आज भीम आर्मी एवं आज़ाद समाज पार्टी (कां.) की लीगल सेल द्वारा आयोजित
"प्रथम राष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन" में शामिल होकर
अधिवक्ताओं के कल्याण और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर
सभा को संबोधित किया...
यह सम्मेलन एक नई चेतना, एक नई दिशा की ओर
कदम बढ़ाने का प्रतीक है।
जय भीम।✊⚖️
आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित "अस्तित्व बचाओ–भाईचारा बनाओ" प्रबुद्ध जनसम्मेलन में अपनों के बीच अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए।
1. ओबीसी की जातिवार जनगणना का मुद्दा:
केन्द्र सरकार द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की जाति आधारित जनगणना को जानबूझकर न कराना, सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ एक सोचा-समझा षड्यंत्र है। यह बहुजन समाज की वास्तविक संख्या और उनके अधिकारों को दबाने का एक प्रयास है।
2. आरक्षण और संविधान पर विश्लेषण:
वर्तमान शासन व्यवस्था आरक्षण को निष्प्रभावी करने तथा संविधान की मूल भावना को कमज़ोर करने में लगी हुई है। हमें परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा प्रदत्त संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए सतत जागरूक और संगठित रहना होगा।
3. EVM प्रणाली का लोकतंत्र पर प्रभाव:
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के माध्यम से चुनाव कराना लोकतंत्र की पारदर्शिता और जनविश्वास के विरुद्ध है। यह व्यवस्था शासक वर्ग के षड्यंत्र का हिस्सा प्रतीत होती है, जिसका उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को नियंत्रित करना है।
4. दलित, पिछड़े, आदिवासी वर्ग एवं अल्पसंख्यकों व मुस्लिमों पर बढ़ते अत्याचार:
वर्तमान समय में अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और मुस्लिम समाज पर होने वाले अत्याचारों में चिंताजनक वृद्धि हो रही है। यह न केवल संवैधानिक मूल्यों पर आघात है, बल्कि सामाजिक ताने-बाने को भी छिन्न-भिन्न करने वाला संकट है।
5. प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण की मांग:
सरकारी क्षेत्र के निजीकरण के कारण आरक्षण प्राप्त अवसर सीमित होते जा रहे हैं। अतः यह आवश्यक है कि प्राइवेट सेक्टर में भी अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग को आरक्षण मिले, ताकि समावेशी विकास सुनिश्चित किया जा सके।
6. मंडल कमीशन की सिफारिशों का पूर्ण क्रियान्वयन:
मंडल कमीशन ने सामाजिक न्याय को स्थापित करने हेतु जिन सिफारिशों को प्रस्तुत किया था, उनका पूर्ण रूप से लागू किया जाना समय की आवश्यकता है।
अर्जकों में तार्किक, वैज्ञानिक व मानववादी चिंतन पैदा करके पाखंड-अंधविश्वास की चूले हिला देने वाले 'अर्जक संघ' स्थापना (समता दिवस) की मंगलकामनाएं।
रामस्वरूप वर्मा, महाराज सिंह भारती, जगदेव बाबू, पेरियार ललई के इस कारवां को रुकने नहीं दूंगा।
जय अर्जक, जय भीम, जय मंडल।
आज भीम आर्मी एवं आज़ाद समाज पार्टी (कां.) की लीगल सेल द्वारा आयोजित
"प्रथम राष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन" का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख अतिथि रहे माननीय @BhimArmyChief@VinayRatanSingh जी।
यह सम्मेलन एक नई चेतना, एक नई दिशा की ओर
कदम बढ़ाने का प्रतीक है।
जय भीम।✊⚖️
भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर गांव की बहुजन समाज की बिटिया रिद्धिमा वाल्मीकि ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान में 93.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर समाज का नाम रोशन किया।
माननीय चन्द्रशेखर आज़ाद जी ने बहन रिद्धिमा वाल्मीकि को वीडियो कॉल के माध्यम से बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आज उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ में बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर जी की मूर्ति का उद्घाटन करने पहुंचे भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय विनय रतन साहब जी और सभा को संबोधन किया।
कानपुर के सचेंडी थाना प्रभारी #दिनेश_सिंह_बिष्ट कैसे सामने वाले को भंगी कहकर उसे नीचा दिखा रहा है उसकी बेटी के साथ गलत करने को बोलकर पीड़ित की इज्जत तार तार कर रहा है @Uppolice से निवदेन है मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही करे वरना भीम आर्मी आन्दोलन को बाध्य होगी।
पैरालिंपिक 2024 में पुरुषों की भाला फेंक एफ41 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के लिए नवदीप सिंह को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं।
#ParisParalympics2024#Cheer4Bharat
आज #नुकेरा_प्रकरण मे पहुंच कर प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी और 16 सितंबर तक का समय दिया,
अगर पुरे मामले कार्यवाही नहीं हुई व परिवार को न्याय नहीं मिला तो हनुमानगढ़ मे महापड़ाव होगा। @BhimArmyChief@VinayRatanSingh
भीम आर्मी/आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के सभी कार्यकर्ताओं से अपील है। कि 11 सितंबर 2024 को होने वाली महा रैली को लेकर गांव-गांव जाकर मीटिंग करें।
@BhimArmyChief@VinayRatanSingh
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद माननीय चंद्रशेखर आजाद जी ने आज #पार्लियामेंट से उत्तर प्रदेश व राजस्थान में हो रहा है दलित, पिछड़े, मुसलमान, आदिवासियों और मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार को लेकर @BhimArmyChief
ने आवाज बुलंद की ओर कहा ये हत्याएं बंद करो। शंकरलाल मेघवाल के हत्यारों को गिरफ्तार करो।राजकुमार जाटव के हत्यारों को गिरफ्तार करो।
@dgpup@PoliceRajasthan
राजस्थान प्रदेश व उत्तर प्रदेश में दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों व मुसलमानों की हत्या बन्द करो।
शंकरलाल मेघवाल के हत्यारों को गिरफ्तार करो।
राजकुमार जाटव के हत्यारों को गिरफ्तार करो
नीमच के नगर पंचायत दरोगा झीरन द्वारा सफाई कर्मी बहन को 'गंदी नियत से छेड़ने और कहना न मानने पर नौकरी से निकालने की धमकी देकर शारीरिक शोषण' करने का दबाव बनाया जा रहा है।
नीमच प्रशासन द्वारा आरोपी दरोगा पर FIR दर्ज कर ठोस कार्यवाही होकर तुरंत नौकरी निकाला जाय।
@collectornemuch@DGP_MP@MPPoliceDeptt