वर्तमान में प्रदेश में सबसे बड़ी मांग तृतीय श्रेणी शिक्षकों के ट्रांसफर की है जिसको लेकर शहीद स्मारक पर पिछले दो दिन से शिक्षक साथी धरने पर है, अभी तक सरकार और शिक्षकों के बीच बात नहीं बन पाई है।
इस मांग को लेकर आज 4:00 बजे से
👇👇👇👇👇👇👇👇👇
#3rd_ग्रेड_ट्रांसफर_बहाल_करो
"बेटा घर नहीं आ पाता, सोचा यहीं आकर मुंडो (चेहरा) देख लूं!" — धरने पर बैठे बाबा का दर्द
जयपुर के शहीद स्मारक पर तृतीय श्रेणी (थर्ड ग्रेड) शिक्षकों का धरना अब केवल शिक्षकों का आंदोलन नहीं रहा, बल्कि यह उन हज़ारों परिवारों और बुजुर्ग माता-पिता का संघर्ष बन चुका है, जिनके बच्चे सालों से घर से दूर हैं।
#तृतीय_श्रेणी_शिक्षक_तबादले #ThirdGradeTeachers #TeachersTransfer #3rd_ग्रेड_ट्रांसफर #3rdgradetransfer
जयपुर में चल रहा तृतीय श्रेणी (थर्ड ग्रेड) शिक्षकों का महाआंदोलन अब आर-पार की लड़ाई में बदल चुका है। शिक्षकों के 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल और शिक्षा मंत्री के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही, जिसके बाद शिक्षकों का आक्रोश और बढ़ गया है।
आखिर वार्ता में हुआ क्या?
तथ्यों के साथ जवाब: जब मंत्री जी ने कहा कि थर्ड ग्रेड के ट्रांसफर नहीं होते, तो शिक्षकों ने 2018 में हुए 22,000 ट्रांसफर की लिस्ट उनके सामने रख दी।
वरिष्ठता का त्याग: मंत्री जी ने वरिष्ठता (Seniority) खत्म होने का डर दिखाया, तो शिक्षकों ने 5,000 साथियों के शपथ पत्र सौंप दिए, जिसमें वे अपनी वरिष्ठता छोड़ने को तैयार हैं।
निराशाजनक अंत: सारी दलीलें और सबूत देखने के बाद भी मंत्री जी ने साफ कह दिया— "आपके स्थानांतरण नहीं होते, आप जाओ।"
अब क्या होगा?
सरकार के इस रवैये के बाद 'तृतीय श्रेणी संघर्ष समिति' ने ऐलान कर दिया है कि यह धरना खत्म नहीं होगा, बल्कि और लंबा चलेगा। कल से इस महाआंदोलन में न सिर्फ और अधिक शिक्षक जुड़ेंगे, बल्कि शिक्षकों के माता-पिता (अभिभावक) भी अपने बच्चों के हक़ के लिए धरना स्थल पर उतरेंगे।
#तृतीय_श्रेणी_शिक्षक_तबादले #ThirdGradeTeachers #TeachersTransfer #3rd_ग्रेड_ट्रांसफर #3rdgradetransfer
कहीं राजस्थान में भी जंतर-मंतर जैसे हालात न बन जाएं… सरकार को तृतीय श्रेणी शिक्षकों के आंदोलन को बिल्कुल हल्के में नहीं लेना चाहिए।
तृतीय श्रेणी शिक्षक वर्षों से अपनी जायज़ ट्रांसफर की मांग कर रहे हैं। अब हजारों शिक्षक जयपुर के शहीद स्मारक पर धरने पर बैठने को मजबूर हो गए हैं, लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय संवेदनहीन भाजपा सरकार आवाज़ दबाने में लगी है। बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं तक बंद कर दीं गई हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
हमारी मांग है कि सरकार को गंभीरता के साथ तुरंत शिक्षकों के प्रतिनिधियों से वार्ता कर इस मुद्दे का सकारात्मक समाधान निकालना चाहिए। अगर समय रहते संवाद नहीं हुआ, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा सरकार की हठधर्मिता पर होगी।
@BhajanlalBjp@RajCMO
#Jaipur: तृतीय श्रेणी शिक्षकों का सरकार के खिलाफ मोर्चा
शहीद स्मारक पर बड़ा प्रदर्शन, बड़ी संख्या में जुटे थर्ड ग्रेड के शिक्षक, परिवार से दूरी और मानसिक तनाव का मुद्दा उठाया...
#RajasthanWithFirstIndia@i_dimplesharma