“जब मस्जिद के लिए जगह देने का बाकायदा पत्र मौजूद है, तो फिर उसे निशाना बनाने की वजह क्या है? क्या सिर्फ़ इसलिए कि वह एक मस्जिद है?”: @asadowaisi
"मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बनी मस्जिद पर सवाल उठाना बिल्कुल समझ से बाहर है! जब साल 2015 में एयरपोर्ट का मैनेजमेंट देख रही कंपनी GVK ने खुद वहाँ काम करने वाले सैकड़ों मुस्लिम मुलाज़िमों के लिए मस्जिद बनाने का पत्र जारी किया था, तो फिर आज उसी मस्जिद को अवैध बताने की कोशिश क्यों की जा रही है?"
"इस सरकार को मस्जिद और मदरसा देखते ही पेट में दर्द क्यों होने लगता है? आखिर क्यों मुसलमानों की इबादतगाहों को बार-बार निशाना बनाया जा रहा है? क्यों बेवजह सवाल खड़े करके माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है?"
प्रयागराज के पत्थर गिरिजाघर धरना स्थल पर इतिहास रचा गया ….
TGT-PGT की पुरानी नियमावली की माँग को
लेकर पिछले 15 दिनों से आमरण अनशन पर पाँच छात्र बैठे हैं । आऊर आज तक के इतिहास में इतने दिनों तक कोई नहीं बैठा ।
प्रयागराज में कुल 12 विधायक हैं, 8 भाजपा के और 4 सपा के और तो और मंत्री भी हैं । 1 सांसद भाजपा के तो 1 सांसद कांग्रेस के हैं लेकिन कोई इन छात्रों से मिलने नहीं पहुँचा ।
क्या इतनी संवेदनहीन हो चुकी है सरकार ??
उत्तर प्रदेश –
"मेयर और विधायक ने मिलकर हिंडन नदी बेच दी। मुझे फांसी लगवा दे, गोली लगवा दे...जा"
गाजियाबाद के बहरामपुर इलाके में पहुंचीं BJP मेयर सुनीता दयाल का कुछ लोगों ने विरोध किया।
उत्तर प्रदेश: मुस्लिम व्यापारी पर "गौमांस" ले जाने के शक में बेरहमी से हमला कर बेल्ट से पीटा गया!
लखनऊ में भीड़ ने रिज़वान पर "गौमांस" ले जाने का आरोप लगाकर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रिजवान का कहना है कि उसने साफ़ बताया था कि वह भैंस का मांस ले जा रहा है, फिर भी उस पर अचानक हमला किया गया, उसके साथ बदसलूकी की गई और उसे पीटा गया। मांस ज़ब्त कर लिया गया है और उसे सैंपलिंग के लिए भेजा गया है।
⚠️TW: Disturbing & Sensitive Media⚠️
“इस्लाम और कुरान में बिना "थूके" खाना अल्लाह को नहीं "पहुंचता"!”
महाराष्ट्र के उल्वे, नवी मुंबई में 13 सितंबर को वराह जयंती समारोह के दौरान एक हिंदूवादी MLA ने कथित “थूक जिहाद” की साज़िश को बढ़ावा दिया, मुसलमानों को “अब्दुल” कहा और दावा किया कि मुसलमान अपने बनाए और बेचे जाने वाले खाने में थूकते हैं, जिसमें मुफ़्त खाना भी शामिल हैं!
“तुम लोग "5 किलो चावल" के लालच में अपना धर्म परिवर्तन कर रहे हो!”
गुजरात के अहमदाबाद में 12 सितंबर को एक हिंदुवादक दल के सदस्यों ने एक घर पर "छापा" मारा जहाँ ईसाई समुदाय के लोग प्रार्थना सभा कर रहे थे! उन्होंने वहाँ मौजूद लोगों का मज़ाक उड़ाया और उनका अपमान किया!
इसके बाद ईसाइयों और हिंदूवादी दल के सदस्यों के बीच बहस हो गई, और हिंदुवादी दल के सदस्य हिंदुओं का "धर्म परिवर्तन" करवाने का आरोप लगाते रहे!
IS IT A CRIME TO SAY ‘FREE #PALESTINE’?
#Bandra Police accused of harassing Mumbaikars who flew kites in solidarity with the Palestinian cause and #Gaza’s children on September 15
#KiteFlying
7 दिन का अल्टीमेटम! मुंबई एयरपोर्ट की मस्जिद को "अवैध" बताकर BMC का बड़ा एक्शन! काटी जाएगी पानी की सप्लाई!
एक हिंदूवादी नेता ने मुंबई एयरपोर्ट के पास बनी मस्जिद की सुरक्षा और वैधता पर सवाल उठाए थे. उनका आरोप था कि मस्जिद एयरपोर्ट के संवेदनशील इलाके के करीब है. उन्होंने पुलिस को 7 दिन का समय दिया था और कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी भी दी थी.
MMRDA ने कथित तौर पर बताया कि उन्हें मुंबई एयरपोर्ट के T2 पर VIP अराइवल/टैक्सी स्टैंड एरिया के पास मौजूद एक मस्जिद के बारे में शिकायत मिली थी. नोटिफाइड एरिया में IDP के तहत सार्वजनिक पूजा स्थल के लिए किसी साइट या प्लॉट का प्रावधान नहीं है.
MP: गणेश चतुर्थी पर मीट बेचने पर 3 दुकानों पर चला बुलडोजर!
आगर-मालवा जिले में गणेश चतुर्थी पर नगर पालिका की टीम द्वारा मीट की दुकानों पर बुलडोजर एक्शन किया गया। सोमवार को निगम की टीम ने सरकारी आदेश का उल्लंघन करने पर बुलडोजर कार्रवाई करते हुए मीट की 3 दुकानों को तोड़ डाला।
आगर मालवा जिले के नगर पालिका ने हिन्दू धार्मिक त्योहारों के दौरान मांस-मछली की दुकानों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए थे। हालांकि इस आदेश का सख्ती से पालन कराने के लिए बुलडोजर कार्रवाई को काफी सख्त माना जा रहा है।
“उत्तराखंड जैसे सवर्ण बाहुल्य राज्य, जहां 70-80% सवर्ण लोग हैं, कम से कम इस राज्य को आरक्षण "मुक्त" होना चाहिए!”
नैनीताल के हल्द्वानी में 12 सितंबर 'सवर्ण शक्ति संगठन' की 'सवर्ण महापंचायत' में हिंदूवादी सेना के संस्थापक स्वामी ने UCC का विरोध भी किया और UCC को समाप्त करने को कहा! उन्होंने दावा किया कि UCC में अलग-अलग धर्मों के लोगों के बीच और एक से ज़्यादा शादियों को रजिस्टर होने पर मंज़ूरी देकर "लव जिहाद" को जायज़ ठहराता है!
उन्होंने दावा किया कि अगर रजिस्टर किया जाए, तो "लव जिहाद" या किसी हिंदू बेटी के अपहरण और शादी के मामलों को भी मंज़ूरी मिल जाएगी! उन्होंने लोगों से UCC को पूरी तरह से खारिज करने और जितना हो सके UCC का विरोध करने की अपील की!
“3 मिनट के अंदर 50,000 राम भक्त कारसेवकों ने बाबरी (मस्जिद) पर भगवा झंडा लहरा करके कारसेवा कर दी!
उत्तर प्रदेश के कासगंज में 6 सितंबर को एक हिंदूवादी परिषद के स्थापना दिवस पर उसके ज़िला अध्यक्ष ने बाबरी मस्जिद विध्वंस का महिमामंडन किया! उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को "बाबर की औलाद" कहा और 1990 में अयोध्या में पुलिस फायरिंग के दौरान मारे गए कारसेवकों की मौत को "धर्म युद्ध" में बलिदान बताया!
उन्होंने कश्मीर का ज़िक्र करते हुए दावा किया कि 7,000 से ज़्यादा हिंदुओं की हत्या की गई और 30,000 से ज़्यादा हिंदू महिलाओं की बेइज्जती की गई! उन्होंने दावा किया कि अब हिंदू सरकार है, अनुच्छेद 370 हटा दिया गया है, गोहत्या पर रोक लगा दी गई है और "लव जिहाद" को रोकने के लिए कानून लागू किए गए हैं!
“यह "हिंदू राष्ट्र" है और जो कोई भी हिंदुओं को "परेशान" करेगा, उसे "तांडव" का सामना करना पड़ेगा!”
महाराष्ट्र के हनुमान नगर, नवी मुंबई को 13 सितंबर को वराह जयंती के मौके पर एक हिन्दूवादी MLA ने कहा कि भारत एक "हिंदू राष्ट्र" है और कहा कि सरकार हिंदुओं को पहली प्राथमिकता देती है, और चेतावनी दी कि जो कोई भी हिंदुओं को "परेशान" करेगा, उसे "तांडव" का सामना करना पड़ेगा!
उन्होंने भाषण में चेतावनी दी कि वे (मुसलमान) हिंदुओं को "परेशान" न करें और कहा कि वह इलाके में किसी भी तरह के "जिहाद" की इजाज़त नहीं देंगे!
महाराष्ट्र: मस्जिद के सामने एक विधायक ने भगवा झंडा लेकर जश्न मनाया!
अहिल्यानगर (अहमदनगर) में 13 सितंबर को वराह जयंती की एक रैली के दौरान, एक विधायक को एक मस्जिद के सामने भगवा झंडा लेकर जश्न मनाते देखा गया!
“मुसलमान शुक्रवार को नमाज़ के वक्त हिंदुओं को सामान बेचना बंद कर देते हैं और मस्जिद जाने को प्राथमिकता देते हैं!”
बिहार के सोनबरसा, सहरसा में 4 सितंबर को दो हिंदूवादी संगठनों की एक संयुक्त बैठक में, एक हिंदूवादी वक्ता ने बाबरी मस्जिद के विध्वंस को हिंदू "शक्ति" के प्रदर्शन के तौर पर महिमामंडित किया! उन्होंने मध्य प्रदेश में कमाल मौला मस्जिद को हिंदुओं को "वापस" दिलाने का श्रेय संगठन को दिया और दावा किया कि अब वहां नमाज़ के बजाय हनुमान चालीसा का पाठ होता है!
उन्होंने वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के तहत एक मेडिकल कॉलेज में मुस्लिम छात्रों के दाखिले के खिलाफ संगठन के विरोध की भी तारीफ़ की! उन्होंने दावा किया कि जब संगठन ने हिंदुओं से मंदिर को दान देना बंद करने के लिए देशव्यापी अभियान चलाने की धमकी दी, तो सरकार ने सभी दाखिले रद्द कर दिए!
उन्होंने घोषणा की, "अयोध्या तो बस एक झांकी है; काशी और मथुरा अभी बाकी हैं," और कहा कि संगठन ने अयोध्या में अपना मिशन पूरा कर लिया है, लेकिन काशी और मथुरा में उसका काम अभी बाकी है! उन्होंने दावा किया कि ज़मीन हिंदुओं की है और कहा कि संगठन काशी और मथुरा में भी उसी तरह के प्रयास करेगा जैसे उसने अयोध्या में किए थे!
उत्तराखंड: राज्य भर में 40% मदरसे बंद किए गए! सिर्फ 30 मदरसों को ही मिली मान्यता!
अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों की नियम व्यवस्था में बदलाव के बीच आधिकारिक आंकड़ों से सामने आया है कि पिछले रिकॉर्ड में दर्ज करीब 40% मदरसे बंद हो चुके हैं, जबकि केवल 30 मदरसों को ही राज्य शिक्षा विभाग से अब तक मान्यता मिल सकी है.
विभागीय आंकड़ों के अनुसार, पुराने ढांचे के तहत पंजीकृत 452 मदरसों में से 179 अब चालू नहीं हैं, जो 39.60% की बंदी दर को दर्शाता है.
“6 महीने तक बांग्लादेश में मांगकर खाई!”: स्वीटी बीबी की दर्दनाक कहानी
बांग्लादेशी बताकर एक भारतीय बंगाली भाषी मुस्लिम नागरिक को बांग्लादेश भेजा गया! बंगाल की रहने वाली प्रवासी मजदूर स्वीटी, 33 दिल्ली में कूड़ा बीनने का काम करती थीं!
@Saurabh_Unmute की रिपोर्ट @TheRedMike के लिए
“हर किलोमीटर पर "मिनी पाकिस्तान" बन गए हैं, जिनकी सोच हिंदुओं को "काफ़िर" और हिंदू महिलाओं को "चीज़" समझने की है!”
उत्तराखंड के पटेल नगर, देहरादून में 11 सितंबर को हिंदूवादी दल के एक नेता ने देश के बंटवारे का ज़िक्र किया, मुसलमानों को "खून की प्यासी कम्युनिटी" कहा और मुसलमानों के साथ सांप्रदायिक भाईचारे को बढ़ावा देने वाले नेताओं की आलोचना की!
उन्होंने दावा किया कि जिस मस्जिद को "खोदा" जाता है उसके नीचे मंदिर मिलता है और मंदिर के पुजारियों से आग्रह कि वे पक्का करें कि हिंदू महिलाएं "विधर्मियों" से सुरक्षित रहें और उनका धर्म परिवर्तन न हो!
ओडिशा: "गौमांस" बिरयानी के आरोप में एक आदमी की रास्ते पर प्रताड़ना!
कटक के जगतपुर में 10 सितंबर को हिंदूवादी समर्थकों ने मांस बिरयानी ले जा रहे एक आदमी को प्रताड़ित कीया, उस पर रेस्टोरेंट में "गौमांस" की बिरयानी सप्लाई करने का आरोप लगाया, और कंटेनर और बिरयानी सड़क पर फेंक दिया!
हिमाचल प्रदेश: मुस्लिम ड्राइवर का नाम पूछ कर उसके साथ मारपीट की गई!
कुल्लू में 13 सितंबर को 'गौ सेवा रक्षा दल' से जुड़े "गौरक्षकों" ने मवेशियों को ले जा रहे एक वाहन को रोक कर उसके मुस्लिम ड्राइवर और उनके असिस्टेंट पर "गो-तस्करी" और मवेशियों को काटने के लिए ले जाने का आरोप लगाया!
⚠️TW: Sensitive & Disturbing Media⚠️