छाता शुगर मिल पर देर रात बढ़ा तनाव, आंदोलनकारियों और पुलिस में टकराव की आशंका
मथुरा के छाता शुगर मिल को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच सोमवार देर रात धरना स्थल पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। आंदोलनकारियों की बढ़ती भीड़ से पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की आशंका प्रबल हो गईं है, हालांकि प्रशासन सतर्क हो गया। छाता पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने मोबाइल थाने को रोककर पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की। घटना के बाद धरना स्थल पर पुलिस बल की संख्या बढ़ा दी गई और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। वहीं, पुलिस ने रोड सेफ्टी को भी मौके से हटवा दिया, जिसके बाद स्थिति को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं। आंदोलनकारियों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही, है,जबकि प्रशासनिक अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन की ओर से संकेत दिए गए हैं कि देर रात आंदोलनकारियों से बातचीत कर मामले का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल धरना स्थल पर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और पुलिस-प्रशासन की निगरानी जारी है।
सीतापुर में UGC के विरोध में प्रदर्शन का बड़ा मामला सामने आया है। UGC के फैसलों और नीतियों के विरोध में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए और जमकर विरोध जताया। हाथों में झंडे और चेहरों पर नाराजगी लिए प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि UGC के फैसलों का सीधा असर छात्रों, शिक्षकों और शिक्षा व्यवस्था पर पड़ रहा है। इसी को लेकर सरकार से फैसलों पर पुनर्विचार करने की मांग की गई।
वहीं, प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 30 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल मौके पर पुलिस की निगरानी बनी हुई है। #sitapur
राहुल गांधी के खिलाफ FIR को लेकर कांग्रेस का मशाल जुलूस, होलीगेट पर किया विरोध प्रदर्शन.
मथुरा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में होली गेट पर मशाल विरोध मार्च निकाला। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर संविधान और दलित, शोषित वर्ग के अपमान का आरोप लगाया। नेताओं ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद कथित शुद्धिकरण की घटना को संविधान विरोधी और छुआछूत की मानसिकता बताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दलितों, किसानों और महिलाओं के मुद्दे उठाने पर राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की गई। प्रदर्शनकारियों ने FIR वापस लेने और संविधान का अपमान करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। #CongressNews
कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 5 की मौत की खबरकौशांबी से इस वक्त की बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना भीषण था कि पूरी फैक्ट्री जमींदोज हो गई और आसपास के करीब 7 से 8 मकान भी ध्वस्त हो गए।हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है, जबकि फैक्ट्री के मलबे में 15 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।विस्फोट के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य में जुट गए और घायलों को चारपाई पर लेकर अस्पताल की ओर भागते हुए नजर आए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। #कोशाम्बी