सादर अनुरोध है @DrSatishPoonia@ramlalsharmabjp@KumariDiya जी, हमारे क्षेत्र बूरथल से चीथवाडी की इस मुख्य सड़क की स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है। धूल और गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का डर बना रहता है। जनहित में इसकी तुरंत मरम्मत करवाने का कष्ट करें। धन्यवाद।
तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले एवं पदोन्नति....कब .....8 साल से तबादले.....5 साल से पदौन्नति का इंतजार.......
सरकारें गंभीरता का परिचय देवें...... अन्यथा शिक्षकों के आक्रोश का परिणाम गंभीर होगा...... राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ
राजस्थान का युवा क्या करें , पहले पढ़ाई पूरी कर सरकारी नौकरी की तैयारी करे फिर सिलेक्शन हो जाए तो नियुक्ति के लिए आंदोलन करें तब भी कोई नहीं सुने तो कोर्ट जाए , भाई इतना लंबा संघर्ष क्यों है ?
#MGGS_भर्ती
राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने गरीबों तथा मध्यम वर्ग एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अंग्रेजी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए करीब 3700 महात्मा गांधी अंग्रेज़ी माध्यम स्कूलों की स्थापना की।
इस फैसले से करीब 6.50 लाख विद्यार्थियों को अंग्रेजी शिक्षा मिलता शुरू हुई।
अंग्रेज़ी माध्यम स्कूलों के लिए विशेष कैडर निर्माण की दिशा में बड़ी पहल करते हुए 10,000 शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की।
राज्य में आई भाजपा सरकार ने इन अंग्रेजी मीडियम स्कूलों को बन्द करने का प्रयास किया परन्तु जनता में इनकी लोकप्रियता के कारण ऐसा कदम नहीं उठा सकी।
कांग्रेस पार्टी, श्री @RahulGandhi और हम सब हिन्दी के भी पक्षधर हैं परन्तु अंग्रेजी एक अंतरराष्ट्रीय भाषा है जो सभी के लिए दुनिया के नए रास्ते खोलती है। गृहमंत्री श्री अमित शाह एवं भाजपा-RSS के तमाम लोग अंग्रेजी के खिलाफ रहते हैं हालांकि देश की जनता जानती है कि अधिकांश केन्द्रीय मंत्रियों के बच्चे विदेशों में अंग्रेजी शिक्षा ले रहे हैं और यहां वो जनता को भ्रमित करते हैं।
बचपन में हम लोग भी अंग्रेजी का विरोध करते थे लेकिन अंग्रेजी समय की आवश्यकता हो गई इसलिए हमने भी खुद की अप्रोच में बदलाव किया। आज कंप्यूटर, इंटरनेट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में अंग्रेजी के माध्यम से युवा पीढ़ी जीवन में पूरी तरह कामयाब हो सकती है।