पिछले 5 दशक से यूरोप जाने वाले बहुत हैं परन्तु तीन शताब्दी पूर्व के यूरोप का वर्णन पढना ,जानना विशेष अर्थ रखता है। इस किताब को खरीदने के पीछे यह भाव था की देखते हैं उस समय के यूरोप का किस तरह वर्णन किया गया है। यह फारसी से हिन्दी में अनुवादित किताब है।
White Christmas Bush
दूर से देखने पर सफेद दिखने वाला यह पौधा मन मोहता है,बरबस अपनी ओर खिंच लिया। दिसंबर आते आते यह फूल के कारण सफेद रंग का हो जाता है,बाकी समय फिर हरा रहता है। इसका यह नाम शायद इसके इस प्रवृति को ध्यान में रखकर ही किया गया है। #Nature#Flower#Hazaribagh
#Mohanlal#DadasahebPhalkeAward
भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होंगे मलयालम अभिनेता मोहनलाल। आज कल डब फिल्मों के कारण हिन्दी पट्टी के युवा गैर हिन्दी कलाकारों के अभिनय,कला और कहानियों से अच्छी तरह परिचित एंव मुरीद हो रहे हैं।
#RatanTata#रतन_टाटा_जी#RatanTataPassedAway व्यवसाय से धन कमाना बहुत साधारण बात है। पर #रत्नटाटा लोगों से बेइंतहा मोहब्बत,बेशुमार प्यार,अकूत दौलत कमा कर धरा धाम से विदा हुए हैं। इतना श्रद्धा,सम्मान कमाना असाधारण बात है। रत्न टाटा को शत शत नमन वो हर भारतीय उधोगपति के तारा रहेंगे।
@HazaribagPolice कोर्रा-नूतन नगर के बीच छात्रों,राहगीरों से मोबाइल,आभूषण छिनैती का घटना दिनों दिन बढता जा रहा है। शाम 6 से रात 9 बजे तक धड़ल्ले से चोर इस काम को अंजाम देते हैं। न पुलिस का गश्ती न तीसरी आँख( Cctv)पर व्यय धन काम आ रहा है। 3 No TOP भी वर्षो पहले इधर था वो भी नही रहा
@DC_Hazaribag@HazaribagPolice कोर्रा चौक अर्थात शहर का पूर्वी प्रवेश द्वार जाम का पर्याय बन चुका है। शाम के वक्त तो अक्सर रोज होता है। यहाँ नियमित रूप से ट्रैफिक पुलिस का जरूरत है क्योंकि यह पूर्णतः समकोण चौक न होकर थोडा़ अलग है। कृप्या संज्ञान ले और समाधान की दिशा में आगे बढे।
#AdaniGroup के शेयरों में आज के उछाल से ऐसा लगता है की फैसला क्या आएगा वो पहले से पता चल चुका है उसी के प्रतिक्रिया से यह परिणाम दिख रहा। Insider trading आज न्यायालय के फैसला में दिखने जैसा माहौल लोग महसूस कर सकते हैं।
@Live_Hindustan@shekharkahin
हिन्दुस्तान अखबार में दिनों दिन आर्थिक खबरों का जगह सिकुड़ता क्यों जा रहा है? क्या यह पाठकों के माँग के कारण हुआ है या आप लोग तय कर चुके हैं की बिना आर्थिक खबरों के भी भारत में अखबार बिक रहा है तो क्यों ध्यान दे।उम्मीद करते हैं रकबा शायद अब बढा दें।
#CharlieMunger सैनिक,वकील,शिक्षक,समाजसेवी और न जाने कितने रंग रूप में उन्होने खुद को ढाला पर अंततः आज लोग उन्हे महान निवेशक/उद्यमी रूप में याद करता है। मनुष्य के नानाविध रूप में उसके लंबे समय वाला काम कीर्ति दिलाता। बफेट के अनन्य सहयोगी मंगर का विचार निवेश जगत में अतुलनीय है।
दिल्ली के प्रदूषण का चर्चा तो देश भर में सार्वजनिक बहस का विषय बन जाता है परन्तु साल दर साल छोटे शहर भी दिवाली से मानसून पूर्व तक धूलकण का आगार बन जाता है और यह जनसंख्या के व्यापक हिस्से को बीमार करता है पर यह सामान्य घटना है क्योंकि हर शहर इससे जूझ रहा।
@prernadixit4 @HazaribagN नगर निगम का सॉफ्टवेयर खराब होने के कारण लोगों से नकद पैसा भी नही लिया गया और इस सॉफ्टवेयर बनने से हुई देरी में लोगों से दंड वसूला जा रहा है। यह कहाँ तक न्यायोचित है? जिसके लिए आपको खेद जताना चाहिए उसके जगह शहरवासियों को आर्थिक दंड दिया जा रहा है।
#WildlifeWeek2023#dalma#jharkhand
हाथी बबा यहाँ मजे से रह बढ रहे यह पढ कर बहुत खुशी हुआ। चौतरफा वन्य जीवों पर खतरा मंडरा रहा उस स्थिति में ऐसी खबरे मन को शांति देता है। हाथी बबा का कभी कभार ग्रामीणों से संघर्ष का समाचार भी आता है पर संतुलन साधने का यह सही समय है।