अगर मैं ठहर गया …. तो क्या जवाब दूंगा भांडासर के उन 80 साल के लंगे खान जी को …. जिनसे पानी का वादा करके आया था.... क्या जवाब दूंगा डगारी गांव के उस बुजुर्ग को जिन्होनें मुझे माला पहनाते हुए कहा था कि तुमने पोस्टर पर मेरे गांव का नाम लिखा …. हमको जिंदा कर दिया फिर से .... क्या जवाब दूंगा पनिया गांव के लोगों को जिनसे में सड़क पानी बिजली का वादा करके आया हूं .... मोडरड़ी के लोगों में विश्वास है कि रवि एमएलए बनेगा और भारतमाला से एक पतली सड़क हमारे गांव तक भी आएगी.... बरसिंगा से लेकर आरंग चोचरा तक के लोगों को मैनें सोलर में स्थानीय लोगों को रोजगार का वादा किया है...
अगर आज मैं रुक गया तो क्या जवाब दूंगा थुंबली, गिरल, आकली, तुड़बी के लोगों को जो 10 मिनट का सफर 1 घंटे में पूरा करते है....जिनकी जमीनों को कब्जा कर कंपनियां और सरकारें करोड़ों कमाती है लेकिन उन लोगों के हालात आज भी बदतर है... जिनके घरों पर रात में काला धुंआ छाया रहता है... जिनसे मैं वादा करके आया था...कि ये अंधेरा छंटेगा.
मैनें कोटड़ा, हड़वा हड़वेचा के लोगों को सड़क का वादा किया है... भाडखा से लेकर भिंयाड़ और ऊंडू आरंग तक के किसानों की लाइट ट्रिपिंग से मोटरें जलती है....हजारों का नुकसान हो जाता है.... समय पर बिजली नहीं मिलने से फसलें बर्बाद होती है .. उनके और मेरे बीच उम्मीद और विश्वास का रिश्ता बना था...
मैनें उन कोटड़ा के लोगों से कुछ वादा किया था...जिनका गौरवशाली इतिहास है...पहचान है...लेकिन वर्तमान बुनियादी सुविधाओं को भी तरस रहा है .... ये हालत ना सिर्फ़ शिव विधानसभा के रामसर, गडरा, चौहटन, भीयाड़, हरसाणी, गिराब और गागरिया सहित हर क्षेत्र के है …. बल्कि हम जितना गहरा उतरेंगे हालत और बदतर स्थिति में हमारे सामने आयेंगे …. एक लाइन में इस सच को बोला जाये तो ये है “हालत-ए-सरहद”
मैं उन युवाओं को क्या जवाब दूंगा जिनको मैनें कहा था....कि एक-एक को रोजगार देने का काम करूंगा... अगर मैं ठहर गया तो उनको मुंह कैसे दिखाऊंगा ….
बड़ी मुश्किलों के बाद...बड़े इंतजार के बाद...मैनें गांवों के बुजुर्गों की आखों में बेहतर कल की चमक देखी है...मैनें देखा है जब मेरे युवा भाई कंधे से कंधा मिलाकर मेरे साथ चलते है तो बुजुर्गों में भी जोश आ जाता है....वो अपने बेटों...अपने पौतों के भविष्य को लेकर बेफिक्र हो जाते है....घर की खिड़कियों से झांकती जो माएं मुझे आशीष दे रही थी....अगर मैं ठहर गया तो उनको क्या जवाब दूंगा...
लोकतंत्र में चुनाव लड़ने का सबको हक है....लेकिन शिव की 4 पंचायत समितियों..... 124 ग्राम पंचायतों.... 630 गावों और 2 हजार ढ़ाणियों की तरक्की कैसे होगी....इसका प्लान किसके पास है?….शिव के 200 गांव ऐसे है जहां 10वीं तक भी स्कूल नहीं है .. बहन बेटियां अनपढ़ रह जाती है... सैकड़ों गांव है जहां आज भी सड़क नहीं है...स्कूल नहीं है...पीने का पानी नहीं है...
आखिर में एक विश्वास जो मैं आप सबको देता हूं... इस लड़ाई का परिणाम जो रहे.... आप मेरे काम आ सकेंगे या नहीं....लेकिन रविंद्र आपके लिए हमेशा हाजिर रहेगा.... आपकी लड़ाई अब आप नहीं...रविंद्र लड़ेगा.....और सिर्फ शिव विधानसभा क्षेत्र की बात नहीं कर रहा हूं....आपके परिवार का...आपके कुनबे का कोई भी व्यक्ति देश के किसी भी कौने में कैसे भी मुसीबत में हो.... रवि को याद करना... अगर आपका भाई और आपका बेटा बनकर...आपके परिवार का बनकर काम न करूं...तो कहना, उसी दिन राजनीति छोड़ दूंगा.
राजस्थान में भाजपा की सरकार बनना तय है। सरकार बनते ही हमारी सरकार के वो सब काम शीघ्र पूरे करेंगे, जो कांग्रेस सरकार ने रोक दिए थे। ईआरसीपी योजना से जयपुर सहित कई जिलों की प्यास बुझाएंगे। जयपुर के रिंग रोड का काम जो इस सरकार ने रोक दिया, वह भी सरकार आते ही शुरू होगा। द्रव्यवती नदी जिसे इस सरकार ने वापस गंदा नाला बना दिया है, उसे भी फिर से रोशन करेंगे।
#BJP4Rajasthan #JaiJaiRajasthan
राजपूत समाज कम प्रतिनिधित्व देने की कोशिश करके बीजेपी 2018 वाला नारा दोहराने को मजबूर कर रही है
इस बार पुरानी गलती हुई तो बीजेपी के ताबूत मे आखिरी कील ठोकने से समाज पीछे नही हटेगा
@8PMnoCM@Annu_Rathore_
@SatveerShekhwat
#भाजपा_मूल_को_मत_भूल
कानोंड़ पहुँच कर प्रथम चुनावी सभा में कार्यकर्ता साथियों से संवाद किया। बायतु से भाजपा प्रत्याशी श्री बालाराम मूंड की विजय सुनिश्चित है।
केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री कैलाश चौधरी सिवाना विधायक श्री हमीर सिंह भायल, श्री किशोर सिंह कानोंड़, ज़िला अध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा, जम्मू कश्मीर के पूर्व मंत्री श्री शक्ति सिंह, भजन गायक श्री प्रकाश माली विशेष रूप से साथ रहे।
शेखावाटी जनपद के संस्थापक, शेखावतों के पितृपुरूष, श्रेष्ठ शासक एवं नारी अस्मिता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर, शेखावटी की शान महाराव शेखा जी की जयंती पर सादर वंदन।
#MaharaoShekhaji
#राजस्थान के सामान्य राजपूत किसान परिवार में जन्में, अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता एवं राजनीतिक सूझबूझ से भारतीय जनता पार्टी को राजस्थान के गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंचाने वाले, 1/2
@shri_kys@Shri_PF
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 हेतु घोषित प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
मुझे तारानगर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है, जिसके लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी, केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी एवं केन्द्रीय गृहमंत्री श्री @AmitShah जी सहित पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का हृदय की गहराइयों से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूं।
वर्ष 2008 में भी तारानगर की जनता ने मुझ पर भरोसा जताकर भारी मतों से विजयी बनाकर राजस्थान विधानसभा में भेजा था। इस बार भी मुझे तारानगर से जनता की सेवा करने के लिए पार्टी ने अवसर दिया है। संगठन ने जो विश्वास मुझ पर जताया है उस पर खरा उतरने मे कोई कसर नहीं छोडूंगा।
मुझे पूरा विश्वास है कि माननीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में तारानगर के साथ प्रदेशभर में कमल खिलेगा, कांग्रेस के कुशासन का अंत होगा और भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी।
#आ_रही_है_भाजपा @BJP4India@BJP4Rajasthan
राजस्थान विधानसभा चुनाव हेतु भाजपा उम्मीदवार बनाये गये साथियों को बहुत - बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ!
राज्य में परिवर्तन की लहर है, निश्चित ही जनता- जनार्दन का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा।
मिलकर कमल खिलाना है!
कुचामन से जाएगी दिल्ली के लिए चौदहवीं विशेष ट्रेन
28 जनवरी 2024 को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाले पूज्य श्री तनसिंह जी जन्मशताब्दी समारोह हेतु कुचामन से विशेष ट्रेन आरक्षित की गई है। जन्म शताब्दी समारोह के लिए बुक होने वाली यह चौदहवीं विशेष ट्रेन है 1/2