EVM बदले जाने को लेकर एक चुनाव अधिकारी की किसी से बात की जो ऑडियो रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर चल रही है, मा. उच्चतम न्यायालय और राष्ट्रपति महोदय उसका संज्ञान लें व सरकार संबंधित व्यक्ति को तुरंत संपूर्ण सुरक्षा दे।
किसी एक व्यक्ति का जीवन हमारे लिए सरकार बनाने से ज़्यादा अहम है।
उप्र की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद!
हमने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है। भाजपा का ये घटाव निरंतर जारी रहेगा।आधे से ज़्यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा।
जनहित का संघर्ष जीतेगा!
काउंटिंग स्लो किस वजह से कराई जा रही ?
चुनाव आयोग की वेबसाइट क्यों समयानुसार अपडेट नहीं की जा रही ?
चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार और मीडिया के रुझानों में भारी अंतर क्यों ?
साजिश बड़ी है ,सपाई डटे रहें ,
अभी हर विधानसभा में लाखों मतों की गिनती बाकी है!
#नहीं_चाहिए_धांधली
चुनाव आयोग की स्पष्ट गाइडलाइन के मुताबिक किसी भी प्रकार की पटाखेबाजी और जश्न मनाना मना है ,
फिर भी भाजपाई इस प्रकार के कृत्यों से बेईमानीपूर्वक जीतना चाहते हैं ,
ये जीत का अग्रिम जश्न एक धोखा है ,
कार्यकर्ता मतगणना स्थल पर डटे रहे बनें रहें ,आखिर में हम समाजवादी ही जीतेंगे!
अभी तो बस एक तिहाई मतों की गिनती मात्र हुई है ,
भाजपा ,मीडिया और चुनाव आयोग की आपसी मिलीभगत से भाजपा की जीत का परसेप्शन बनाया जा रहा है जिससे कि आखिरी समय सपा कार्यकर्ता हतोत्साहित होकर मतगणना स्थल छोड़ दें और बेईमानी से भाजपा जीत जाए ,
इस साजिश को सपाई नाकाम करें!
डटे रहे!
सपा कार्यकर्ता आखिरी मत की गिनती तक पीछे न हटें,
सजगता और निगरानीपूर्वक आखिरी मत की गिनती तक डटे रहें और किसी भी प्रकार की संदिग्धता और अनियमितता होने पर पूरी ताकत से बेईमानी का विरोध करें,
सपा जीतेगी-भाजपा हारेगी,
सैंकड़ों सीटों पर अभी भी 100 से 1000 मतों का ही अंतर मात्र है!
#ElectionResults 2017 की तुलना में अभी तक चुनाव आयोग की वेबसाइट पर लगभग 35%-40% की काउंटिंग हुई है। इसलिए रुझान हैं.. परिणाम नहीं। अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में @samajwadiparty का जन अभियान लोकप्रिय भी था और शानदार भी। Leads will change!
Time will tell!!
●यूपी में 500 से कम वोटों के अंतर वाली 82 सीटें ऐसी हैं जिनमे बीजेपी आगे है।
●135 सीटें ऐसी हैं, जहां सपा भाजपा से 1000 से कम वोटों से पीछे है।
●वहीं 201 ऐसी सीटें हैं,जहां 2000 से कम वोटों का अंतर है।10 राउंड से ज्यादा नही हुए हैं और लगभग 20 राउंड अभी बचे हैं।
डटे रहो
सभी समाजवादियों और सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं से अपील है कि टीवी पर दिखाए जा रहे रुझानों पर ध्यान न देते हुए अपने अपने बूथों पर डंटे रहे अंत में लोकतंत्र जीतेगा और परिणाम सपा गठबंधन के पक्ष में होंगे।