(1). खुद की कोई अचीवमेंट नहीं होगी लेकीन हर किसी को जज करेंगे.!
(2). पूरी दुनिया में हर किसी में कमी निकाल कर सिर्फ खुद को सही मानेंगे.!
(3). खुद की ज़िंदगी अस्त व्यस्त होगी लेकीन दूसरों की ज़िंदगी का पूरा ज्ञान रखेंगे.!
(4). सफल लोगों से जलेंगे व उनकी सफलता को किस्मत या तुक्का समझेंगे.!
(5). दिन भर सोशल मीडिया पर रील देख कर अपना दिन खराब कर देंगे.!
(6). उनका एक भी दोस्त नहीं होगा क्योंकि सब बुरे है सिर्फ वे अच्छे है.!
याद रखें, जो लोग समय की कद्र करते हैं, मेहनत से नहीं घबराते और खुद की गलतियों से सीखते हैं, वही जीवन में ऊंचाईयों तक पहुंचते हैं। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और दूसरों को प्रेरित करें, आलोचना नहीं।
आग लगी है हर कोने में,
हर सागर में तूफ़ान उठा ... कोई कोना बचा ही नहीं अब ....…
सोचकर डर लगता है कि कितने फर्जी लोग अब तक आराम से नौकरी पा चुके होंगे,और चैन की ज़िंदगी जी रहे होंगे।वहीं एक ईमानदार आज भी
अपनी मेहनत को ही दोष दे रहा होगा,
भगवान को दोष दे रहा होगा,किस्मत को कोस रहा होगा।लेकिन सच्चाई यह है कि
ये लोग हत्यारे हैं —ईमानदारी के,मेहनत के,
और सपनों के।और फिर भी…शायद कुछ नहीं होगा,या क्या ही होगा?यही सवाल सबसे ज़्यादा जलाता है।.....
डॉ धीर सिंह धाभाई
#OMRघोटाला
#rammb
#SOG
विधानसभा में भाजपा विधायक गोपाल शर्मा द्वारा कांग्रेस के सचेतक @RafeekKhanInc जी के लिए आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी की गई है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
सरकार की नीतियों पर सवाल उठाना विपक्ष का अधिकार है, लेकिन भाजपा अपनी विफलताओं को लेकर इतनी डरी हुई है कि कांग्रेस नेताओं का अपमान करने की कोशिश कर रही है।
भाजपा के विधायक ने सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। यह लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान है। कांग्रेस पार्टी जनता के हक की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी।
@INCRajasthan
जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेट्रोल पंप एवं केमिकल टैंकर में आग लगने से हुए हृदयविदारक हादसे में कई लोगों की मृत्यु एवं घायल होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
मैं ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।