यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारम्भ कर रक्तदाताओं से आत्मीय भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा मानवता की सेवा के इस पुनीत संकल्प में योगदान देने के लिए आभार व्यक्त किया।
#HappyBdayPMModi#SevaSankalpAbhiyan
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा,
झंडा ऊँचा रहे हमारा! 🇮🇳
#HarGharTiranga अभियान के तहत राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग में कार्यरत सभी सहयोगियों को राष्ट्रध्वज तिरंगा वितरित कर #TirangaYatra में सहभागिता की।
इस अवसर पर सभी से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का अभियान बनाने और..
Cont.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में दिलीप गावित जी का स्वर्ण और मोहम्मद बासिल जी का रजत पदक जीतना सभी के लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का क्षण है।
तिरंगे का मान बढ़ाने के लिए दोनों एथलीट्स को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं! 🇮🇳
गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।
गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः॥
व्यास पूजन (गुरु पूर्णिमा) के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
दिनांक- 29/07/2026
समय- प्रातः 07:00 बजे
स्थान- अखंड परमधाम आश्रम, मुक्तानगर, कानपुर देहात
राष्ट्रमंडल खेल (CWG) 2026 में महिलाओं की 58 किग्रा भारोत्तोलन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर सुश्री बिंदियारानी देवी जी को हार्दिक बधाई! आपकी यह शानदार उपलब्धि पूरे देश के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। आपके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।
#CWG2026#Weightlifting
ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिला शॉट पुट F57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाने वाली शर्मिला धनखड़ तथा कांस्य पदक अपने नाम करने वाली शिल्पा के. शायला को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
हरियाणा के ऐतिहासिक शहर करनाल में श्री अनूप भारद्वाज कश्यप के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर सम्मानित प्रबुद्धजनों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों को समाज के शैक्षणिक और आर्थिक सशक्तिकरण सहित विभिन्न समासामिक विषयों पर संबोधित किया।
करनाल सर्किट हाउस में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पिछड़ा वर्ग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रगति का विस्तृत समीक्षा कर उनके प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
"राष्ट्र रक्षा समं पुण्यं,राष्ट्र रक्षा समं व्रतम्।
राष्ट्र रक्षा समं यज्ञो,दृष्टो नैव च नैव च।।"
“कारगिल विजय दिवस" हमारी सेना के अप्रतिम शौर्य, पराक्रम और बलिदान का प्रतीक है।
मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को शत् शत् नमन।🙏
जय हिंद!🇮🇳