आज भारत मंडपम में माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को देश के लोकतांत्रिक इतिहास में एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करते हुए सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ अर्पित करने का अवसर प्राप्त हुआ।
साथ ही, NDA बैठक में देश के वरिष्ठ नेतृत्व का अभिनंदन करने का भी अवसर प्राप्त हुआ
#LongestServingElectedPMModi #12YearsOfSeva
मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारी, अमर शहीद पं. राम प्रसाद बिस्मिल जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
#पंडित_रामप्रसाद_बिस्मिल#PanditRamPrasadBismil
केवल सड़कें और सुरंगें नहीं, बल्कि सीमावर्ती लद्दाख के लिए सुरक्षा, संपर्क, समृद्धि और विकास की नई जीवनरेखा!
ये ऐतिहासिक परियोजनाएँ क्षेत्र में वर्षभर निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के साथ पर्यटन, व्यापार, रोजगार और सामाजिक-आर्थिक प्रगति को नई ऊँचाइयों तक ले जाएँगी तथा भारत की सामरिक शक्ति को और सुदृढ़ करेंगी। 🇮🇳🏔️🛣️
#PragatiKaHighway #GatiShakti #BuildingTheNation
@lg_ladakh@MORTHIndia@NHAI_Official
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में कृषि क्षेत्र ने अभूतपूर्व परिवर्तन देखा है। पीएम-किसान सम्मान निधि, MSP में वृद्धि, फसल बीमा, माइक्रो-इरिगेशन और ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ जैसी पहलों ने किसानों को आर्थिक सुरक्षा और सशक्तिकरण प्रदान किया है।
e-NAM, कृषि अवसंरचना निधि, FPOs, जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर किसानों को आधुनिक तकनीक और नए अवसरों से जोड़ा गया है।
यह परिवर्तनकारी दौर किसान को केवल अन्नदाता नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत की मजबूत आधारशिला के रूप में स्थापित करता है। 🌾🇮🇳
#12YearsOfKisanSamriddhi
@PMOIndia@BJP4Delhi@BJP4India
"पिछले 12 वर्षों में उठाए गए जनकल्याणकारी और विकासोन्मुख कदमों ने देश के मध्यम वर्ग को अनेक अनिश्चितताओं से मुक्त किया है। आज हमारा मिडिल क्लास नए आत्मविश्वास, नई ऊर्जा और नई आकांक्षाओं के साथ भारत की विकास यात्रा को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।"
- माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी 🇮🇳
#LongestServingElectedPMModi #12YearsOfSeva #ViksitBharat
@PMOIndia@BJP4India@BJP4Delhi
"‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना हमारे लिए सर्वोपरि रही है, इसलिए हम बेहद सधे तरीके से असंभव समझे जाने वाले कई निर्णय भी ले पाए हैं। देशहित के बड़े फैसलों का ये सिलसिला और भी तेज गति से आगे बढ़ेगा।"
- माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी 🇮🇳
#LongestServingElectedPMModi #12YearsOfSeva #ViksitBharat
@PMOIndia@BJP4India@BJP4Delhi
"बीते 12 वर्ष सरकार और समाज की सहभागिता, जन-विश्वास और जनभागीदारी का उत्सव रहे हैं। आने वाले समय में भी हमें इसी सामूहिक शक्ति को साथ लेकर विकसित भारत के संकल्प को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना है।"
- माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
#LongestServingElectedPMModi@PMOIndia@BJP4Delhi@BJP4India
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के चरण 2(ए) (कोटेश्वर से एयरपोर्ट कॉरिडोर) को स्वीकृति प्रदान किया जाना गुजरात के शहरी परिवहन ढांचे को नई गति देने वाला महत्वपूर्ण निर्णय है।
6.032 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर का विस्तार यात्रियों को सुरक्षित, तेज एवं सुगम यातायात सुविधा प्रदान करेगा। साथ ही, एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने, यातायात दबाव कम करने, आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा भविष्य की शहरी आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।@MetroGMRC
#CabinetDecisions
12 वर्ष सेवा, सुशासन और समर्पण के नाम!
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में भारत ने जनकल्याण, विकास और राष्ट्र निर्माण की नई ऊंचाइयों को छुआ है। 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र के साथ यह यात्रा निरंतर एक विकसित भारत के संकल्प को साकार कर रही है।
#LongestServingElectedPMModi
#12YearsOfSeva
#12YearsOfGaribKalyan
#12YearsOfKisanSamriddhi
मोदी जी ने गुरु नानक देव जी के "सत्ता को सेवा" तथा "संविधान को प्रशासन का धर्मग्रंथ" मानने के आदर्शों और गुरु रामदास जी के निष्काम कर्मयोगी के संदेश को "प्रधानसेवक" बनकर चरितार्थ किया है।
भाजपा सरकार दिल्ली में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को नई गति दे रही है। सड़क, नाली, बिजली, सीवर और सामुदायिक विकास से जुड़े कार्यों के माध्यम से राजधानी को अधिक सुविधासंपन्न, स्वच्छ, सुव्यवस्थित और विकसित बनाया जा रहा है, ताकि प्रत्येक नागरिक को बेहतर जीवन सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
#ViksitDelhi
@CMODelhi@gupta_rekha@DelhiAssembly@BJP4Delhi@BJP4India@PMOIndia@narendramodi@NitinNabin@blsanthosh #HarshMalhotraBJP #HarshMalhotra
आज गांधी नगर के कौशिकपुरी क्षेत्र में नई IGL गैस पाइपलाइन एवं हाई मास्ट लाइटों के लोकार्पण कार्यक्रम में सहभागिता की। क्षेत्र के लगभग 80% घरों तक PNG गैस पाइपलाइन की सुविधा पहुँचेगी, जो स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व एवं माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी के मार्गदर्शन में दिल्ली में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने और नागरिकों के जीवन को अधिक सुगम बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। गैस कनेक्शन और हाई मास्ट लाइटों की स्थापना से क्षेत्र में बेहतर रोशनी, सुरक्षा तथा नागरिक सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर गांधी नगर के माननीय विधायक श्री @ArvinderLovely जी, जिला अध्यक्ष श्री @DeepakGabaBJP जी, निगम पार्षद श्रीमती @NeelamJeetuBjp जी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। 🇮🇳
#ViksitDelhi
#12YearsOfSeva #12YearsOfGaribKalyan
@PMOIndia@narendramodi@BJP4Delhi@BJP4India@blsanthosh@CMODelhi #HarshMalhotra #HarshMalhotraBJP
Delhi is more than the nation’s capital; it is the heartbeat of India’s aspirations.
Over the last 12 years, under the visionary leadership of Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi ji, those aspirations have found expression in every new metro corridor, every welfare initiative, every symbol of national pride and every citizen whose life has been touched by development.
The true legacy of this period lies in the optimism it nurtured, the aspirations it empowered and the momentum it created towards Prime Minister Modi’s vision of a Viksit Bharat.
#12YearsOfSeva
#ViksitDelhi
नारी सशक्त, समाज सशक्त...
भाजपा सरकार में पिछले 12 वर्षों में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता को नई गति मिली है।
जब नारी सशक्त होती है, तो परिवार समृद्ध होता है, समाज प्रगतिशील बनता है और राष्ट्र नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता है।
#12YearsOfNariShakti@PMOIndia@narendramodi@BJP4Delhi@BJP4India
साक्षर होंगे बच्चे, उज्ज्वल होगा भारत
आइए, विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर बच्चों को शिक्षा और सुरक्षित बचपन देकर उनके सुनहरे भविष्य के निर्माण में अपना दायित्व निभाएँ।
#WorldDayAgainstChildLabour
प्रख्यात भारतीय शूटर, शूटिंग कोच एवं पद्मश्री सम्मानित श्री जसपाल राणा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनके निधन से भारतीय खेल जगत को अपूरणीय क्षति पहुँची है।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति। 🙏
माननीय उपराज्यपाल श्री @SandhuTaranjitS जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी के नेतृत्व में दिल्ली सरकार द्वारा ब्रिटानिया चौक का नाम परिवर्तित कर "अश्विनी चोपड़ा (मिन्ना) चौक" किए जाने का निर्णय एक महान व्यक्तित्व को दी गई सच्ची श्रद्धांजलि है।
स्वर्गीय श्री अश्विनी कुमार चोपड़ा (मिन्ना) जी एक प्रतिष्ठित पत्रकार, संवेदनशील समाजसेवी, लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, पूर्व सांसद एवं पंजाब केसरी समूह के यशस्वी संपादक रहे। उन्होंने अपने लेखन, विचारों और सार्वजनिक जीवन के माध्यम से राष्ट्रहित, जनहित तथा सामाजिक जागरूकता को नई दिशा प्रदान की और समाज के विभिन्न वर्गों की आवाज़ को सशक्त मंच दिया।
उनके नाम पर इस महत्वपूर्ण चौक का नामकरण उनके अमूल्य योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रेरित करने का कार्य करेगा।
@CMODelhi@LtGovDelhi@PunjabKesariCom@BJP4Delhi@BJP4India@KiranChopraLive@chopra_chopra1 #HarshMalhotraBJP