@JoshiPralhad@PiyushGoyal@sivraj_chauhan@AshwiniVaishnaw@brijmohan_ag@fooddeptgoi@FCI_India
माननीय श्री प्रह्लाद जोशी जी, केंद्रीय मंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार के समक्ष आज चावल के बफर स्टॉक के प्रभावी प्रबंधन एवं आगामी खरीफ विपणन सत्र (KMS) की तैयारियों के संदर्भ में कुछ रचनात्मक नीतिगत सुझाव
✅ चावल के शीघ्र निस्तारण हेतु रेलवे रेकों की उपलब्धता एवं आवागमन में वृद्धि।
✅ जहाँ भी व्यवहारिक एवं आर्थिक रूप से उपयुक्त हो, CONCOR के माध्यम से कंटेनर आधारित परिवहन को प्रोत्साहन।
✅ आधुनिक साइलो, वैज्ञानिक भंडारण प्रणाली एवं गोदाम क्षमता का विस्तार।
✅ OMSS के अंतर्गत पात्र राइस मिलर्स को उनके स्वयं के एफसीआई में जमा करने योग्य चावल को 100% अग्रिम भुगतान के आधार पर क्रय करने के विकल्प की व्यवहार्यता पर विचार।
✅ बफर स्टॉक के प्रभावी प्रबंधन के माध्यम से वहन (Carrying) लागत, परिवहन एवं भंडारण व्यय में कमी लाने के साथ-साथ आगामी धान खरीदी को और अधिक सुचारु बनाना।
✅ बेहतर लॉजिस्टिक्स एवं कुशल स्टॉक प्रबंधन के माध्यम से भारतीय चावल निर्यात की प्रतिस्पर्धात्मकता को और सुदृढ़ करना।
विश्वास है कि ऐसे व्यावहारिक एवं रचनात्मक सुझावों पर सकारात्मक विचार किए जाने से किसानों, राइस मिलर्स, भारतीय खाद्य निगम तथा देश की खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होंगे।
#PralhadJoshi #FoodMinistry #FCI #KMS #Rice #BufferStock #OMSS #CONCOR #Warehousing #Logistics #FoodSecurity #Farmers #RiceExports #TREACG
@PiyushGoyal@ChouhanShivraj@DrSJaishankar@tokhansahu_bjp@brijmohan_ag@vishnudsai@ramvicharnetam@OPChoudhary_Ind
माननीय केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, भारत सरकार से विनम्र निवेदन। 🇮🇳🌾
चीन के General Administration of Customs of China (GACC) द्वारा कथित GM Rice प्रकरण के संदर्भ में निलंबित तीन भारतीय MSME गैर-बासमती चावल निर्यातक कंपनियों के पंजीकरण की शीघ्र बहाली हेतु माननीय केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री जी से आवश्यक कूटनीतिक, तकनीकी एवं संस्थागत पहल करने का सादर अनुरोध है।
भारत में जीएम धान की वाणिज्यिक खेती की अनुमति नहीं है तथा चावल की निर्यात खेपों को निर्धारित गुणवत्ता मानकों, परीक्षण प्रक्रियाओं एवं वैधानिक औपचारिकताओं के अनुपालन के उपरांत ही प्रेषित किया जाता है। अतः उपलब्ध वैज्ञानिक एवं तकनीकी तथ्यों के आधार पर संबंधित चीनी प्राधिकरणों के साथ रचनात्मक संवाद के माध्यम से इस विषय का न्यायसंगत एवं समयबद्ध समाधान अपेक्षित है।
यह विषय केवल प्रभावित MSME निर्यातकों तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के धान उत्पादक किसानों, कृषि मूल्य श्रृंखला से जुड़े हितधारकों तथा वैश्विक बाजार में भारतीय गैर-बासमती चावल की विश्वसनीयता से भी प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हुआ है।
हमें विश्वास है कि माननीय मंत्री जी के मार्गदर्शन एवं भारत सरकार के प्रभावी हस्तक्षेप से GACC द्वारा निलंबित तीनों भारतीय MSME कंपनियों के पंजीकरण की शीघ्र बहाली का मार्ग प्रशस्त होगा तथा किसानों एवं निर्यातकों के हितों को आवश्यक संरक्षण प्राप्त होगा।
@DoC_GoI@AgriGoI@meaindia1@dgftindia@APEDADOC@icarindia@EOIBeijing
@JPNadda@MoHFW_INDIA@NarayanaHealth Patient Care Must Always Come First.
A peaceful and quiet environment is essential for every patient recovering from surgery. Unfortunately, construction and drilling activities in or above a patient’s room can cause significant discomfort, sleeplessness, stress, and may adversely affect the recovery process.
Narayana Health Care, Bommasandra, Bengaluru, is widely respected for its commitment to quality healthcare and patient care. It is therefore expected that any maintenance or renovation work within the hospital premises is planned and executed in a manner that does not disturb admitted patients, especially those in the critical post-operative recovery phase.
I sincerely hope that Narayana Health Care, Bommasandra, Bengaluru will take immediate and appropriate steps to ensure a peaceful healing environment for all patients, reinforcing its commitment to compassionate, patient-centric healthcare.
A hospital should always be a place of healing, comfort, and hope—not of avoidable disturbance during recovery.
#PatientFirst #NarayanaHealth #Bommasandra #Bengaluru #PatientSafety #Healthcare #CompassionInHealthcare
India’s export momentum continues to strengthen, reflecting sustained growth across merchandise and overall trade during the first quarter of FY 2026–27. Commerce Secretary Shri @RajeshAgrawal94 shares key highlights from the latest trade data, highlighting the resilience of India’s export sector, supported by expanding global market access, improved competitiveness, and the continued efforts of exporters across the country.
As India strengthens its integration with global value chains, this growth reinforces the country’s position as a reliable trading partner and a key contributor to global commerce.
#TradeData #Exports #IndiaExports #GlobalTrade #Doc_GoI @PIB_India
@DoC_GoI@dgftindia@ecgclimited@APEDADOC@ChhattisgarhCMO@TREACG_@TPCI_
ईसीजीसी के वरिष्ठ अधिकारियों एवं छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के साथ सार्थक संवाद
दिनांक 10 जुलाई 2026 को होटल बेबीलोन कैपिटल, रायपुर में ईसीजीसी (ECGC) द्वारा आयोजित ओपन हाउस बैठक में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों एवं निर्यातक हितधारकों के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक एवं रचनात्मक विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में श्री आर. के. पांडियन, महाप्रबंधक, ईसीजीसी, श्री पार्थ प्रतिम बनर्जी, क्षेत्रीय प्रबंधक (पूर्वी क्षेत्र), ईसीजीसी तथा श्री कौशिक मित्रा, शाखा प्रबंधक, ईसीजीसी रायपुर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर डॉ. मुकेश जैन, अध्यक्ष, द राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ (TREACG), श्री उमेश जैन, सदस्य, बोर्ड ऑफ ट्रेड, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार, तथा छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से आए सम्मानित निर्यातकगण उपस्थित रहे।
ओपन हाउस सत्र के दौरान निर्यात व्यापार से संबंधित व्यावहारिक विषयों, ईसीजीसी की नीतियों एवं सेवाओं को अधिक सरल, प्रभावी और निर्यातक-अनुकूल बनाने, जोखिम प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा अधिकाधिक निर्यातकों को ईसीजीसी की योजनाओं से जोड़ने के संबंध में उपयोगी सुझाव साझा किए गए।
डॉ. मुकेश जैन ने ईसीजीसी के वरिष्ठ अधिकारियों का आत्मीय स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ पधारने, निर्यातकों के साथ प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करने तथा उनके सुझावों एवं व्यावहारिक कठिनाइयों पर गंभीरतापूर्वक विचार करने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।
यह बैठक ईसीजीसी एवं निर्यातक समुदाय के मध्य संवाद, विश्वास और सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं उपयोगी पहल रही।
#ECGC #TREACG #ChhattisgarhExporters #ExportPromotion #IndianExports #MSME #ExportCredit #TradeFacilitation
@MoCA_GoI@AAI_Official@aairprairport@DGCAIndia@ChhattisgarhCMO
रायपुर एयरपोर्ट पर पार्किंग शुल्क वसूली व्यवस्था के संबंध में यात्रियों के मन में कुछ शंकाएँ उत्पन्न हो रही हैं।
FASTag भुगतान के लिए “सर्वर नहीं चल रहा है” बताकर Paytm के माध्यम से भुगतान करने को कहा जा रहा है। ऐसी स्थिति में यह स्पष्ट होना आवश्यक है कि भुगतान किस अधिकृत संस्था के खाते में जा रहा है तथा यह व्यवस्था संबंधित प्राधिकरण द्वारा विधिवत अनुमोदित है या नहीं।
संबंधित प्राधिकरण से विनम्र अनुरोध है कि यात्रियों के हित में इस विषय का संज्ञान लेकर आवश्यक जांच एवं स्पष्टता प्रदान करने की कृपा करें, ताकि पारदर्शिता एवं विश्वास बना रहे।
@PiyushGoyal@JitinPrasada@DoC_GoI@dgftindia
माननीय केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल जी की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड ऑफ ट्रेड (BoT) की बैठक में सहभागी होना मेरे लिए अत्यंत सम्मान एवं सौभाग्य का विषय रहा।
बैठक में माननीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद जी, वाणिज्य विभाग एवं DGFT के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि, निर्यात संवर्धन परिषदों, उद्योग एवं व्यापार संगठनों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
बोर्ड ऑफ ट्रेड, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के गैर-सरकारी सदस्य के रूप में मैंने देश के निर्यात क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों—निर्यात प्रतिस्पर्धात्मकता, लॉजिस्टिक्स सुधार, अवसंरचना विकास, व्यापार सुगमता तथा कृषि एवं खाद्य उत्पादों के निर्यात संवर्धन—से संबंधित सुझाव एक विस्तृत सुझाव-पत्र के माध्यम से माननीय मंत्री महोदय एवं वाणिज्य विभाग को प्रेषित किए।
इस महत्वपूर्ण नीति संवाद हेतु अवसर प्रदान करने के लिए मैं माननीय श्री पीयूष गोयल जी, माननीय श्री जितिन प्रसाद जी, वाणिज्य विभाग एवं DGFT के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।
भारत के निर्यात क्षेत्र को और अधिक सशक्त, प्रतिस्पर्धी एवं वैश्विक स्तर पर प्रभावी बनाने की दिशा में अपना रचनात्मक योगदान देना मेरे लिए सदैव गौरव का विषय रहेगा।
उमेश जैन
सदस्य, बोर्ड ऑफ ट्रेड
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार
The Board of Trade Meeting brought together States & UTs, industry and trade stakeholders to discuss measures for strengthening India’s export competitiveness and manufacturing ecosystem.
Discussions focused on improving logistics, reducing trade costs, promoting district-level exports, enhancing ease of doing business, and strengthening Centre–State collaboration.
With continued reforms and expanding market access through FTAs, India is advancing towards becoming a leading global trade and manufacturing hub.
#BoardOfTrade #IndiaExports #Manufacturing #EaseOfDoingBusiness #MSMEs #Trade @PiyushGoyal@JitinPrasada@RajeshAgrawal94@dgftindia
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री @PiyushGoyal जी की अध्यक्षता में विभिन्न राज्यों के माननीय मंत्रिगण , व्यापार और उद्योग निकायों, निर्यात संवर्धन परिषदों और अन्य हितधारकों की भागीदारी के साथ बोर्ड ऑफ़ ट्रेड (BoT) की बैठक में प्रतिभाग किया।
प्रधानमंत्री @NarendraModi जी के नेतृत्व में मिले अभूतपूर्व मौकों का फ़ायदा उठाकर भारत को 2030-31 तक $2 ट्रिलियन एक्सपोर्ट के लक्ष्य तक पहुँचाने, FTAs के बेहतर उपयोग, लॉजिस्टिक्स व कंप्लायंस लागत घटाने और निर्यात इकोसिस्टम को मज़बूत बनाने पर बैठक में सार्थक चर्चा हुई।
'विकसित भारत' बनने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता पर भी बात हुई। 🇮🇳
📍वाणिज्य भवन
@DoC_GoI
Chaired a productive Board of Trade Meeting with States & UTs, industry leaders, trade bodies, and senior officials, and held extensive discussions on strengthening India’s export momentum and manufacturing ecosystem.
Elaborated on the need to strengthen export competitiveness by improving logistics & supply chains, reducing trade costs, unlocking district-level potential, and further enhancing ease of doing business, while fostering stronger collaboration between the Centre and States to create greater opportunities for enterprises and MSMEs.
With the Modi Government’s transformative reforms creating new opportunities and FTAs opening new markets, we must collectively work to expand the global footprint of Indian businesses and accelerate India’s journey towards becoming a leading global trade and manufacturing hub.
📹 https://t.co/KGlNHShDUg
तेलंगाना सरकार चावल निर्यात को बढ़ावा देने के लिए विशेष चावल निर्यात नीति लाने पर विचार कर रही है। राज्य देश के शीर्ष तीन चावल उत्पादक राज्यों में शामिल हो चुका है।
राज्य के नागरिक आपूर्ति मंत्री ने बताया कि तेलंगाना में हर साल करीब 3 करोड़ टन चावल का उत्पादन होता है, जबकि खपत केवल 36 लाख टन है। बड़े पैमाने पर बचा अधिशेष उत्पादन निर्यात के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। सरकार नई नीति के जरिए चावल मिलों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है।
@PMOIndia आज रायपुर से बेंगलुरु यात्रा के दौरान यह अनुभव हुआ कि रायपुर एयरपोर्ट पर Digi Yatra फेस स्कैनर/स्कैनिंग सिस्टम अभी भी सुचारु रूप से कार्य नहीं कर रहा है, जिसके कारण यात्रियों को अनावश्यक असुविधा एवं विलंब का सामना करना पड़ रहा है।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का एयरपोर्ट प्रदेश का एक महत्वपूर्ण एयर कनेक्टिविटी केंद्र है। ऐसे में यात्री सुविधाओं से जुड़ी इस महत्वपूर्ण तकनीकी व्यवस्था का सुचारु संचालन अत्यंत आवश्यक है।
संबंधित अधिकारियों से विनम्र अनुरोध है कि इस विषय का शीघ्र संज्ञान लेकर Digi Yatra प्रणाली को जल्द से जल्द दुरुस्त कराने की कृपा करें, ताकि यात्रियों को सुरक्षित, तेज़, सुगम एवं बेहतर यात्रा अनुभव प्राप्त हो सके।
सादर अनुरोध।
@aairprairport@AAI_Official@MoCA_GoI@DGCAIndia@DigiYatraOffice@ChhattisgarhCMO@RamMNK@vishnudsai@brijmohan_ag At Swami Vivekananda Airport, Digi Yatra passengers are facing inconvenience due to improper functioning of the face recognition scanner at the entry gate. Direct sunlight falling on the scanner appears to be affecting facial recognition accuracy, leading to delays and difficulty for passengers.
Request to the concerned authorities to kindly address the issue by providing proper shading/anti-glare arrangements so that Digi Yatra can function smoothly and passengers can enjoy a seamless airport experience.
#DigiYatra #RaipurAirport #PassengerConvenience #DigitalIndia #SmartTravel
@Adaniports@SpongeEntp
🏆 Proud Moment!
Honoured to share that Sponge Enterprises Pvt. Ltd. has received the “3rd Highest – Iron Ore Fines Receipt by Road” Award at CONNECT 3.0, organized by The Dhamra Port Company Ltd., Odisha.
This recognition reflects the dedication of our team, the trust of our customers, and the unwavering support of our business partners. Heartfelt thanks to everyone who made this achievement possible.
Together, we remain committed to excellence, efficiency, and sustainable growth.
#SpongeEnterprises #DhamraPort #CONNECT3 #IronOre #Logistics #SupplyChain #Excellence #Teamwork #Odisha
@OPChoudhary_Ind
छत्तीसगढ़ शासन के माननीय वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अदिति जी को वैवाहिक वर्षगांठ के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं सादर शुभकामनाएँ।🎂💐
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दोनों का दाम्पत्य जीवन सदैव प्रेम, विश्वास, सौहार्द, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं खुशियों से परिपूर्ण रहे।
आप दोनों का साथ सदैव अटूट, प्रेरणादायी एवं मंगलमय बना रहे तथा परिवार पर ईश्वर की कृपा सदैव बनी रहे।
सादर,
#WeddingAnniversary #BestWishes #Chhattisgarh
A significant milestone for rice exports from Central India!
APEDA Chairman Shri Abhishek Dev, IAS, joined the inauguration of the new office of The Rice Exporters Association, Chhattisgarh (CG), on 12 June 2026 at Sardar Vallabhbhai Patel Bhawan, Nava Raipur, Chhattisgarh. The event brought together senior officials from APEDA, the Government of Chhattisgarh, and leading rice exporters from across the region.
The new office is expected to serve as a key platform for strengthening the rice export ecosystem in Chhattisgarh and Central India, fostering industry collaboration, enhancing export facilitation, and supporting exporters in accessing global markets.
APEDA remains committed to promoting agricultural exports and creating greater opportunities for exporters across the country.
#DoC_GoI #APEDA #RiceExports #Chhattisgarh #CentralIndia #AgriculturalExports #ExportPromotion #IndiaExports
@DoC_GoI@dgftindia@APEDADOC@TREACG_
द राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन सी.जी. के नवीन कार्यालय का गरिमामय उद्घाटन
दिनांक 12 जून 2026 को द राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन सी.जी. के सरदार वल्लभभाई पटेल भवन, नवा रायपुर, छत्तीसगढ़ में स्थित नवीन कार्यालय का उद्घाटन समारोह अत्यंत गरिमामय, सफल एवं स्मरणीय वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह अवसर एसोसिएशन के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के चावल निर्यात उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण एवं गौरवपूर्ण उपलब्धि रहा।
इस अवसर पर श्री अभिषेक देव जी, आई.ए.एस., अध्यक्ष, एपीडा, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली; श्री राहुल देव जी, आई.ए.एस., डायरेक्टर, एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट, छत्तीसगढ़ शासन; श्री महेंद्र सिंह सवन्नी जी, एम.डी., मंडी बोर्ड, छत्तीसगढ़ शासन; तथा श्री सुधांशु जी, सचिव, एपीडा सहित भारत सरकार, राज्य शासन, एपीडा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
माननीय अतिथियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति तथा मार्गदर्शन से यह आयोजन अत्यंत सार्थक एवं प्रेरणादायी बना। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के प्रमुख चावल निर्यातकों की उल्लेखनीय सहभागिता ने उद्योग की एकजुटता, प्रतिबद्धता एवं भविष्य की संभावनाओं को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया।
इस अवसर पर डॉ. मुकेश जैन जी एवं एसोसिएशन के अन्य वरिष्ठ सदस्यों द्वारा सभी माननीय अतिथियों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं उपस्थित महानुभावों का आत्मीय एवं सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
द राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन सी.जी. इस गरिमामयी आयोजन में पधारे सभी माननीय अतिथिगण, वरिष्ठ अधिकारियों, निर्यातकों एवं उपस्थित सभी महानुभावों के प्रति हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त करती है।
#TREACG #RiceExport #Chhattisgarh #APEDA #MinistryOfCommerce #RiceIndustry