4th class exam एडमिट कार्ड ..., मुझे टेक्निकल टीम ने बताया है कि 25 लाख में से 50% लोगों ने यानि 12.5 लाख कैंडिडेट्स ने 24 से भी कम घण्टों में अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिए हैं। क्या आपको अभी भी किसी प्रकार की परेशानी हो रही है? मुझे बताएं ताकि हम प्रॉब्लम को रिजॉल्व करें।
बीकानेर के युवा मित्रों को राम राम सा! में आज बीकानेर में हूं यदि आप में से कोई मुझे मिलना चाहे तो मुझे आज दोपहर 1 बजे बीकानेर सर्किट हाउस में मिल सकते हैं। जय हिंद!
स्टेनो परीक्षा स्किल टेस्ट जो कि 19 से 20 मार्च को हुई था, उसको बोर्ड ने अपरिहार्य कारणों के आधार पर आज बोर्ड मीटिंग में निरस्त करने का निर्णय लिया। इस स्किल टेस्ट को दोबारा आयोजित किया जाएगा, निश्चित डेट बाद में दी जाएगी, वैसे मई के अंत या जून में पुनः आयोजित करने की संभावना है।
आज स्टेनो स्किल टेस्ट परीक्षा हुई जिसमें तीसरी पारी में एक ब्लॉक में कुछ डिक्टेशन में डिस्टरबेंस की शिकायत की जांच के आधार पर उस ब्लॉक में फिर से पूरी स्किल टेस्ट नए सिरे से कराया गया। उसी दौरान बाकी एक ब्लॉक के कैंडिडेट्स जब परीक्षा पूरी कर बाहर चले गए और उनको इसके बारे में पता चला उन में से कुछ कैंडिडेट्स ने शिकायत की उनको भी उनके लैब्स में डिस्टरबेंस रहा, डिक्टेशन के 150 से 200 शब्द साफ नहीं सुनाई दिए। मेरा उन सभी कैंडिडेट्स से कहना है कि हम उनके लैब्स में हुए डिक्टेशन की जांच कर लेंगे। परेशान न हों, न्याय होगा।