Your Ideas For Sacred Kumbh!
Help make #HaridwarKumbh 2027 a model of faith, service and sustainability.
Share your innovative ideas on #MyGovUttarakhand
Visit: https://t.co/t7hnh9u2PZ
हर बूंद अमूल्य है, हर प्रयास ज़रूरी है। 💧
इस मानसून 'कैच द रेन' अभियान से जुड़ें और वर्षा जल संचयन को जनभागीदारी का संकल्प बनाएं। आज बचाया गया पानी, आने वाले कल की सबसे बड़ी सुरक्षा है।
#CatchTheRain
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के ‘वोकल फॉर लोकल’ मंत्र को साकार करते हुए हमारी सरकार हाउस ऑफ हिमालयाज के माध्यम से उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिला रही है।
यह पहल किसानों, स्वयं सहायता समूहों, मातृशक्ति और स्थानीय उत्पादकों को सशक्त बनाने के साथ-साथ प्रदेश के पारंपरिक उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रही है।
भारत अब सिर्फ चिप्स का उपभोक्ता नहीं, बल्कि भविष्य का निर्माता बन रहा है। 🇮🇳
युवा प्रतिभा, अत्याधुनिक सेमीकंडक्टर तकनीक और नवाचार की ताकत से भारत वैश्विक चिप इकोसिस्टम में नई पहचान बना रहा है। यही है आत्मनिर्भर भारत की टेक क्रांति।
#SemiconIndia#Semiconductor#MakeInIndia #AatmanirbharBharat
Over the next few days, I will be attending various programmes in Indonesia, Australia and New Zealand. The aim of these meetings would be to boost economic and strategic cooperation with these valued developmental partners and ensure the youth of our nation get more opportunities in the times to come.
https://t.co/EcvHOCIKyz
माँ गर्जिया मंदिर में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके साथ ही रामनगर में जन आकांक्षाओं को साकार करते हुए धनगढ़ी पुल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों से प्राप्त अपार स्नेह, विश्वास और समर्थन इस बात का प्रमाण है कि हमारी सरकार विकास के प्रत्येक संकल्प को पूरी प्रतिबद्धता के साथ धरातल पर उतार रही है।
जनपद चंपावत की देवतुल्य जनता से प्राप्त अपार स्नेह, आशीर्वाद और अभूतपूर्व जनसमर्थन विकास, सुशासन एवं जनसेवा के हमारे संकल्प पर प्रदेशवासियों के अटूट विश्वास का प्रतीक है।
मुख्यसेवक के रूप में जनसेवा के पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर खटीमा में मातृशक्ति, युवाओं, बुजुर्गों और देवतुल्य जनमानस ने जिस आत्मीयता, स्नेह, उत्साह और अपार विश्वास के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया, उससे हृदय भावविभोर हो उठा।
रामनगर, नैनीताल में ₹29.65 करोड़ की लागत से निर्मित 220.90 मीटर लंबे धनगढ़ी पुल का लोकार्पण किया। राष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर निर्मित यह आधुनिक सेतु कुमाऊँ और गढ़वाल के बीच संपर्क को और अधिक सुदृढ़ करने के साथ जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान सहित पूरे क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नई मजबूती प्रदान करेगा।
बरसात के दौरान धनगढ़ी नाले में जलस्तर बढ़ने से आवागमन में आने वाली वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान होगा। इससे स्थानीय लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन के साथ पर्यटन, व्यापार, आपातकालीन सेवाओं और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।
रामनगर स्थित माँ गर्जिया मंदिर परिसर पहुंचकर वहां संचालित विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया।
इस दौरान संबंधित अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता एवं निर्धारित समयसीमा के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही, नदी तट पर संचालित सुरक्षात्मक कार्यों में सभी तकनीकी मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए भी निर्देशित किया।
टनकपुर, चम्पावत में ₹60 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित होने वाले शारदा तटबंध निर्माण कार्य तथा ₹5 करोड़ से अधिक की लागत से हुड्डी नदी पर बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का शिलान्यास कर देवतुल्य जनता को संबोधित किया। इससे पूर्व सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जनमानस द्वारा मिले आत्मीय स्वागत, अपार स्नेह और आशीर्वाद से अभिभूत हूं।
टनकपुर, चंपावत में शारदा नदी पर संचालित बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय युवाओं एवं देवतुल्य जनता ने जिस आत्मीयता, उत्साह और गर्मजोशी के साथ मेरा स्वागत किया, उसके लिए आप सभी का हृदय से आभार।
बनबसा, चंपावत में वर्षा के बावजूद बड़ी संख्या में उपस्थित होकर जिस आत्मीयता, स्नेह और उत्साह के साथ देवतुल्य जनता ने स्वागत एवं अभिनंदन किया, उसके लिए आप सभी का हृदय से आभार।
बारिश की हर बूंद के बीच आपका यह अटूट स्नेह, विश्वास और अपनापन मेरे लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है।
टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 के प्रथम दल में शामिल 49 श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर शुभ यात्रा के लिए रवाना किया। इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा बाबा कैलाशपति से उनकी मंगलमय, सुरक्षित एवं सफल यात्रा की प्रार्थना की।
शासकीय आवास पर छत्तीसगढ़ से पधारे पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के साथ उत्तराखण्ड की विकास यात्रा, पर्यटन की अपार संभावनाओं, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, राज्य में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों, सुशासन आधारित सुधारों, उनकी कार्ययोजना, प्रभावी क्रियान्वयन एवं उनसे प्राप्त सकारात्मक परिणामों की भी विस्तृत चर्चा हुई।
प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से समस्त छत्तीसगढ़वासियों को आगामी हरिद्वार कुंभ में देवभूमि उत्तराखण्ड पधारने का सादर आमंत्रण भी दिया।
देवभूमि उत्तराखंड आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के हृदय के बेहद करीब है। देवभूमि के प्रति उनका स्नेह, अपनापन और सम्मान उनके हर संबोधन, संकल्प और निर्णय में साफ दिखाई देता है।
हमारी सरकार की नीयत भी साफ है और नीति भी स्पष्ट।
जो संकल्प जनता के समक्ष लिए, उन्हें केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं रखा, बल्कि पूरी प्रतिबद्धता के साथ धरातल पर उतारने का कार्य किया।
मातृशक्ति के सम्मान, स्वाभिमान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए हमारी सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। हमारा लक्ष्य महिलाओं को केवल योजनाओं का लाभार्थी नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर उत्तराखंड की सशक्त भागीदार बनाना है।
इसी संकल्प के साथ प्रदेश की 2.65 लाख महिलाओं को 'लखपति दीदी' बनाने का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। यह उपलब्धि मातृशक्ति के सामर्थ्य, आत्मविश्वास और महिला सशक्तिकरण के प्रति हमारी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
योग्यता और परिश्रम ही सफलता का सबसे बड़ा आधार हैं।
आज मुख्य सेवक सदन, देहरादून में उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 में चयनित 182 अभ्यर्थियों तथा कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग में वैयक्तिक सहायक के पद पर चयनित 5 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। सभी नवचयनित अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
सख्त नकल विरोधी कानून और हमारी सरकार की पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती व्यवस्था के कारण आज युवाओं को उनकी योग्यता, क्षमता और परिश्रम के आधार पर अवसर मिल रहे हैं। यही विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।
प्रधानमंत्री @narendramodi ने बाबा अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से 5 संकल्प अपनाने का आग्रह किया है।
स्वच्छता, अनुशासन, वोकल फॉर लोकल, 'एक पेड़ माँ के नाम' और 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ अपनी यात्रा को आस्था के साथ-साथ राष्ट्रसेवा का भी माध्यम बनाइए।
हर हर महादेव! 🙏
#AmarnathYatra #VocalForLocal
#EkPedMaaKeNaam #NationFirst
@JandKTourism@tourismgoi