हुज़ूर ﷺ ने फरमाया:-
“सुद के बहत्तर दर्ज़ा है, इसका सबसे कमतरीन दर्ज़ा आदमी का अपनी माँ से जिना करने के बराबर है और सबसे बड़ा दर्ज़ा किसी मुसलमान की इज़्ज़त ख़राब करना है”
(सिलसिला 1250)
#HadithOfTheDay
हुज़ूर ﷺ ने फ़रमाया:-
हर मुसलमान पर सदक़ा करना जरूरी है,
लोगों ने पूछा, ऐ अल्लाह के नबी अगर किसी के पास कुछ भी ना हो?
आप ने फ़रमाया, की फिर अपने हाथ से कुछ कमा कर ख़ुद को भी नफ़ा पहुचाएँ और सदक़ा भी करे,
लोगों ने कहा अगर इसकी ताक़त ना हो?
फ़रमाया, की फिर किसी हाज़तमंद फ़रियादी की मदद करे,
लोगों ने कहा अगर इसकी भी सकत ना हो?
फ़रमाया, फिर अच्छी बात पर अमल करे और बुरी बातों से बाज रहे, इसका यही सदक़ा है
(बुख़ारी 1445)
#HadithOfTheDay
हुज़ूर ﷺ ने फ़रमाया:-
“क्या में तुम्हें ऐसी चीज के बारे में ना बताऊँ जो दर्ज़ा में सलात सोम और सदक़ा से भी अफ़ज़ल है? सहाबा से अर्ज़ किया, क्यों नहीं जुरूर बताएँ, आप ने फ़रमाया, आपस में मेल जोल करा देना ”
(तिर्मिज़ी 2509)
#HadithOfTheDay
हज़रत अबू-हुरैरा (रज़ि०) से रिवायत है,
"नबी अकरम (सल्ल०) ने फ़रमाया" :
बेहतरीन दिन जिसमें सूरज निकला है जुमे का दिन है।
उसी दिन हज़रत आदम (अलैहि०) पैदा हुए उसी दिन जन्नत में दाख़िल किये गए और उसी दिन जन्नत से निकाले गए।
Sunan Nasai 1374
#HadithOfTheDay#Jummah
रसूल अल्लाह ﷺ ने फ़रमाया:-
"बेशक जुमा का दिन तमाम दिनों का सरदार और अल्लाह तआला के नज़दीक सबसे ज़्यादा अज़मत वाला दिन है इसका दर्ज़ा अल्लाह तआला के नज़दीक ईद उल फितर और ईद अज़हा से भी ज़्यादा है"....!!!
(इब्ने माजा 884)
हुज़ूर ﷺ ने फ़रमाया :-
“किसी का बदला देना सिलारहमी नहीं है बल्कि सिलारहमी करने वाला वह है, के जब इसके साथ सिलारहमी का मामला ना किया जा रहा हो फिर भी वह सिलारहमी करे”
(बुख़ारी 5991)
#HadithOfTheDay
हुज़ूर ﷺ ने फरमाया:-
“अल्लाह ने रहमत के सौ हिस्से बनाए, और अपने पास इन में से निन्नानवे हिस्से रखे सिर्फ़ एक हिस्सा जमीन पर उतारा और इसी की वजह से तुम देखते हो की मख़लूक़ एक दूसरे से मुहब्बत करती है…”
(बुख़ारी 6000)
#HadithOfTheDay
हुज़ूर ﷺ ने फ़रमाया:-
“आदमी जब अपने घर से मस्जिद के लिए निकलता है और कदम उठाता है तो (हर कदम के लिए) एक पांव उठाने पर नैकी लिख दी जाती है और दूसरा पांव उठाने पर एक बुराई मिटाई जाती है”
(निसई 706)
#HadithOfTheDay
हुज़ूर ﷺ ने फ़रमाया :-
“अगर किसी शख़्स के दरवाज़े पर नहर जारी हो और वह रोज़ाना इसमें पाँच पाँच दफ़ा नहाए तो तुम्हारा क्या गुमान है, क्या इसके बदन पर कुछ भी मेल बाक़ी रह सकता है, सहाबा ने अर्ज़ किया नहीं या अल्लाह के रसूल हरगिज़ नहीं, आप ﷺ ने फ़रमाया कि यही हाल पाँचो वक़्त की नमाजों का है, की अल्लाह पाक इनके ज़रिए गुनाहों को मिटा देता है”
(बुख़ारी 528)
#HadithOfTheDay
रसूल अल्लाह ﷺ ने फ़रमाया:-
“अरफा के दिन से बढ़कर कोई दिन ऐसा नहीं जिसमे अल्लाह तआला सबसे ज्यादा बंदों को आग से आजाद फरमाता हो, और अपने बंदे के करीब होता है, और फरिश्तों में अपने बंदों पर फख्र करता है ।"
(सहीह मुस्लिम हदीस न .3288)
#HajjMubark#eid#arfa
हुज़ूर ﷺ ने फ़रमाया:-
“अल्लाह की क़सम में नहीं जानता, अल्लाह की क़सम में नहीं जानता, जबकि में अल्लाह का रसूल भी हूँ, मेरे साथ और तुम्हारे साथ क्या सुलूक़ किया जाएगा”
(मिश्क़ात 5340)
#HadithOfTheDay
अल्लाह तआला फरमाता है -
और लोगों में हज का ऐलान कर दो कि वे तुम्हारे पास पैदल आयें, और दूर-दराज़ के रास्तों से सफ़र करने वाली उन ऊँटनियों पर सवार होकर आयें जो (लम्बे सफ़र से) दुबली हो गयी हों।
(सूरह हज आयत न. 27 )
हुज़ूर ﷺ ने फ़रमाया :-
“गाय का दूध पिया करो, इनका घी भी खाया करो और इसका गोश्त खाने से बचो, क्यों की इसका दूध और घी में शिफा है और इसका गोश्त में बीमारी है”
(मुस्तद्रक 8232)
#HadithOfTheDay
हुज़ूर ﷺ ने फ़रमाया :-
“जब जिलहिज़्ज़ा का चाँद शुरू हो जाए तो जो शख़्स क़ुर्बानी का ईरादा रखता हो तो वह अपने बाल या जिस्म का कोई और हिस्सा (मसलन नाख़ून वगेरह) ना काटे”
(नसई 4369)
#HadithOfTheDay
हुज़ूर ﷺ ने फरमाया:-
“अशरा ज़िलहिज्ज़ा से बढ़कर कोई दिन अल्लाह की निगाहों में मुअज़्ज़म नहीं, और ना ही इसके अलावा किसी और दिन में आमाल इतने ज़्यादा पसंद है, इसलिए इन दिनों में तहलील (ला इलाहा इल्लला), तक़बीर (अल्लाहु अकबर) और तहमीद (अल्हमदु लिल्लाह) की कसरत किया करो”
(मसनद अहमद 5446)
#HadithOfTheDay
हुज़ूर ﷺ ने फरमाया:-
“जो शख़्स मुझ पर एक बार दुरूद पढ़ेगा अल्लाह उसपर दस रहमतें नाज़िल फ़रमाएगा और इसके दस गुनाह माफ़ फ़रमाएगा”
(मसनद अहमद 12021)
#HadithOfTheDay
रसूल अल्लाह ﷺ ने फरमाया:
(जिल हिज्जा के शुरू के 10 दिन के अमाल से) ज्यादा किसी भी दिनों के अमल मैं फजीलत नहीं।लोगों ने पूछा और जिहाद में भी नहीं। हुजूर ﷺ ने फ़रमाया कि हाँ जिहाद में भी नहीं।
(सहीह बुखारी हदीस न. 969)
@_DailyHadith__