#कुशीनगर
⏩जनता दर्शन में समय पर नहीं पहुंचे पीडी
⏩सुबह 10 बजे के बाद भी कार्यालय रहा खाली
⏩फरियादी बिना सुनवाई के लौटने को मजबूर
⏩पीडी से देरी का कारण पूछे जाने पर स्पष्ट जवाब नहीं
⏩पीयूष कुमार सिंह के पास DDO का अतिरिक्त प्रभार
⏩जनता दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल
@myogiadityanath@CMOfficeUP@UPGovt #kushinagar
√जनपद में चुस्त-दुरुस्त कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु क्षेत्राधिकारीगण व थाना प्रभारी/चौकी प्रभारियों द्वारा पुलिस बल के साथ किया जा रहा पैदल गश्त/फ्लैग मार्च
√संदिग्ध व्यक्ति,वस्तु व वाहनों की,की जा रही सघन चेकिंग
√आमजन व व्यापारियों से संवाद कर कराया गया सुरक्षा का एहसास-
आज पुलिस लाइन सभागार में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित अधिकारियों, संभ्रांत नागरिकों,धर्मगुरु के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा परंपरागत मार्गों एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप जुलूस संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। ताजिया जुलूस के पारंपरिक मार्गो का सत्यापन करने एवं परंपरागत मार्गो से ही ताजिया निकालने के निर्देश दिए गए। सभी उप जिला अधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि वह स्थानीय शांति समिति, संभ्रांत नागरिकों तथा ताजिया दरों के साथ बैठक कर आपसी संवाद स्थापित करें तथा यदि कोई पुराना विवाद हो तो उसका समाधान मोहर्रम से पूर्व ही कर लिए जाने के निर्देश दिए गए। विद्युत पोल, जर्जर तारों एवं नगर पालिका, नगर पंचायत में साफ सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इसके साथ ही ताजिया दारो को निर्धारित मानक की ऊंचाई के अनुसार ताजिया बनाने एवं डीजे वालों को निर्धारित डेसीबल में ही साउंड बजाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही जनपदवासियों से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द माहौल बनाए रखते हुए भाईचारे के साथ त्योहार को साकुशल संपन्न कराने की अपील की गई।
थाना बरवापट्टी क्षेत्रांतर्गत नारायणी नदी में दो बच्चों के स्नान के दौरान लापता होने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा स्थानीय गोताखोरों व SDRF टीम के सहयोग से 30 घंटे के सर्च अभियान के उपरांत दोनों बच्चो के शव को बरामद कर लिया गया है। प्रकरण के संबंध में #CO_तमकुहीराज की बाईटः-
थाना बरवापट्टी क्षेत्रांतर्गत लक्ष्मीपुर बन्धा के पास नारायणी नदी में कुछ बच्चों के स्नान के दौरान दो बच्चो के डूबने की सूचाना तलास के क्रम में एक बच्चे शिवम यादव पुत्र सुखराजन, उम्र करीब 13 वर्ष का शव बरामद कर लिया गया है तथा दुसरे बच्चे की तलाश कि जा रही है ।
अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर आज प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से थाना रविन्द्रनगर तक बाल श्रम उन्मूलन जन-जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विभिन्न विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं जागरूक नागरिकों की सहभागिता से निकाली गई इस रैली का उद्देश्य समाज को बाल श्रम के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा एवं सम्मानपूर्ण बचपन का अधिकार सुनिश्चित करने का संदेश देना रहा।
कुशीनगर: सेवरही थाना क्षेत्र के देवनारायण टोला में प्रेम संबंधों से नाराज पिता ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर अपनी दो बेटियों की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। एडिसनल एसपी ने दी जानकारी।
आज कलेक्ट्रेट कक्ष मे जनसुनवाई करते हुए जनता दर्शन कार्यक्रम में जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। शिकायतों/जनसमस्याओ से संबंधित जन सामान्य द्वारा दिये गए प्रार्थना पत्रों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जनहित सर्वोपरि है। शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक नागरिक को समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
“आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025” परीक्षा के दृष्टिगत #जिलाधिकारी_एवं_पुलिस_अधीक्षक_कुशीनगर द्वारा किसान इण्टरमीडिएट कालेज, साखोपार कुशीनगर सहित विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
#UPPolice
जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 को शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु #CO_KASYA श्री कुन्दन कुमार सिंह द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों/विद्यालयों का भ्रमण/निरीक्षण कर संबंधित अधि0/कर्म0गण को आवश्यक निर्देश दिए गए।
#gorakhpurpolice#PoliceAction
➡️दो पक्षों द्वारा आपस में मारपीट का अपराध कारित करने के आरोप में अभियुक्त 1.सोनू 2.विवेक को #PsBelghat पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया व 01 नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
➡️कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .32 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 03 अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद
#UPPolice #GorakhpurPoliceNews
@dgpup@AdgGkr@diggorakhpur