क्या आप जानते हैं? 🔥
प्राचीन भारतीय गणित में शून्य (0) को केवल “कुछ नहीं” नहीं माना गया, बल्कि उसे एक स्वतंत्र संख्या के रूप में गणितीय नियमों के साथ विकसित किया गया।
शून्य के बिना आज की आधुनिक गणित और कंप्यूटर की कल्पना करना मुश्किल है।
सनातन भारत की ऐसी ही अनसुनी ज्ञान-परंपराओं के लिए जुड़े रहिए। 🚩
Heartiest greetings and warm wishes to all the residents of the state on the auspicious folk festival of Ghee Sankranti (Ghyu/Olgia Tyar), a cherished celebration of Devbhoomi Uttarakhand.
Our folk traditions and festivals are a beautiful reflection of our rich cultural heritage. They keep us connected to our roots, preserve the wisdom and customs of our ancestors, and help carry our traditions forward to future generations.
On this sacred occasion, may our revered deities bless every family with happiness, peace, good health, prosperity, and harmony. May the spirit of this beautiful festival bring joy to every home and strengthen our bond with our culture and traditions.
“अणोरणीयान् महतो महीयान्…”
कठ उपनिषद् कहता है—आत्मा सूक्ष्म से भी सूक्ष्म और महान से भी महान है, और प्रत्येक जीव के हृदय में स्थित है।
हज़ारों वर्ष पहले उठाया गया सवाल आज भी उतना ही गहरा है—क्या वास्तविकता हमारी दिखाई देने वाली सीमाओं से कहीं आगे है? 🕉️
#Hinduism#Upanishads #SanatanaDharma
स्वतंत्रता दिवस के 5 कम-ज्ञात तथ्य 🙏🏻
1. आज़ादी के दिन थी मासिक शिवरात्रि 🕉️
15 अगस्त 1947 को भारत ने स्वतंत्रता प्राप्त की और उसी दिन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी यानी मासिक शिवरात्रि भी थी।
2. 15 अगस्त की तारीख माउंटबेटन ने जापान के कारण चुनी थी
लॉर्ड माउंटबेटन ने खुद बताया था कि उन्होंने 15 अगस्त इसलिए चुनी क्योंकि 15 अगस्त 1945 को जापान ने मित्र राष्ट्रों के सामने आत्मसमर्पण की घोषणा की थी।
3. गांधीजी दिल्ली में स्वतंत्रता समारोह में नहीं थे
जब दिल्ली में आज़ादी का जश्न मन रहा था, महात्मा गांधी कलकत्ता में थे। उन्होंने उस दिन उपवास, प्रार्थना और चरखा काता; वे समारोहों से दूर रहे।
4. हमारा तिरंगा आज़ादी से कुछ ही दिन पहले अपनाया गया था
राष्ट्रीय ध्वज को संविधान सभा ने 22 जुलाई 1947 को अपनाया—यानी स्वतंत्रता से सिर्फ 24 दिन पहले।
5. 15 अगस्त 1947 को भारत पूरी तरह “Republic” नहीं बना था
आज़ादी के बाद भारत Dominion of India था और ब्रिटिश सम्राट George VI संवैधानिक रूप से राष्ट्राध्यक्ष थे। भारत गणराज्य 26 जनवरी 1950 को बना।
और एक बहुत जबरदस्त बोनस fact:
Indian Independence Act में भारत और पाकिस्तान—दोनों के लिए 15 अगस्त 1947 ही स्वतंत्रता की तारीख रखी गई थी। पाकिस्तान ने अगले वर्ष से 14 अगस्त को अपना Independence Day मनाना शुरू किया। 😂
📍 स्थान — मेरे घर के पास, मुक्तेश्वर, उत्तराखंड में पहाड़ पर स्थित ठाकुर जी का एक छोटा-सा मंदिर।
आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इसी पावन स्थान पर मैंने तिरंगा फहराया। 🇮🇳🚩
मुझे गर्व है यह कहने में कि मैं उस सनातन धर्म से आता हूँ, जहाँ मेरे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है।
जय हिंद 🇮🇳
जय सनातन 🚩
जय हिंदुस्तान 🇮🇳