अडानी को बचाने के लिए नरेंद्र मोदी और BJP के नेता तमाम तरह के झूठ बोलते हैं।
लेकिन...
आज झूठ का पर्दाफाश कर दिया गया है। यहां हर कोरे झूठ, अंतरराष्ट्रीय साज़िश के फर्जी दावों और मनगढ़ंत आरोपों का जवाब है 👇🏽
BJP की कोई हैसियत नहीं है कि वो राहुल गांधी को कुछ भी कह सकें
👉👉असलियत यह है कि राहुल गांधी ने मोदी और अडानी की बखिया उधेड़ कर रख दी है, और इसी से मोदी और BJP बिलबिलाये हुए हैं
👉👉अडानी के सारे नौकर राहुल गांधी को देशद्रोही बुला रहे हैं?
तो सुनें... राहुल गांधी के परिवार का खून इस देश की मिट्टी में शामिल है, इस देश के तिरंगे में शामिल है, इस देश की आत्मा में शामिल है
👉👉नरेंद्र मोदी और BJP यह ‘देश के ख़िलाफ़ अंतरराष्ट्रीय साज़िश’ वाला जुमला और स्क्रिप्ट थोड़ी पुरानी हो गई है. कुछ नया लाइये, बोर मत कीजिए
मोदी और BJP को ‘देश के ख़िलाफ़ अंतरराष्ट्रीय साज़िश’ कहाँ कहाँ नज़र आती है? सुनिए
• किसान अपने हक़ की माँग करें तब
• युवा नौकरी की गुहार लगायें तब
• महिला अपराध में BJP नेता रंगे हाथों पकड़े जायें तब
• मणिपुर में अनवरत हिंसा जारी रहे तब
• जनता आपकी बर्बरता के ख़िलाफ़ बोले तब
• लोग महँगाई के ख़िलाफ़ मोर्चा खोलें तब
• अडानी की दलाली करने पर पूरी दुनिया में थू-थू हो तब
• विपक्ष कठघरे में खड़ा कर सवाल पूछे तब
👉👉 अमेरिका से लेकर ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, श्रीलंका, केन्या, स्विट्जरलैंड में अडानी ही देश का बेड़ा गर्क कर रहा है. अडानी के ख़िलाफ़ वारंट, अडानी की जालसाज़ी, अडानी की हेरा फेरी, अडानी की घूसखोरी… यह हैं देश के ख़िलाफ़ उसके षड्यंत्र- जो मोदी साफ़ देख सकते हैं
देख तो हम सब सकते हैं, बस फ़र्क़ इतना है कि तुमने अडानी का नमक खाया है, हमने देश का
👉👉राहुल गांधी के ख़िलाफ़ बात करोगे?
▪️राहुल गांधी ने इस देश में मोहब्बत और न्याय के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर पैदल नाप दिए
▪️राहुल गांधी ने इस देश में अन्याय के ख़िलाफ़ मणिपुर से मुंबई की यात्रा की
▪️राहुल गांधी ने संविधान के ख़िलाफ़ तुम्हारे षड्यंत्र को संविधान हाथ में उठा कर ध्वस्त कर दिया
▪️राहुल गांधी ने इस देश के युवाओं, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों में उम्मीद की एक किरण जगा दी है
▪️राहुल गांधी ने इस देश के गरीब, मज़दूर, किसान, मोची, बढ़ई, राजगीर जैसे लोगों को गले लगा कर उनको सम्मान दिया है
▪️राहुल गांधी इस देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए कोई भी क़ीमत चुकाने को तैयार हैं
▪️राहुल गांधी इस देश के 5 बार के चुने हुए सांसद हैं और जब उन्होंने संसद में मोदी और अडानी की कलई खोली तो नरेंद्र मोदी के होश फाख्ता हो गए
▪️राहुल गांधी की सदस्यता और घर तक छीन ली तुम लोगों ने, उसके बाद भी वो अडिग रहे
▪️राहुल गांधी तुम्हारी आँख में आँख डाल कर तुम्हारे झूठ, तुम्हारे पाखंड का पर्दाफाश करते हैं
👉👉 कुछ बातें और याद रखना
🔻जिस समय तुम्हारे पूर्वज अंग्रेज़ों के तलवे चाट रहे थे उस समय राहुल गांधी के पूर्वज इस देश की आज़ादी के लिए कुर्बानियां दे रहे थे
🔻जिस समय तुम्हारे पूर्वज संविधान की प्रतियां और बाबा साहेब के पुतले जला रहे थे उस समय राहुल गांधी के पूर्वज आज़ाद हिंदुस्तान की नींव रख रहे थे
🔻जिस समय तुम्हारे पूर्वज तिरंगे का बहिष्कार कर रहे थे उस समय राहुल गांधी के पूर्वज तिरंगे का परचम पूरी दुनिया में लहरा रहे थे
🔻जिस समय तुम्हारे पूर्वज इस देश के ताने बाने को तोड़ने में जुटे हुए थे, उस समय भी राहुल गांधी के पूर्वज इस देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे रहे थे
🔹जो लोग अडानी को बचाने के लिए देश को गिरवी रखने के लिए तैयार हैं
🔹जो लोग अडानी के लिए कानून बदल कर उसे इस देश के सारे पोर्ट, एयरपोर्ट, बिजली, सड़क सब कुछ दे रहे हैं
अडानी के उन दलालों से कहना है - दलाली बंद करो
जब जब ग़लत करोगे चट्टान की तरह अपने सामने राहुल गांधी, उनके सत्य और संविधान को खड़ा पाओगे
जाकर कह देना अपने आका से राहुल गांधी की रगों में शहीदों का खून है, वह तुम्हारी गीदड़ धमकियों और ओछी हरकतों से घबराने वाले नहीं हैं
एक और बात कहना - अडानी के साथ की सारी काली करतूतों की पोल खुल रही हैं - और खुलेंगी
Wayanad লোকসভা সমষ্টির সাংসদ শ্রীমতি প্রিয়াঙ্কা গান্ধীজি কেরলের সাংসদদের নিয়ে স্বরাষ্ট্রমন্ত্রী অমিত শাহ জির সঙ্গে কেরলের ধ্বসে ক্ষতিগ্রস্ত মানুষকে ত্রাণ ও ক্ষতিপূরণ দেওয়ার বিষয়ে আলোচনা করেন ও একটি স্মারকপত্র প্রদান করেন।
#Congress#follower#RahulGandhi#Wayanad
मैं प्रियंका गांधी वाड्रा...
जो लोक सभा की सदस्य निर्वाचित हुई हूं, सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञान करती हूं कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगी।
मैं भारत की प्रभुता और अखंडता अक्षुण्ण रखूंगी तथा जिस पद को मैं ग्रहण करने वाली हूं, उसके कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक निर्वहन करूंगी।
जय हिंद 🇮🇳
दादी हिम्मत और मोहब्बत दोनों की मिसाल थीं। उन्हीं से मैंने सीखा है कि निडर होकर देशहित के रास्ते पर चलते रहना असली ताकत है। उनकी यादें मेरी शक्ति हैं, जो हमेशा मुझे राह दिखाती हैं।
साथियों,
बिहार, छत्तीसगढ़, ओड़िशा और बंगाल से आए लोग - जिन विधानसभाओं में चुनाव हो रहे हैं, वहाँ चौक-चौराहों पर चुनाव पर चर्चा करते हुए मिलेंगे।
यह भाजपा का नया शिगूफा है, जिसे "व्हिस्पर कैंपेन" कहते हैं। इसके लिए हर विधानसभा में एक करोड़ से अधिक खर्च कर दिए गए हैं। जैसा वीडियो में दिख रहा है, कुछ वैसा ही है।
इन सब के केंद्र में होता है डर:
- वे आकर अपने काम की बातें नहीं करेंगे
- बल्कि आपको झूठी बातों से डराएंगे
-नकली डर दिखाएंगे
-कोई मुद्दे नहीं हैं, उस पर आपको बरगलाएंगे
हमारे पास इलेक्टोरल बॉन्ड, नकली दवाइयां, नकली वैक्सीन से देशवासियों की जिंदगी से खिलवाड़ कर जुटाए गए चंदे तो नहीं हैं। इसलिए मैं आप सभी झारखंड वासियों से अपील करता हूँ कि आप सब मेरे लिए आज और कल "व्हिस्पर" नहीं, खुलकर कैंपेन करें - क्योंकि झारखंडियों के स्वभाव में डरना और धीरे-धीरे चोरी से बोलना नहीं होता।
व्हिस्पर नहीं, बोल्ड होकर बोल!
जय झारखंड
হাইলাকান্দি এস এস কলেজের ছাত্র ইউনিয়ন নির্বাচনে NSUI এর ক্লিনসুইপ। ১৮ টির মধ্যে ১৮ টি আসনে NSUI এর জয় জয়াকার। নব নির্বাচিত ছাত্র সাংসদ ও অন্যান্য পদাদিকারীদের জানাই আন্তরিক অভিন্দন ও শুভেচ্ছা ।
महाराष्ट्र के किसान मुझे बता रहे थे कि
सोयाबीन उगाने की लागत: ₹4000/क्विंटल
सोयाबीन बेचने की कीमत: ₹3000/क्विंटल
किसानों का नुकसान: ₹1000/क्विंटल
आय दुगनी करना तो भूल जाइए, भाजपा ने किसानों को अपनी फसल लागत के तीन-चौथाई दर पर बेचने को मजबूर कर दिया है।
एक बार फिर साबित हो गया है कि यह देश बुलडोज़र से नहीं, बाबासाहेब के संविधान से चलेगा
आज देश के सर्वोच्च न्यायालय ने बुलडोज़र से आतंक फैलाने वाली सरकारों और बेलगाम अफ़सरों को कठघरे में खड़ा करके आईना दिखाते हुए कहा 👇
• आरोपी होने पर घर नहीं गिराया जा सकता, प्रशासन जज न बने
• किसी आरोपी का घर गिराना पूरे परिवार को सजा देना है, जो ठीक नहीं
सुप्रीम कोर्ट के शब्द BJP सरकारों के बुलडोज़र से नफ़रत भड़काने के ख़िलाफ़ करारा तमाचा हैं
आशा है बकैती और दबंगई करने की चाह रखने वाले भाजपाई, बुलडोज़र से क़ानून की धज्जियां उड़ाना और नफ़रत फैलाना बंद करेंगे
जमीयत उलेमा हिंद की एक और बड़ी उपलब्धि
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बुलडोजर चलाकर किसी का घर गिराना किसी अपराध की सजा नहीं है। सरकार जज बन कर बुलडोजर चलाकर किसी का घर गिराने का फैसला नहीं दे सकती। कोई चीज वैध है या अवैध, इसका निर्णय न्यायपालिका ही करेगी।यह अहम फैसला आज सुप्रीम कोर्ट ने जमीयत उलमा-ए-हिंद की ओर से गैरकानूनी बुलडोजर कार्रवाई को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनाया। गैरकानूनी बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगाने वाले इस फैसले का हम स्वागत करते हैं उम्मीद है की सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देशों से बुलडोजर कार्रवाई पर लगाम लगेगी।
#bulldozer #BulldozerJustice
ये कोई रोड शो नहीं है, बस सभा ख़त्म होने के बाद अवाम का हिलोरें मारता हुआ प्यार है।
आप इस मंज़र से महाराष्ट्र के चुनाव और महाराष्ट्र के सियासी मिज़ाज का अंदाज़ा लगा सकते हैं।
@INCMaharashtra@kcvenugopalmp@chennithala@NANA_PATOLE
महाराष्ट्र को बचाना है तो महाविकास आघाड़ी की सरकार लाना है। क्योंकि महाराष्ट्र में जो भी कुछ था, वो सब गुजरात जा चुका है|
महायुती वाले फिर सरकार में आ गए तो हमें नौकरी करने गुजरात जाना पड़ेगा।