📢 महत्वपूर्ण सूचना
विषय: 17 अक्टूबर को #41000_शिक्षकों की ट्रांसफर लिस्ट जारी कराने हेतु ट्विटर अभियान 🚩
प्रिय साथियों,
41000 शिक्षकों की ट्रांसफर लिस्ट शीघ्र जारी कराने की मांग को सरकार तक मजबूती से पहुँचाने के लिए एक व्यापक ट्विटर अभियान चलाया जा रहा है।
🗓️ तिथि: 17 अक्टूबर
⏰ समय: संध्या 6:00 बजे से (अपने क्षेत्र के निर्धारित समय पर ट्वीट करें)
🏷️ हैशटैग: अभियान के लिए निर्धारित मुख्य हैशटैग का ही उपयोग करें।
🙏 आप सभी से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और एकजुट होकर अपनी आवाज़ को बुलंद करें।
आपकी एकता ही इस मांग को सफल बनाएगी।
✊ एकता में बल है!
📲 ट्वीट करें, रीट्वीट करें, और आंदोलन को मज़बूती दें।
– बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ (BRVAS)
गांवों और कस्बों के विद्यालय शिक्षक की प्रतीक्षा में हैं,
और शिक्षक अपने विद्यालय की।
सरकार से अनुरोध — 41000 ट्रांसफ़र सूची जारी करें।
#Release41000TransferList
आचार संहिता केवल नई घोषणाओं पर लागू होती है,
पहले से स्वीकृत प्रक्रियाओं पर नहीं।
इसलिए सरकार 41000 शिक्षकों का ट्रांसफ़र तुरंत कर सकती है।
#Release41000TransferList
हर बार फ़ॉर्म भरवाकर, हर बार आश्वासन देकर भी
ट्रांसफ़र पूरा नहीं हुआ…
अब शिक्षक खुद को ठगा हुआ और उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।
सरकार से निवेदन — 41000 शिक्षकों की ट्रांसफ़र सूची जारी करें। 🙏
#Release41000TransferList
माननीय @NitishKumar 24600 शिक्षकों के परिवार की आत्मा तड़प रहे हैं क्योंकि आपने तो 23 September को ही जिले allot कर दिए लेकिन उन शिक्षकों के स्कूल आवंटन अब तक नहीं किए। 24600 शिक्षक और उनके परिवार कितने कष्ट में हैं आप सोच भी नहीं सकते हैं। @Rajenderb1995#24600WaitingSchoolList
विभाग एवं सरकार से विनम्र अनुरोध है कि
24600 शिक्षकों का विद्यालय आवंटन एवं 17000 शिक्षकों का जिला और विद्यालय आवंटन शीघ्र किया जाए।
11 महीने से शिक्षक असमंजस और तनाव में हैं। अब और प्रतीक्षा नहीं। 🙏
@NitishKumar@sunilkbv@Rajenderb1995#Release41000TransferList