बिंदापुर में तीसरी मंजिल से फेंका गया सिलेंडर, नीचे खड़े युवक की मौत | Delhi News |
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के बिंदापुर इलाके में तालाब वाला पार्क के पास शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। आरोप है कि मां-बेटे के झगड़े के दौरान तीसरी मंजिल की बालकनी से भरा हुआ एलपीजी सिलेंडर नीचे फेंका गया, जो इमारत के बाहर खड़े साहिल पर जा गिरा। गंभीर हालत में साहिल को पहले नजदीकी अस्पताल और फिर डीडीयू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मकान मालिक के भतीजे शिवम शर्मा को हिरासत में लिया है। पुलिस जांच कर रही है कि सिलेंडर जानबूझकर फेंका गया या झगड़े के दौरान गिरा। साहिल अपनी पत्नी और छोटे बेटे के साथ ग्राउंड फ्लोर पर किराए पर रहता था। परिवार ने इंसाफ की मांग की है।
#Bindapur #DelhiNews #LPGCylinder #DelhiPolice #BreakingNews
@dcp_southwest@DelhiPolice@SrivastvaDevesh@CPDelhi
अहमदाबाद, गांधीनगर, जबलपुर, जलगाँव और जूनागढ़ में भारतगैस ज़ीरो का दम लेकर आया है ऐसा गुणवत्ता आश्वासन, जिस पर पूरी तरह से ग्राहक भरोसा कर सकते हैं।
गुणवत्ता की शुरुआत सिलेंडर के आपकी रसोई तक पहुँचने से बहुत पहले हो जाती है। आधुनिक तकनीक, सख्त रखरखाव, सुरक्षा जांच और सर्टिफिकेट ऑफ़ एक्सीलेंस के साथ हम हर सिलेंडर को कड़े गुणवत्ता मानकों पर परखते हैं।
‘डिफेक्ट मिला तो रिफिल फ्री’, अगर आपको डिलीवरी लेते समय सिलेंडर में कोयी कोई दोष मिले, तो पाएं मुफ्त रिफिल, क्योंकि भारतगैस के साथ गुणवत्ता आती है पूरे भरोसे के साथ।
*नियम एवं शर्तें लागू।
#BharatGas #ZeroKaDum #BharatPetroleum #QualityYouCanTrust #CookFoodServeLove @HardeepSPuri@BPCLimited @ministry_of_png
गोदामों में सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक, फिर भी पिछले 9 महीने से नए घरेलू गैस कनेक्शन बंद
सैकड़ों आवेदन पेंडिंग हैं और लोग एजेंसियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। रायपुर में इस संकट के दो सबसे बड़े पहलू हैं:
👉छात्र और किरायेदार परेशान: नया कनेक्शन न मिलने से छात्रों और नौकरीपेशा युवाओं को बाहर का खाना खाना पड़ रहा है, जिससे उनका मासिक बजट बिगड़ गया है।
👉 महंगे विकल्प की मजबूरी: 14.2 किलो (₹1,013) वाले सामान्य घरेलू सिलेंडर के बजाय
एजेंसियां 10 किलो वाला प्रीमियम फाइबर सिलेंडर (₹1700) थमा रही हैं, जिसकी शुरुआती कीमत ही करीब ₹5,000 है!
जब गोदामों में स्टॉक मौजूद है, तो आम लोगों को नया कनेक्शन देने में इतनी देरी क्यों?
क्या आपके शहर में भी नए गैस कनेक्शन मिलने में दिक्कत आ रही है? कमेंट में बताएं!
#lpg #GasCylinder
#LPG
#CustomerService
#LPG
###खोजखबर
DAC में छूट देकर तेल कंपनियों ने ब्लैक मार्केटिंग के लिए खोले रास्ते!
सवालों के घेरे में तेल कंपनियों की कार्यप्रणाली, उपभोक्ता सुरक्षा और एलपीजी वितरण व्यवस्था।
एलपीजी सिलेंडर की सुरक्षित एवं पारदर्शी डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए लागू की गई DAC (Delivery Authentication Code) व्यवस्था को हाल ही में कथित तौर पर ढील देकर तेल कंपनियों ने किस प्रकार की व्यवस्था को बढ़ावा दिया है? यह गंभीर जांच का विषय है।
DAC का मूल उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सिलेंडर वास्तविक उपभोक्ता तक पहुंचे। लेकिन यदि डिलीवरी के समय इसी व्यवस्था में छूट दी जाती है तो सिलेंडरों की वास्तविक डिलीवरी, रिकॉर्ड और वितरण प्रक्रिया की निगरानी कमजोर पड़ सकती है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब DAC अनिवार्य है तो फिर इसमें छूट देने के मौखिक अथवा व्हाट्सएप निर्देश किसके आदेश पर जारी किए जा रहे हैं?
LPG वितरक क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों का आरोप है कि तेल कंपनियों की नीतियों और वितरण संबंधी ढिलाई से ब्लैक मार्केटिंग की संभावनाओं को बल मिलता है।
अब पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MOPNG) को चाहिए कि:
* DAC में दी गई छूट के सभी लिखित एवं मौखिक निर्देशों की जांच हो।
* छूट के दौरान हुई डिलीवरी का विशेष ऑडिट कराया जाए।
* सिलेंडरों की वास्तविक डिलीवरी और SDMS रिकॉर्ड का मिलान हो।
* ब्लैक मार्केटिंग में संलिप्त पाए जाने वालों की जवाबदेही तय हो।
* तेल कंपनियों के अधिकारियों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच हो।
सवाल सीधा है—DAC व्यवस्था उपभोक्ता की सुरक्षा के लिए बनाई गई थी या तेल कंपनियों की सुविधा के अनुसार इसे कभी लागू और कभी शिथिल किया जाएगा?
ब्लैक मार्केटिंग पर रोक लगाने की जिम्मेदारी केवल गैस वितरकों की नहीं, बल्कि संपूर्ण वितरण व्यवस्था की निगरानी करने वाली तेल कंपनियों की भी है।
"ब्लैक मार्केटिंग की जड़ें वितरण व्यवस्था में? DAC में छूट देने वाली तेल कंपनियों की भूमिका की हो जांच!"
@PetroleumMin@HardeepSPuri@neerajmittalias@PPACIndia@PNGRB_@CVOIndianOil
कार्रवाई: राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने की जांच
### सुविधाओं की अनदेखी: रायगढ़ जिले के 8 पेट्रोल पंप सील
रायगढ़। राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर अनियमितताओं के आधार पर विक्रय बंद करने की कार्रवाई की है।
जांच के दौरान पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा निर्धारित मानकों एवं आवश्यक सुविधाओं की अनदेखी सामने आई।
संबंधित पंपों में मीटरिंग, स्वच्छता एवं अन्य संबंधित सुविधाओं के अभाव के आधार पर कार्रवाई की गई है।
संबंधित पंपों में सेंटर स्पिरिट एवं हाई स्पीड डीजल (प्रदाय तथा वितरण विनियमन और अनाचार निवारण) आदेश, 2005 तथा एलओआई की शर्तों का पालन नहीं पाया गया।
अधिकारियों का कहना है कि प्रशासन ने जिले के सभी पेट्रोल-डीजल पंपों में नागरिक सुविधाओं और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक पेट्रोल पंप में महिला एवं पुरुषों के लिए पृथक-पृथक, स्वच्छ और उच्च स्तर के शौचालय तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
इसके बावजूद निरीक्षण के दौरान कई पेट्रोल पंपों में आवश्यक सुविधाओं की कमी और निर्धारित मानकों का पालन नहीं किए जाने की स्थिति सामने आई
** कर्नाटक में IOCL के देवंगोंठी टर्मिनल पर माप उपकरणों में गड़बड़ी उजागर, अब देशभर में जांच की मांग
25 नवंबर 2026 को कर्नाटक के देवंगोंठी स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) टर्मिनल पर Legal Metrology विभाग के निरीक्षण में एथेनॉल और मोटर गैसोलीन के मास फ्लो मीटरों में सत्यापित मास्टर प्रोविंग मेजरमेंट उपकरण की तुलना में विसंगतियां पाई गईं।
इस मामले ने केवल एक टर्मिनल तक सीमित रहने के बजाय देशभर में पेट्रोलियम कंपनियों की माप प्रणाली की निष्पक्ष जांच की आवश्यकता को सामने ला दिया है।
अब अगला तार्किक कदम यह होना चाहिए कि Legal Metrology विभाग द्वारा IOCL, BPCL और HPCL के सभी प्रमुख आपूर्ति केंद्रों एवं टर्मिनलों पर लगे गैन्ट्री फ्लो मीटरों का देशव्यापी, रैंडम और स्वतंत्र ऑडिट कराया जाए।
IQCM रिकॉर्ड की भी हो गहन जांच
इसके साथ ही IQCM के अंतर्गत रखे जाने वाले मात्रा संबंधी रिकॉर्ड का भी ऑडिट जरूरी है। इसमें निम्न बिंदुओं की जांच शामिल होनी चाहिए:
* प्रत्येक शिफ्ट में एथेनॉल डोजिंग की प्रभावशीलता।
* प्रतिदिन एथेनॉल की मात्रा का मिलान (Reconciliation)।
* बैचवार एथेनॉल की खपत का रिकॉर्ड।
* TLF (टैंक लॉरी फिलिंग) के डिस्पैच रिकॉर्ड।
* स्रोत पर दर्ज मात्रा और ब्लेंडिंग में वास्तविक उपयोग की गई मात्रा का मिलान।
ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि टर्मिनल पर दर्ज की गई मात्रा वास्तव में ब्लेंडिंग में इस्तेमाल हुई और उसके बाद वितरित ईंधन में उसका सही हिसाब मौजूद है।
सिर्फ एथेनॉल प्रतिशत की जांच पर्याप्त नहीं
तैयार पेट्रोल में एथेनॉल का प्रतिशत जांचना ईंधन की गुणवत्ता का एक महत्वपूर्ण पैमाना है, लेकिन इससे अपने आप यह प्रमाणित नहीं होता कि ब्लेंडिंग के दौरान इस्तेमाल की गई एथेनॉल की वास्तविक मात्रा और दर्ज की गई इनपुट मात्रा सही है।
इसलिए गुणवत्ता नियंत्रण (Quality Assurance) के साथ-साथ मात्रा की शुद्धता (Quantity Assurance) सुनिश्चित करना भी उतना ही जरूरी है।
देश के एथेनॉल मिश्रित ईंधन कार्यक्रम में पारदर्शिता, नियामकीय अनुपालन और उपभोक्ताओं का विश्वास बनाए रखने के लिए स्वतंत्र एवं निष्पक्ष सत्यापन अनिवार्य है।
मुख्य मांग: IOCL, BPCL और HPCL के सभी प्रमुख टर्मिनलों पर Legal Metrology विभाग से स्वतंत्र एवं आकस्मिक जांच कराई जाए तथा एथेनॉल की खरीद, माप, ब्लेंडिंग और डिस्पैच तक पूरी मात्रा का ऑडिट हो।
@jagograhakjago@PetroleumMin@drbhatiadvocate@PNGRB_@PPACIndia@SunilTatkare
मध्यप्रदेश में अवैध गैस रिफिलिंग पर सरकार सख्त, कलेक्टरों को संयुक्त जांच दल बनाने के निर्देश
गैस एजेंसियों के हॉकरों को केवल पंजीकृत उपभोक्ताओं को ही सिलेंडर देने के आदेश, अवैध रिफिलिंग पर आवश्यक वस्तु एवं विस्फोटक अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई
भोपाल | 28 नवंबर 2026
मध्यप्रदेश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग और अनधिकृत बिक्री के मामलों को लेकर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय ने सख्त रुख अपनाया है। संचालनालय ने 25 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी कर अवैध गैस रिफिलिंग के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
आयुक्त दिनेश जैन द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि प्रदेश में एलपीजी की पर्याप्त आपूर्ति होने के बावजूद स्थानीय समाचार पत्रों एवं अन्य माध्यमों से ऐसी शिकायतें सामने आई हैं कि कुछ गैस चूल्हा रिपेयरिंग सेंटरों और किराना दुकानों द्वारा उपभोक्ताओं को अवैध रूप से गैस रिफिलिंग कर 1-2 किलो गैस मनमाने दामों पर बेची जा रही है।
हॉकरों की भूमिका पर भी निगरानी
आदेश में तेल कंपनियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि गैस वितरकों के हॉकरों के माध्यम से एलपीजी बुकिंग के अनुसार केवल पंजीकृत उपभोक्ताओं को ही गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। किसी भी स्थिति में अनाधिकृत बिक्री पाए जाने पर संबंधित वितरक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।
खाद्य, राजस्व, पुलिस और तेल कंपनियां मिलकर करेंगी जांच
जिलों में अवैध रिफिलिंग के संभावित ठिकानों पर खाद्य, राजस्व, पुलिस विभाग एवं तेल कंपनियों के अधिकारियों का संयुक्त जांच दल गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। अवैध रिफिलिंग पाए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम तथा विस्फोटक अधिनियम के प्रावधानों के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई करने को कहा गया है।
15 दिन में मांगी कार्रवाई की रिपोर्ट
संचालनालय ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि आदेश के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित कर आगामी 15 दिनों में पालन प्रतिवेदन संचालनालय को भेजें।
बड़ा सवाल: अवैध रिफिलिंग के नाम पर केवल छोटे दुकानदारों पर कार्रवाई पर्याप्त नहीं होगी। गैस सिलेंडरों की अनधिकृत आपूर्ति, हॉकरों की भूमिका और वितरण व्यवस्था में संभावित अनियमितताओं की भी निष्पक्ष जांच जरूरी है, ताकि घरेलू एलपीजी की सुरक्षा और उपभोक्ताओं के अधिकार दोनों सुनिश्चित हो सकें।
** राजस्थान राज्य के झुंझुनू जिला शिमला इण्डेन गैस एजेंसी का मामला,.
•बिना गैस पाइप खरीदे गैस रिफिल करने से इंकार.
•गैस एजेंसी संचालक ने बताया इंडियन आयल के जयपुर ऑफिस का आदेश.इण्डेन जयपुर ऑफिस द्वारा जबरन दिए जा पाइप चेज करने के निर्देश, गैस एजेंसीयो पर जबरन भेजे जा रहे पाइप
गैस एजेंसी ग्राहक के अलावा किसको पाइप.
तेल कम्पनियो द्वारा बाजार भाव से महंगे बेचे जा पाइप ₹190 रूपये मे जबकि बाजार मे यही पाइप 100 रूपये मे.
#viralvídeo
#ConstitutionDay
#LPG
#INDIANOIL
@IndianOilcl@DirMktg_iocl@PetroleumMin
भारत देश मे अवैध कार्य को कोई नहीं रोक सकता!
अब सरकार द्वारा 10 KG व 5. KG के गैस सिलेंडर बाजार मे उपलब्ध है.
फिर भी कोई ब्लैक ख़रीदे तो सरकार क्या करे??
@PetroleumMin@MoPNG_eSeva
कितने शर्म की बात है भारतीय तेल कम्पनियो के पेट्रोल डीजल टैंकरो से तेल चोरी और मिलावट का काम होता है. VIDEO
कम सेल वाले डीलर्स को डिपो से टैंकर की निगरानी करनी पडती है.
भारतीय तेल कम्पनियो के लिए टेक्नोलॉजी का कोई अर्थ नहीं है.
भ्रस्टाचार भरपूर, तभी जनता को फ्री हवा, फ्री शौचालय, फ्री कांच साफ करने, मुफ्त RO पानी, नमस्ते करो, इनाम जैसे कार्यो पर आकर्षित करते है.
तेल चोरी और मिलावट कम्पनी की सहमति से होती है यह तय है!
विश्वगुरु भारत मे आज भी चोरी पर कोई अंकुश नहीं है, टेक्निकल और टेक्नोलॉजी सिस्टम के सामने फ़ैल है. चोरी ही मुख्य ध्येय है.
@PetroleumMin@BPCLimited@DirectorM_BPCL@CBIHeadquarters@PMOIndia@HardeepSPuri
सब्सिडी का एहसान या हिसाब-किताब का नया अंदाज!
बस यूं ही
कई साल से घरेलू गैस सिलेंडर खरीद रहे हैं। पहले बैंक खाते में सब्सिडी आती थी। फिर धीरे-धीरे वह आनी बंद हो गई। लोगों ने भी मान लिया कि सरकार ने सब्सिडी बंद कर दी है। अब सिलेंडर खरीदो और जितने पैसे मांगे जाएं, चुपचाप चुका दो।
लेकिन आज अचानक मोबाइल पर एक संदेश आया। लिखा था कि भारत सरकार ने आपके गैस सिलेंडर पर 310.48 रुपए की अप्रत्यक्ष सब्सिडी दी है। सिलेंडर की कीमत 1,255.98 रुपए बताई लेकिन आपने सिर्फ 945.50 रुपए चुकाए।
संदेश पढ़कर पहले तो लगा कि शायद कोई नई घोषणा हुई है। फिर याद आया कि अगस्त में भी तो करीब इतने ही पैसे देकर सिलेंडर लिया था। आज भी उतने ही दिए। न कोई नई राहत घोषित हुई, न कीमत में कोई कमी महसूस हुई। फिर यह 310 रुपए की सब्सिडी अचानक कहां से प्रकट हो गई?
सवाल यह नहीं कि सरकार गैस पर आर्थिक सहायता दे रही है या नहीं। सवाल यह है कि अगर यह अप्रत्यक्ष सब्सिडी पहले से दी जा रही थी तो उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी क्यों नहीं थी? जब बैंक खाते में सब्सिडी आनी बंद हुई तो आम आदमी ने यही समझा कि अब उसे कोई सब्सिडी नहीं मिलती। सरकार ने भी कभी इस तरह मोबाइल पर संदेश भेजकर यह हिसाब नहीं बताया कि बाजार की वास्तविक लागत और उपभोक्ता से वसूली जा रही कीमत के बीच कितना अंतर सरकार वहन कर रही है।
अब अचानक संदेश भेजकर बताया जा रहा है कि सरकार ने आपको 310 रुपए की राहत दी है। भई, राहत दी है तो अच्छी बात है, लेकिन यह भी तो बताइए कि अगस्त में जब हम इसी कीमत के आसपास सिलेंडर खरीद रहे थे, तब सरकार कितनी सब्सिडी दे रही थी? उस समय भी तो गैस की वास्तविक लागत और उपभोक्ता की जेब से निकलने वाली रकम में अंतर रहा होगा।
सरकारी योजनाओं और राहत का प्रचार करना कोई नई बात नहीं है। पेट्रोल-डीजल के दाम घटते हैं तो घोषणा होती है, बढ़ते हैं तो सूचना मिलती है। उपभोक्ता को पहले से पता रहता है कि कीमत में क्या बदलाव हुआ है। लेकिन यहां तो कहानी ही अलग है। कीमत वही, भुगतान वही और अचानक मोबाइल पर सरकार की तरफ से एहसान का संदेश!
एक बात और। अगर सरकार वास्तव में उपभोक्ता को राहत दे रही है तो उसे यह बताने में संकोच कैसा कि यह व्यवस्था कब से लागू है, वास्तविक लागत कितनी है और सरकार कितना बोझ उठा रही है? पारदर्शिता सिर्फ राहत देने में नहीं, उसका पूरा हिसाब बताने में भी होनी चाहिए।
आखिर उपभोक्ता कोई हिसाब-किताब न समझने वाला व्यक्ति तो है नहीं। उसे इतना तो पता है कि अगस्त में भी उसकी जेब से 945 रुपए निकले थे और नवंबर में भी करीब उतने ही निकले हैं।
इसलिए सरकार से एक छोटा-सा सवाल है, सब्सिडी पहले भी थी तो उसका हिसाब पहले क्यों नहीं बताया? और अगर अब कोई नई राहत है तो उसकी घोषणा पहले क्यों नहीं हुई? राहत दीजिए, जरूर दीजिए। लेकिन राहत का हिसाब भी दीजिए। उपभोक्ता को एहसान जताने से ज्यादा जरूरी है उसे पूरी जानकारी देना।
@ उपभोक्ता का कथन
@PetroleumMin@jagograhakjago
#राइट्स
@PetroleumMin@HardeepSPuri
10 kg कमर्शियल गैस चाहे रोज लो पर 14.2 घरेलू गैस की देश मे भारी कमी है?
25 दिन की पहले बुकिंग बुकिंग भी नहीं.
जबकि पेट्रोल डीजल मे निजी व कमर्शियल रेट एक ही है.
कृपया
एलपीजी नीति को स्पष्ट करे, आमजन त्रस्त है, अवैध बिक्री व टैक्स चोरी का बड़े पैमाने पर खेल है.
पक्ष विपक्ष दोनों जिम्मेदार है.
@AICCMedia@BJP4India@NitinNabin@RahulGandhi
🚨 **एलपीजी वितरक आंदोलन | आज आर-पार के फैसले का दिन!**
📍 **26 अक्टूबर, शाहदरा CBD ग्राउंड, दिल्ली के ऐतिहासिक धरने के बाद अब आंदोलन निर्णायक मोड़ पर!**
एलपीजी वितरक संगठन LDAI द्वारा तेल कंपनियों एवं पेट्रोलियम मंत्रालय को अपनी लंबित मांगों के समाधान के लिए दी गई समय-सीमा आज समाप्त हो रही है।
आज LDAI संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं प्रदेश प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक में आगे की रणनीति और आंदोलन की दिशा पर बड़ा फैसला होने की संभावना है।
⛽ **प्रमुख मुद्दे अब भी बरकरार हैं:**
▪️ लंबित वितरक कमीशन की समीक्षा एवं सम्मानजनक वृद्धि।
▪️ डिलीवरी चार्ज में समयानुकूल बढ़ोतरी।
▪️ MDG के नाम पर उत्पीड़न और अनावश्यक दबाव बंद हो।
▪️ जबरन कमर्शियल स्टॉक एवं नॉन फ्यूल रेवेन्यू बिलिंग पर रोक।
▪️ PNG की आड़ में उपभोक्ता की इच्छा के विरुद्ध LPG कनेक्शन बंद करना बंद हो।
▪️ डिलीवरी कर्मचारियों के श्रम और सुरक्षा का उचित मूल्यांकन।
▪️ तेल कंपनियों की जवाबदेही एवं वितरकों की समस्याओं का समाधान।
**अब सवाल है—क्या तेल कंपनियां और पेट्रोलियम मंत्रालय वितरकों की आवाज सुनेंगे या देशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता खुलेगा?**
📢 आज की बैठक के फैसले पर देशभर के हजारों एलपीजी वितरकों की निगाहें टिकी हैं।
**सम्मानजनक कमीशन नहीं तो वितरण व्यवस्था कैसे चलेगी?**
#LPGDistributors #LPGStrike #LPGFederation #MoPNG #LPGCommission
@PetroleumMin@lpgdai24@LPGfederation@aildfdelhi@_AIBDA@HPGasIndia@BSSharma_INC
देशभर में इंडेन, एचपी गैस और भारत गैस का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों परिवारों के लिए एलपीजी सिलिंडर से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। दिसंबर 2026 में गैस सिलिंडर की बुकिंग करने से पहले ग्राहकों को आधार बायोमेट्रिक ई-केवाईसी की स्थिति जांच लेनी चाहिए।
अगर यह प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है, तो गैस सब्सिडी पर असर पड़ सकता है। हालांकि, नवंबर में सरकार या तेल कंपनियों ने आधार ई-केवाईसी को लेकर किसी नए नियम की घोषणा नहीं की है।
ग्राहकों की सुविधा और स्पष्टता के लिए एलपीजी सिलिंडर व ई-केवाईसी से जुड़ी कुछ जरूरी बातें:
आधार बायोमेट्रिक ई-केवाईसी जरूरी
घरेलू एलपीजी ग्राहकों को सब्सिडी का फायदा लेने के लिए आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा। यह नियम इंडेन, एचपी गैस और भारत गैस तीनों कंपनियों के ग्राहकों पर लागू होता है।
ई-केवाईसी नहीं होने पर रुक सकती है सब्सिडी
यदि आपने अभी तक आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन नहीं कराया है, तो आपकी सब्सिडी प्रभावित हो सकती है। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद ही पात्र ग्राहकों को सब्सिडी मिल सकेगी।
पहले करा चुके हैं तो दोबारा जरूरत नहीं
जिन ग्राहकों ने पहले ही बायोमेट्रिक आधार वेरिफिकेशन पूरा कर लिया है, उन्हें दोबारा यह प्रक्रिया करने की आवश्यकता नहीं है। उनकी नियमित गैस बुकिंग और पात्र सब्सिडी जारी रहेगी।
डिलीवरी के समय भी हो सकती है ई-केवाईसी
यदि ई-केवाईसी अभी तक नहीं हुई है, तो सिलिंडर की डिलीवरी के वक्त भी यह काम कराया जा सकता है। डिलीवरी करने वाला कर्मचारी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन में मदद कर सकता है।
मोबाइल ऐप से भी पूरी होगी प्रक्रिया: ग्राहक अपनी गैस कंपनी के आधिकारिक मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे ई-केवाईसी कर सकते हैं।
घर बैठे करें ई-केवाईसी
इंडेन के ग्राहक IndianOil ONE ऐप का उपयोग कर सकते हैं।
भारत गैस के ग्राहक HelloBPCL ऐप से यह प्रक्रिया कर सकते हैं।
एचपी गैस के ग्राहक HP PAY ऐप के जरिए ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं।
इन ऐप्स पर फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा भी उपलब्ध है।
गैस एजेंसी जाकर भी करा सकते हैं वेरिफिकेशन
मोबाइल ऐप से प्रक्रिया पूरी करने में कोई दिक्कत आ रही हो, तो ग्राहक अपनी रजिस्टर्ड गैस एजेंसी पर जाकर बायोमेट्रिक ई-केवाईसी करा सकते हैं।
जो ग्राहक ई-केवाईसी नहीं कराना चाहते या सब्सिडी नहीं लेना चाहते, उनके पास बिना सब्सिडी वाला सिलिंडर लेने का विकल्प है। इसके लिए तेल कंपनियों के अधिकृत माध्यमों से अपनी पसंद दर्ज करानी होगी। उपलब्धता के आधार पर 5 और 10 किलो के सिलिंडर भी मिल सकते हैं।
#lpggas #DainikJagran
# हाईकोर्ट की रोक के बावजूद भोपाल में 10 हजार LPG कनेक्शन अवरुद्ध, उपभोक्ताओं की रसोई पर संकट!
**विस्तृत भोपाल क्षेत्र में 26 हजार घरेलू गैस कनेक्शन प्रभावित, 27 नवंबर को हाईकोर्ट में अगली सुनवाई**
**भोपाल।** PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) विस्तार के नाम पर घरेलू LPG उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन अवरुद्ध करने का मामला अब न्यायिक हस्तक्षेप के बावजूद चर्चा में है। 24 नवंबर की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भोपाल शहर में करीब 10 हजार और विस्तृत भोपाल क्षेत्र में लगभग 26 हजार घरेलू LPG कनेक्शन अवरुद्ध हैं।
मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने संबंधित सरकारी आदेश पर एक दिसंबर तक अंतरिम रोक लगा रखी है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के कनेक्शन प्रभावित होने से तेल कंपनियों की कार्यप्रणाली और उपभोक्ता हितों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मामले की अगली सुनवाई 27 नवंबर को निर्धारित है।
**BPCL ने बहाल किए कनेक्शन, IOCL ने भी दिए निर्देश**
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत पेट्रोलियम (BPCL) ने प्रभावित LPG कनेक्शन बहाल कर दिए हैं। वहीं इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के अधिकारी ने भी संबंधित गैस एजेंसियों को कनेक्शन बहाल करने के निर्देश दिए जाने की जानकारी दी है।
**PNG उपलब्धता और LPG बंद करने के बीच बड़ा सवाल**
इस पूरे प्रकरण में सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि क्या केवल किसी क्षेत्र में PNG पाइपलाइन उपलब्ध होने के आधार पर घरेलू LPG कनेक्शन बंद किया जा सकता है? जिन उपभोक्ताओं के घरों में PNG कनेक्शन अभी चालू नहीं हुआ है अथवा नियमित गैस आपूर्ति उपलब्ध नहीं है, उनके लिए रसोई का वैकल्पिक इंतजाम कौन करेगा?
ऊर्जा व्यवस्था में बदलाव और PNG के विस्तार का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देना होना चाहिए, न कि उन्हें ईंधन की उपलब्धता से वंचित करना।
**27 नवंबर की सुनवाई पर टिकी निगाहें**
अब सभी की निगाहें 27 नवंबर को होने वाली हाईकोर्ट की सुनवाई पर टिकी हैं। यह मामला केवल भोपाल तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के उन सभी शहरों के लिए महत्वपूर्ण है जहां PNG विस्तार के नाम पर घरेलू LPG कनेक्शन बंद करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
उपभोक्ता हित में आवश्यक है कि वास्तविक PNG आपूर्ति सुनिश्चित होने तक घरेलू LPG की उपलब्धता बाधित न हो और न्यायालय के अंतरिम आदेश का पूरी तरह पालन किया जाए।
#हनुमानगढ़ में ब्लिंकिट कर्मचारियों का भुगतान और कार्य समय को लेकर प्रदर्शन
8 किलोमीटर डिलीवरी के महज 48 रुपए मिलने का आरोप
कर्मचारियों ने स्टोर के सामने जताया विरोध।
कार्य समय बदलने और कम भुगतान से परेशानी का आरोप।
प्रति घंटे पारिश्रमिक और डिलीवरी दूरी के अनुसार भुगतान बढ़ाने की मांग।
स्टोर पर करीब 110 कर्मचारी कार्यरत होने की जानकारी दी।
गुरुवार तक समाधान नहीं हुआ तो कलक्ट्रेट के सामने धरने की चेतावनी।
#Hanumangarh #Blinkit #EmployeeProtest #WorkersRights #DeliveryPartners #PaymentIssue #RajasthanNews
#LIONNEWS
गैस की खपत घटी है, रसोई की जरूरत नहीं ‼️
अक्टूबर में घरेलू LPG की खपत पिछले वर्ष के मुकाबले 11.8% कम रही। लेकिन क्या यह वास्तविक बचत है या व्यवस्था की विफलता?
🔹 75 लाख ग्राहक कम होने का दावा।
🔹 उज्ज्वला में सब्सिडी वाले सिलेंडरों का कोटा 9 से घटाकर 4।
🔹 फरवरी से नए घरेलू कनेक्शन बंद।
🔹 बाजार मूल्य ₹1,268, जबकि उपभोक्ता भुगतान ₹942।
जब नए कनेक्शन नहीं मिलेंगे, पुराने उपभोक्ताओं को पर्याप्त रिफिल नहीं मिलेगा और लोग महंगे विकल्पों की ओर धकेले जाएंगे, तो खपत के आंकड़े गिरना स्वाभाविक है।
**सरकार और तेल कंपनियां बताएं—यह LPG की बचत है या आम आदमी की रसोई पर बढ़ता आर्थिक बोझ?**
आंकड़ों में व्यवस्था सफल दिख सकती है, लेकिन असली सफलता तब है जब हर जरूरतमंद के चूल्हे तक समय पर सिलेंडर पहुंचे।
@PetroleumMin@PMOIndia
#LPG #MOPNG #LPGConsumers #UjjwalaYojana #EnergySecurity
सरकार को तेल कम्पनियो के एलपीजी प्रशासन के भरोसे नहीं बैठना चाहिए अन्यथा परिणाम ज्यादा विकट हो सकते हैं....
आम गृहणीयो व परिवारो मे आक्रोश है.
• DBC तुरंत चालू किया जावे.
• नए कनेक्शन 14.2 चालू किये जावे
• घरेलू उपभोक्ता को बुकिंग 21 दिन पश्चात 7 से 10 दिन मे एक रिफिल प्रतिमाह का कोटा निश्चित किया जावे.
• कुकिंग गैस (एलपीजी )मे कमर्शियल होटल ढाबा रेस्टोरेंट इत्यादि व घरेलू गैस मे मूल्य अंतर खत्म किया जावे जिससे दुरूपयोग बंद हो सके.
• डिजिटल बुकिंग, eKYC, DAC प्लेटफॉर्म को मजबूत किया जावे.
• सब्सिडी एलपीजी गैस सॉफ्टवेयर को MOPNG अपने नियंत्रण मे लेवे, तेल कम्पनीयो द्वारा आपसी प्रतियोगिता को समाप्त किया जावे.
इसी मे देशहित है.
@PMOIndia@PetroleumMin@narendramodi@HardeepSPuri@BJP4India