एक प्रतिभाशाली और स्वप्नदर्शी छात्र रोहित वेमुला को दुनिया छोड़े हुए आज 8 साल हो गए।
जाते जाते रोहित वंचितों के संघर्षों का प्रतीक, अनगिनत लोगों की प्रेरणा बन गया। उसकी कहानी ने समाज का एक कड़वा सच फिर उजागर किया कि जीवन सबके लिए एक जैसा नहीं है।
मुझे संतोष है कि आज हम उस व्यवस्था से लड़ रहे हैं, जिसने रोहित जैसे अनेकों आदर्शवादी युवाओं की आकांक्षाओं को हराया है।
मैं उम्मीद करता हूं कि हमारा संघर्ष एक ऐसी न्यायपूर्ण व्यवस्था को जन्म देगा जहां कोई और रोहित वेमुला हारेगा नहीं, बल्कि उसके सपनों को नई उड़ान मिलेगी, बराबरी का हक़ मिलेगा। ऐसी ही व्यवस्था सही मायने में रोहित को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के समय राहुल गांधी जी ने जिस न्याय की बात की है.. वह 5 सूत्रीय है।
- महिला न्याय
- युवा न्याय
- किसान न्याय
- श्रमिक न्याय
- भागीदारी न्याय
इसके बारे में राहुल गांधी जी यात्रा के दौरान विस्तार से बोलेंगे।
: कांग्रेस महासचिव (संचार) @Jairam_Ramesh जी
हमारे सबके प्रिय आदरणीय बाबा डॉ. किरोड़ी लाल मीणा जी को राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में कृषि एवं उद्यानिकी, ग्रामीण विकास, आपदा प्रंबधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा, जन अभियोग निराकरण मंत्री बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करती हूँ।
@DrKirodilalBJP 🙏🏼
जम्मू कश्मीर में गौड़ ब्राह्मणों को एसटी दर्जा देने वाले जम्मू कश्मीर आरक्षण संशोधन विधेयक, 2023 को अगर @narendramodi सरकार रद्द नहीं करती है तो राज्य की गुज्जर बकरवाल जनजाति और संपूर्ण आदिवासी समाज सड़कों पर कड़ा आंदोलन करेगा। डरा नहीं रहे, बता रहे हैं।