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मैं हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ। आप सभी ने दिन-रात अथक परिश्रम कर संगठन को मजबूत बनाया और मेरे इस संघर्षमय सफर में हर कदम पर साथ खड़े रहकर उसे न केवल सफल बनाया, बल्कि मेरे लिए कहीं अधिक सहज और यादगार भी बना दिया। यह स्नेह, विश्वास और अपनापन जीवन भर मेरी अमूल्य पूंजी रहेगा।
हम सबने मिलकर संगठन सृजन अभियान के माध्यम से संगठन को नई ऊर्जा देने, बूथ स्तर तक कांग्रेस को सशक्त बनाने, लाखों कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियाँ सौंपने, संविधान बचाओ अभियान, मतदाता अधिकार की लड़ाई और जनहित के अनेक आंदोलनों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इन वर्षों में तैयार हुई यह मजबूत संगठनात्मक शक्ति आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में परिवर्तन का आधार बनेगी और कांग्रेस को विजय के मार्ग पर ले जाएगी।
उत्तर प्रदेश की यह यात्रा, यहाँ के कार्यकर्ताओं का स्नेह, संघर्ष के अनगिनत पल और साथ बिताया हर क्षण मेरे जीवन की सबसे सुंदर और अविस्मरणीय स्मृतियों में हमेशा शामिल रहेगा। मैं उत्तर प्रदेश से भले ही एक संगठनात्मक जिम्मेदारी से आगे बढ़ रहा हूँ, लेकिन इस प्रदेश और यहाँ के कांग्रेस परिवार से मेरा आत्मीय रिश्ता सदैव बना रहेगा।
मैं उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त प्रभारी श्री @AdvRajendraPal जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूँ। मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा कांग्रेस नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर होगी।
अंत में, उत्तर प्रदेश कांग्रेस परिवार के प्रत्येक साथी के प्रति पुनः हृदय से आभार।
यह विदाई नहीं, बल्कि संघर्ष और सेवा की इस सतत यात्रा का एक नया पड़ाव है।
जय हिंद।
जय कांग्रेस।
हज़रत इमाम हुसैन जी का संघर्ष, त्याग और बलिदान हमें असत्य, अत्याचार और अन्याय के विरुद्ध मानवता की सबसे मज़बूत ढाल बनने की सीख देता है।
आज मुहर्रम के दिन हमें उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बने आदरणीय श्री राजेंद्र पाल गौतम जी एवं युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय बी.वी श्रीनिवास जी को कांग्रेस सेवादल के चीफ़ बनने पर ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं।
#Rajendarpalgoutam#BVSrinivas#upcongress
राष्ट्रव्यापी छात्र अभियान “छात्रों की गूँज” के तहत चुरू राजस्थान सांसद श्री @RahulKaswanMP जी से मेरठ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के उपरांत विभिन्न मुद्दों पर मुलाकात की।
#छात्र_गूंज_अभियान#chhatronkigunj
देश का छात्र आज अपने अधिकार, अपने भविष्य और अपनी मेहनत की सुरक्षा की मांग कर रहा है।
नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी द्वारा शुरू किए गए #ChhatronKiGoonj अभियान के तहत कल 📍 सांसद @RahulKaswanMP जी प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।
यह लड़ाई केवल छात्रों की नहीं, बल्कि भारत के भविष्य की लड़ाई है। 🇮🇳