जी विजय, माननीय कोर्ट का आदेश पढ़ लिया है, हम लीगल ओपिनियन भी ले रहे हैं। यदि लीगल ओपिनियन से कुछ रास्ता निकल जाएगा तो हम 20 दिसंबर से भी पहले surprise कर JRA वालों को अच्छी न्यूज दे सकते हैं। Trying to do our best.
मुझे सैकड़ों msgs आ रहे हैं, व्हाट्सएप पर और यहां ट्विटर पर। छात्रावास अधीक्षक वाले बोलते हैं कि मेरी उन से क्या दुश्मनी है? JRA वाले भी बोलते मेरी उनसे क्या दुश्मनी है? लेवल 2 वाले भी ऐसे ही बोलते हैं। लेवल 2 हिंदी वाले बोलते हैं उन से क्या दुश्मनी है कि पहले SST का रिजल्ट निकाल रहे हैं। ऐसे ही लेवल 2 साइंस वाले बोल रहे हैं। सूचना सहायक वाले भी यही बोलते हैं कि उनसे क्या दुश्मनी है। जिनका रिजल्ट निकल जाता है वो पीछे मूड कर नहीं देखते। बता दूं कि में और बोर्ड के सभी कर्मी अपना पूरा प्रयास और काम कर रहे हैं। जितनी परीक्षाएं और जितनी बड़ी परीक्षाएं इस साल में हुईं हैं इतनी पिछले दस साल में कभी नहीं हुई। कमियां हो सकती हैं मगर हमारी किसी की भी मंशा में कोई कमी नहीं है। वैसे ये शब्द नहीं वक्त ही बताएगा कि हम सही हैं या गलत। यदि समय मिले तो आकलन करना की 2024 में कितने fronts पर कितना प्रयास और काम हुआ है। ...बहरहाल बता दूं कि न मेरी किसी से दुश्मनी है न ही किसी वर्ग विशेष से प्यार। चाहे चयनित हो चाहे वेटिंग में हों, चाहे नॉन सिलेक्टेड हो सब मेरे लिए बराबर हैं, अपने ही हैं। में एक पूर्व सैनिक हूं, जो लड़ाई के मैदान के बाहर यानी मैदान से निकलने के बाद दुश्मन पर भी प्रहार नहीं करने में विश्वास करता हूं फिर आप सब तो हमारे अपने हो। खैर! मेरे एक बैचमेट ने कुछ दिन पहले मेरा ये ट्विटर अकाउंट पर ट्रोलिंग देखकर बोला था कि यदि 'तू यानी में' अपना कलेजा भी निकाल कर टेबल पर रख दूं तो भी सभी उसे एक नकली चीज समझेंगे। फिर उसने सही बोला, कि जब सच का रास्ता चुनो तो अकेले चलने के लिए तैयार रहो ....तो में सच के रास्ते पर ही चलने का प्रयास कर रहा हूं , फिर चाहे आप सब मुझे अपना दुश्मन समझें। वैसे आप कितना भी ट्रोलिंग करो, कितने भी msg मुझे करो होगा वही जो सही है और न्यायसंगत है। आपके एक msg हो या एक सौ, बराबर है। हां ज्यादा msg sirf मेरे फोन को क्लॉक करते हैं और मेरा टाइम जाया करते हैं ।so आप सब से रिक्वेस्ट है कि इतने सारे msg भेजने की कोई जरूरत नहीं। और इतने सारे बाद दुआ और श्राप मत दिया करो, सच में मर गया तो TBT कौन कराएगा😄 तुम सब को रोज उपदेश कौन देगा 😀?.....सब को मेरा ये msg शेयर करना, कैसे न कैसे। चलो गुडनाइट, ईश्वर आप सब पर अपना आशीर्वाद बनाए रखे।
JRA के बारे दो दिन पहले माननीय न्यायालय ने अगले 10 दिन तक हमको किसी कैंडिडेट्स के द्वारा रिप्रेजेंटेशन स्वीकार करने वाला आदेश जारी किया है। उस आदेश व रिप्रेजेंटेशन को देख कर ही कुछ कह पाना मुमकिन है। मगर बोर्ड अपने हिसाब से साथ साथ की तैयारी कर रहा है ताकि देरी को कम किया जा सके।
विभागानुसार JRA की DV लगभग पूरी हो गई है मगर मुझे लगता है 15 दिसंबर से पहले हमको इसकी डीवी रिपोर्ट नहीं मिल पाएगी। साथ साथ कोर्ट केस स्टे को हटवाने का प्रयास कर रहे हैं। एक और डबल AG विभाग से लगवाने का प्रयास चल रहा है 5 दिसंबर की डेट के लिए।