On this Republic Day, let’s salute the symphony of our diverse cultures. United in spirit, we stand tall as proud Indians, celebrating the beauty of our nation. #jaihind vandematram
#HappyRepublicDay2025
मुझे महफिलों का शौक नहीं,
ना ही चमक दमक का कोई लालच है,
मेरी रूह तो वही सुकून पाती है,
जहां लहजों में सादगी और बातों में मर्यादा है ।
वैचारिक मतभेद भले ही कितने हो जाये...
लेकिन उम्र की लिहाज और शब्दों की मर्यादा हमेशा रखनी चाहिए...?? राधे 🙏
बेशक थोड़े गलात हैं हम,
पर दोस्तों के लिए जान छिड़कते हैं,
दुनिया कहती है बिगड़े हुए हैं हम,
पर सच बताऊँ, हम अपने यारों के लिए ही जीते हैं!
ना दौलत का नशा है, ना रुतबे का गुरूर है,
बस कुछ यार हैं मेरे, जो हर महफ़िल का कोहिनूर हैं!
मौन रहने से जुल्म बढ़ता है,
इसलिए बोलो क्योंकि बोलने से फर्क पड़ता है।
सच की आवाज़ धीमी हो सकती है
लेकिन बदलाव हमेशा आवाज़ उठाने वालों से आता है।
सर जिस जगह न झुके, उसे दर नहीं कहते
और जो हर दर पर झुक जाए, उसे सर नहीं कहते।
पछतावे को खत्म करने का सबसे अच्छा तरीका इसे एक "अनुभव" या "सबक" के रूप में स्वीकार करना है। बीती बातों को बदला नहीं जा सकता, लेकिन अपनी सोच और वर्तमान कार्यों को बदलकर आप इसे हमेशा के लिए अपने मन से निकाल सकते हैं
लगभग तीन रुपये डीजल पेट्रोल का दाम
फिर बढ़ाया, बंगाल चुनाव के बाद अबतक
करीब आठ रुपये प्रति लीटर दाम बढ़ा चुके हैं
यह तो अभी शुरुआत है, मेलोनी को मेलोडी
बांटेंगे और देश के साथ ट्रेजेडी कर जनता की
जेब काटेंगे! जनता जिमखाना क्लब बंद होने पर
ताली पीटेगी! आ गए न अच्छे दिन! 👏👏
'महंगाई मैन' मोदी ने पेट्रोल-डीजल 11 दिन में 8 रुपए महंगा कर दिया।
आज फिर पेट्रोल पर 2.87 रुपए और डीजल पर 2.80 रुपए बढ़ा दिए गए हैं।
कब-कब बढ़े दाम 👇
• 15 मई: पेट्रोल 3.29 रुपए, डीजल 3.11 रुपए
• 19 मई: पेट्रोल 96 पैसे, डीजल 94 पैसे
• 23 मई: पेट्रोल 94 पैसे, डीजल 95 पैसे
• 25 मई: पेट्रोल 2.87 रुपए, डीजल 2.80 रुपए
-------
कुल: पेट्रोल 8.06 रुपए, डीजल 7.80 रुपए
अपने पूंजीपति दोस्तों को मालामाल करने के लिए मोदी जनता की जेब काटने में लगे हैं।
लोग महंगाई में पिस रहे हैं, परेशान हैं- लेकिन 'महंगाई मैन' की वसूली थमने का नाम नहीं ले रही।
मोदी जी अगर दाम बढ़ा ही रहे हैं, तो दो दाम कर दीजिए, एक अंधभक्तों के लिए, जो अंधभक्ति में कोई भी कीमत देने को तैयार हैं।
और एक दाम आम लोगों के लिए, ताकि वे ज़िंदा रह सकें। आम लोग अंधभक्त नहीं हैं जो कितनी भी महंगाई को हंसते-हंसते स्वीकार कर लें।
राजनीति के 'पुष्पा राज'—झुकेगा नहीं! 👑🔥
बात जब जनता की हो या विरोधियों के सामने खड़े होने की, लॉर्ड लालू यादव का ये अंदाज़ आज भी बेमिसाल है।
27 साल पहले भी वही तेवर थे, और आज भी वही ठसक है।
पेट्रोल - डीजल के दामों में लगातार चौथी बार इजाफा होने,
और चार बार में 7 रूपये से ज्यादा का बढ़ोतरी होने पर देश के सभी लोगों को दिल की गहराइयों से शुभकामनायें,
अपने घबराना नहीं है,
अभी आपको इस तरह की खुशियां आगे भी मिलती रहेंगी,
बस अपने अपना ताली, थाली तैयार रखना है,
15 मई 2026
पेट्रोल: लगभग 3 रुपए
डीजल: लगभग 3 रुपए
19 मई 2026
पेट्रोल: 90 पैसा
डीजल: 90 पैसा
23 मई 2026
पेट्रोल: 87 पैसे
डीजल: 91 पैसे
25 मई 2026
पेट्रोल: 2.61 रुपए
डीजल: 2.71 रुपए
हमारे देश में पिछले 10 दिनों के अंदर कुल मिलाकर लगभग 7.50 रुपए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इज़ाफ़ा हो चुका है।
आम आदमी की हालत पहले से भी बहुत अच्छी नहीं थी और अब ऊपर से यह महंगाई की मार उससे कैसे सही जाए?
महंगाई मानव मोदी का फिर से हमला।
पेट्रोल-डीज़ल के दाम किश्तों में बढ़ाते हैं - ताकि चुपके-चुपके आपकी जेब कटती रहे।
मैं महीनों से आर्थिक तूफान आने की बात कह रहा था। पर मोदी जी तब हमेशा की तरह चुनाव में व्यस्त थे - और चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल ₹8 महंगा कर दिया।
और, ये बढ़त होती ही जाएगी।
महंगाई मानव मोदी का एक ही काम है - चुनाव में वादे, और बाक़ी समय जनता की जेब पर वार।
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः24.05.2026
समाजवादी पार्टी के पार्षद श्री ललित किशोर तिवारी ने लम्बी कानूनी लड़ाई के बाद लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के फैजुल्लागंज वार्ड-73 से विजयी घोषित होकर आज अपने पद की शपथ लेने के बाद समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में आकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल भी मौजूद रहे।
श्री अखिलेश यादव ने श्री ललित किशोर तिवारी के पार्षद बनने पर बधाई दी और कहा कि यह न्यायालय की जीत है। उन्होंने श्री तिवारी से जनसेवा करते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत के लिए जुटने को कहा। श्री तिवारी ने अपने चुनाव संघर्ष में समाजवादी पार्टी के समर्थन-सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व में समाजवादी पार्टी की सरकार 2027 में पुनः बनाने का संकल्प लिया।
श्री ललित किशोर तिवारी के साथ नगर निगम, लखनऊ में पार्षद दल के नेता श्री कामरान बेग, उत्तर विधानसभा प्रभारी सुश्री पूजा शुक्ला तथा पार्षद श्री नदीम खान, गुलशन अब्बास ने भी श्री अखिलेश यादव से भेंट की।
इस अवसर पर सर्वश्री देवी बक्स सिंह एडवोकेट, डॉ. हमजा बिलाल, शैलेंद्र वर्मा, सुधीर मौर्य, रमेश भाई, सहित एडवोकेटगण करूणेश तिवारी, सत्य नारायण, सतेन्द्र सिंह, आलोक यादव, सत्य नारायण यादव, राम सुफल, संजय पटेल, सिराज अहमद, दिलीप पाठक, प्रत्यूष तिवारी, हिमांशु शुक्ल, रमन वर्मा, अरविन्द पाठक तथा अचल तिवारी, अभिषेक तिवारी, ज्ञानेन्द्र शुक्ला, अमित शुक्ला, शोभित अवस्थी, मानस तिवारी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता