काश, एक बार और आपसे बात कर पाता। कल भोर में आंख खुलेगी तो शायद फिर सबसे पहले आपसे बात करने का मन होगा। इतने बरसों से मेरी सुबह आपसे ही तो शुरू होती थी, मां।
मां, आज भी भोर में सबसे पहले आपकी ही याद आई
आज भोर में आंख खुली तो रोज़ की तरह मन हुआ कि आपके कमरे में जाकर आपसे मिलूं। आपसे पूछूं, “मां, कैसी हैं आप?” फिर याद आया कि अब उस ओर से आपकी आवाज़ नहीं आएगी। घर में सब अपने हैं, फिर भी आज घर कितना सूना लग रहा है।
मैं घर पर रहूं या कहीं दूर, आपसे बात करना और आपका आशीर्वाद लेना मेरी रोज़ की आदत थी। कभी बस दो पल की बात होती थी। आपका हाल पूछता, आप मेरा पूछतीं, और मैं अपने दिन के कामों में लग जाता। आज सुबह बार-बार उन्हीं दो पलों की याद आती रही।
मां अब इस दुनिया में नहीं रहीं… तुम्हारे जाने से सिर से सिर्फ़ ममता का साया ही नहीं उठा, बल्कि ज़िंदगी का वो सबसे मज़बूत सहारा भी छिन गया, जिसके रहते हर मुश्किल छोटी और हर दर्द हल्का लगने लगता था।
आज ही पूज्य माताजी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, एकता और राष्ट्रसेवा के उच्च आदर्शों को आत्मसात कर देश के प्रति समर्पण एवं सेवा की भावना को सशक्त बनाने वाले राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के सभी ऊर्जावान एवं समर्पित कैडेट्स को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
अद्वितीय साहस, शौर्य एवं पराक्रम की प्रतिमूर्ति, झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की सेना में महिला शाखा 'दुर्गा दल' की सेनापति, अमर वीरांगना झलकारी बाई जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
खूंटी निवासी श्री विनय जयसवाल जी के पूज्य पिताजी श्री गोवर्धन भगत जी के निधन का अत्यंत ही दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। ॐ शांति।
Nitish Setu is exceptional!
गंगा नदी पर बने भव्य ‘नीतीश सेतु’ का लोकार्पण किया।
इस शानदार सेतु का अवलोकन करने का भी सुअवसर मिला।
इससे उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन सुगम होने के साथ ही राज्य के विकास और समृद्धि को नई गति मिलेगी।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी द्वारा भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं अन्य महत्वपूर्ण दायित्वों पर नियुक्त सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
वरिष्ठ पत्रकार श्री राजीव कुकरेजा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। अपने दीर्घ अनुभव, सत्य के प्रति निष्ठा और कर्तव्यपरायणता से उन्होंने पत्रकारिता जगत में एक विशिष्ट पहचान बनाई। उनका निधन पत्रकारिता जगत और समाज के लिए एक बड़ी क्षति है।
@rashtrapatibhvn माननीय राष्ट्रपति महोदया का स्नेह, आत्मीयता और संवेदनशीलता से भरा यह संवाद मेरे और मेरे पूरे परिवार के लिए अत्यंत भावुक एवं संबल प्रदान करने वाला है। आपका स्नेह और आशीर्वाद हमारे लिए सदैव अमूल्य रहेगा।
आज माननीय राष्ट्रपति आदरणीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी से दूरभाष पर आत्मीय बातचीत हुई। इस दौरान उन्होंने मेरी पूजनीय माताजी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामना की।
@rashtrapatibhvn
आज खूंटी में मेरे सांसद प्रतिनिधि रहे श्री मनोज कुमार जी के भांजे श्री धीरज कुमार जी के शुभ गृह प्रवेश एवं पूजन समारोह में शामिल होकर उन्हें एवं उनके समस्त परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।